Vermi compost khad

Vermi compost khad: केंचुआ खाद बिज़नेस की A to Z जानकारी

नमस्कार किसान भाइयों, स्वागत है BharatAgri Krushi Dukan वेबसाइट पर। रासायनिक खादों की महंगाई और मिट्टी की बर्बादी को देखते हुए, केंचुआ खाद (Vermi compost khad) का उपयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारी जमीन की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाता है और किसान इसे बेचकर अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं। आइए, हम सब मिलकर केंचुआ खाद बनाकर लाखों का बिजनेस कैसे खड़ा किया जाता है, यह सीखते हैं।

ऐसे तैयार करते है केंचुआ खाद 

हमारे पास उपलब्ध सड़ा हुआ गोबर खाद, कचरा, और पेड़ के पत्तों को एक गड्ढे में या ढेर लगाकर उसमें केंचुआ कीड़े छोड़ दें। ये कीड़े इन पदार्थों का सेवन करके अपने उदर द्वारा बिष्ट छोड़ते हैं, जिससे 45 से 75 दिनों में वर्मी कम्पोस्ट तैयार हो जाती है। 


जानिए केंचुआ खाद बनाने के लिए बेस्ट प्रजातियाँ 

आइए हम नीचे देखें कि केंचुआ खाद (Vermi compost khad) अच्छे तरीके से बनाने के लिए कौन सी प्रजातियाँ उपयुक्त होती हैं:

1. ऐसीनिया फोटिडा (लाल केंचुआ) 

2. युड्रिलय युजिनी (भूरा गुलाबी केंचुआ)

(नोट - किचन गार्डन के लिए विक ऑर्गेनिक्स वर्मीकम्पोस्ट आप उपयोग कर सकते है)

 

केंचुआ खाद बनाने की विधि -

आइए हम नीचे दिए हुए पॉइंट से केंचुआ खाद बनाने की विधि (vermicompost banane ki vidhi) के प्रकार देखते हैं। 

👉प्लास्टिक विधि 

👉पेट विधि 

👉बेड विधि 

 

A. प्लास्टिक बेड से केंचुआ खाद बनाने की विधि -

प्लास्टिक बेड से केंचुआ खाद बनाने के लिए जिनके पास एक से दो गाय हो या छोटा गार्डन और खेत हो, उन किसानों के लिए यह विधि सबसे बढ़िया मानी जाती है। चलिए इस खाद बनाने की विधि को जानते हैं।


1. बेड का चयन और तैयारी:-

12x4x2 आकार और 400 GSM का प्लास्टिक बेड लें।

इस बेड को एक समान समतल जगह पर या ग्रीन शेड के नीचे रखें ताकि बेड पर छाया और कम सूर्य प्रकाश आए।

बेड के साइड में लकड़ी के पोल लगा दें ताकि बेड स्थिर रहे।

बेड के एक कोने में नीचे जाली लगाकर उसके नीचे एक बेंड पाइप लगा दें ताकि वर्मी वॉश जमा हो सके।


2. खाद की परतें बनाना:-

बेड में सबसे नीचे कचरे की एक परत लगाएं।

इस परत के ऊपर एक महीने पुराना या आधा सड़ा हुआ गोबर खाद डालें।

गोबर खाद को जाली तक भरें ताकि बेड में हवा का प्रवाह बना रहे और नमी 40 से 50% तक बनी रहे। मौसम के अनुसार, गोबर खाद को ठंडा रखने के लिए पानी छिड़कते रहें।


3. केंचुआ डालना:-

बेड में 15 से 20 किलो केंचुए डालें।

केंचुआ खाद अच्छी तरह तैयार होने के लिए बेड को जूट की बोरी से ढक दें। ध्यान रखें कि कोई भी हिस्सा खुला न हो।

जूट की बोरी पर पानी छिड़कें।

इस प्रकार, आप 60 से 70 दिनों में प्लास्टिक बेड में बढ़िया केंचुआ खाद बना सकते हैं।

(नोट - आप आपके फसल पर फफूंदीनाशी रोगों के प्रतिबंधात्मक नियंत्रण के लिए डॉ बैक्टोस डर्मस (ट्राइकोडर्मा विरिडी) - 75 मिली 15 लीटर पानी के साथ छिड़काव करें।)


B. पेट विधि से केंचुआ खाद बनाने की विधि -

1. गड्ढे का निर्माण:-

12x12x2.5 (लंबाई x चौड़ाई x ऊंचाई) आकार का गड्ढा बनाएं।

इस गड्ढे में कुल 5.5x5.5x2.5 आकार की चार क्यारियां बनाएं।

बीच की दीवार में छिद्र बनाए जाते हैं ताकि केंचुए क्यारियां में जा सके।

2. कचरे की परतें और केंचुए डालना:-

पहले महीने में गड्ढे को कचरे से भरकर पॉलिथीन पन्नी से ढककर रखें।

दूसरे महीने में दूसरा गड्ढा कचरे से भरें।

तीसरे महीने में तीसरा गड्ढा कचरे से भरें।

पहले गड्ढे का कचरा आधा सड़ने पर उसमें आवश्यकतानुसार पानी छिड़कें और 5 किलो केंचुए डालें।

गड्ढे को जूट की बोरी या कचरे से पूरी तरह ढक दें।


3. खाद की प्रक्रिया:-

एक साल में 3 बार गड्ढे भरने की प्रक्रिया करें।

प्रत्येक गड्ढे में लगभग 10 क्विंटल कचरा भरा जाता है और इसमें से 70 प्रतिशत केंचुआ खाद मिलती है।


C. बेड विधि से केंचुआ खाद बनाने की विधि -

1. बेड की तैयारी:-

आपको 100 फुट बाय 18 फीट का काला ट्रिपल रोल मार्केट में मिल जाता है। इसे तीन भागों में काटें, प्रत्येक 30 बाय 6 फीट की पन्नी बनाएं।

पन्नी जमीन पर बिछाएं और उसके ऊपर ठंडा गोबर खाद डालें। यदि गोबर खाद ठंडा नहीं है, तो उसे फैलाकर उस पर पानी छिड़कें ताकि गोबर खाद ठंडा हो जाए।


2. खाद की परतें बनाना:-

गोबर खाद ठंडा होने के बाद, 30 फीट का गोबर खाद का बेड बनाएं और उसमें लगभग 30 किलो केंचुए छोड़ दें।

बेड के ऊपर सूखे धान की तुड़ाई का अच्छा परत लगाएं और उसके ऊपर नमी बनाए रखने के लिए पानी छिड़कें।


3. खाद की तैयारी:-

अगर आप इस प्रक्रिया को सही ढंग से करते हैं, तो 20-25 दिनों में आपकी पहली लेयर तैयार हो जाएगी।

खाद जमा करते समय, पहले बेड पर हल्की गुड़ाई करें, फिर लूज मटेरियल (ढीला सामग्री) जमा करें और बाद में बेड को फिर से ढक दें।

इस प्रकार, आपको 3 से 4 लेयर मिल जाएगी। इसके बाद आप नए बेड भी बना सकते हैं।

(नोट - आपकी फसल में जड़ों की संख्या बढ़ाने के लिए आईएफसी बिग पावर (ह्यूमिक एसिड 98% पानी में घुलनशील) - 200 ग्राम प्रति एकर ड्रेंचिंग कर सकते हैं।)


सारांश - 

केंचुआ खाद (Vermicompost) बनाने के लिए प्लास्टिक बेड, पेट, और बेड विधियाँ हैं। ये विधियाँ अलग-अलग जरूरतों के अनुसार उपयुक्त हैं और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाती हैं। प्लास्टिक बेड छोटे किसानों के लिए बढ़िया है, जबकि पेट और बेड विधियाँ बड़े पैमाने पर उपयुक्त हैं। केंचुआ खाद बेचकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। 


किसानों द्वारा अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न -

1. केंचुआ खाद कैसे तैयार किया जाता है?

उत्तर - केंचुआ खाद गोबर खाद, पेड़ के सूखे हुए पत्तों से, हॉटेल के वेस्टिज मटेरियल से तैयार कर सकते हैं। 

2. केंचुआ कितने रुपए किलो मिलता है?

उत्तर - केंचुआ कीड़े 200 से 250 रुपये किलो मिल जाते हैं। 

3. केंचुआ खाद कितने दिन में तैयार होता है?

उत्तर - केंचुआ खाद बनाने के विधि पर निर्भर होता हैं अंदाजे 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाता है। 

4. एक एकड़ में कितनी गोबर की खाद डालनी चाहिए?

उत्तर - एक एकड़ में लगभग 2 टन गोबर खाद डालनी चाहिए। 

5. केंचुए का रेट क्या है?

उत्तर - केंचुए 200 से 250 रुपये किलो मिलते हैं। 

6. केंचुए का मुख्य भोजन क्या है?

उत्तर - केंचुए का मुख्य भोजन तो गोबर खाद है। 


फसल संबंधित और भी जानकारी एक बार अवश्य पढ़ें -

1. सागवान की खेती से मिलता है करोड़ों का मुनाफा

2. तुलसी की खेती से लाखों का मुनाफ़ा

3. ड्रैगन फ्रूट्स की खेती की सम्पूर्ण जानकारी

4. मशरूम की खेती करने की आधुनिक विधि

5. लाड़ली बहना योजना के बारे में A to Z जानकारी


लेखक 

भारतअग्रि कृषि एक्सपर्ट

Back to blog

होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी