Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना के बारे में A to Z जानकारी

नमस्कार किसान भाइयों, स्वागत है BharatAgri Krushi Dukan वेबसाइट पर। हमारे देश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएँ विभिन्न राज्यों में शुरू की गई हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है "Ladli behna yojana", जो वर्तमान में महाराष्ट्र राज्यों में शुरू की गई है। आज हम इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी जान लेते हैं। 


लाडली बहना योजना क्या है -

इस योजना के तहत, राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 21 से 65 वर्ष की सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे महिलाओं को उनकी आवश्यकताओं को पूरा करके स्वावलंबी बनने में मदद मिलेगी।


योजना का उद्देश्य -

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि गरीब परिवारों की महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। गरीब महिलाओं और लड़कियों को पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराकर रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, राज्य की महिलाओं और लड़कियों को सशक्तिकरण में सहायता प्रदान करना, उनका आर्थिक और सामाजिक पुनर्वास करना, महिलाओं की इन समस्याओं को दूर करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने ‘ladli behna yojana’ शुरू की है।


आवश्यक पात्रता -

1. जिस राज्य में आप रहते हैं,उस प्रदेश का निवासी होना बहुत जरूरी है। 

2. आवेदन करने के लिए महिला आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

3. इस योजना का लाभ मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की गरीब महिलाएं उठा सकेंगी।

4. राज्य में केवल वही महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है।

5. आय प्रमाण न होने पर पीला और नारंगी राशन कार्ड चलेगा।


अपात्रता की शर्तें -

1. जिन महिलाओं का वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।

2. जिन परिवारों में कोई सदस्य आयकरदाता है, वे cm ladli behna योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

3. जिन परिवारों में कोई सदस्य राज्य सरकार या केंद्र सरकार में कार्यरत है या पेंशन प्राप्त कर रहा है, वे महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।

4. जिन परिवारों में कोई सदस्य वर्तमान या पूर्व विधायक/सांसद है, वे इस योजना के तहत अपात्र होंगे।

5. जिन परिवारों में कोई सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार के बोर्ड/निगम/उपक्रम का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, निदेशक या सदस्य है, वे महिलाएं भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।

6. जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) किसी सदस्य के नाम पर पंजीकृत हैं, वे महिलाएं भी इस योजना के लिए अपात्र मानी जाएंगी।

7. यदि कोई लाभार्थी अन्य किसी योजना के माध्यम से 1500 रुपये प्राप्त कर रही हैं, तो वे भी ladli behna योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी।


आवश्यक दस्तावेज -

1. तहसीलदार से प्राप्त आय प्रमाण पत्र

2. महाराष्ट्र राज्य का निवास प्रमाण पत्र/ निवासी प्रमाण पत्र

3. आधार कार्ड

4. पीला या केसरिया राशन कार्ड

5. पंजीकृत मोबाइल नंबर

6. बैंक पासबुक के पहले पृष्ठ की छायांकित प्रति

7. पासपोर्ट साइज फोटो

8. प्रस्तुत योजना की शर्तों का पालन करने के संबंध में आवेदक का आश्वासन पत्र


योजना का स्वरूप -

पात्र महिलाओं को उनके आधार से लिंक किए गए बैंक खातों में हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। हालांकि, इसमें एक सरकारी शर्त है: जिन महिलाओं को केंद्र या राज्य सरकार की अन्य आर्थिक सहायता योजनाओं से 1500 रुपये से कम राशि मिलती है, उन्हें इस योजना के माध्यम से अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। लेकिन अगर उन्हें 1500 रुपये या इससे अधिक की राशि मिलती है, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।


मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना में आवेदन -

1. ऑनलाइन आवेदन: आप ladli behna yojana apply के ऑफिशियल पोर्टल, मोबाइल ऐप या सेतू सुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या होती है, वे अंगणवाड़ी केंद्र, बाल विकास प्रकल्प अधिकारी कार्यालय (नगरी/ग्रामीण/आदिवासी), ग्राम पंचायत, या सेतू सुविधा केंद्र में जाकर ऑफ़लाइन फॉर्म भर सकते हैं।

2. आवेदन फीस: आवेदन भरने के लिए कोई भी रुपये की फीस नहीं है।

3. स्वयं फोटो और E-KYC: ऑनलाइन आवेदन करते समय, आपको अपनी फोटो लेनी होगी और E-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

4. अंतिम मुदत : महाराष्ट्र में ladli behna yojana last date 30 अगस्त 2024 है। 

5. डाउनलोड ऑफलाइन फॉर्म: ऑफलाइन आवेदन करने के लिए, आप इस लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक फॉर्म की सॉफ़्ट कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं: डाउनलोड लिंक

6. ऑनलाइन फॉर्म भरने का लिंक: ladli behna yojana portal ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप इस अधिकृत वेबसाइट पर जाकर आवेदन भर सकते हैं: ऑनलाइन आवेदन लिंक


सारांश - 

प्रिय किसान मित्रों, मुझे विश्वास है कि 'ladli behna yojana' की जानकारी महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होगी। यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो कृपया इसे अपने किसान साथी के साथ शेयर करें। और अगर 'लाड़ली बहना योजना' में और कोई जानकारी चाहिए हो तो हमारे Bharatagri Krushi Dukan वेब साइट पर जरूर भेट करें।


किसानो द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न -

1. लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

उत्तर - लाड़ली बहना योजना आप अंगणवाड़ी केंद्र, बाल विकास प्रकल्प अधिकारी कार्यालय (नगरी/ग्रामीण/आदिवासी), ग्राम पंचायत, या सेतू सुविधा केंद्र जाकर फॉर्म भरे या ladli behna yojana online apply पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। 

2. लाडली का फॉर्म कैसे भरा जाता है?

उत्तर - आप ऑफ लाइन अंगणवाड़ी केंद्र, बाल विकास प्रकल्प अधिकारी कार्यालय (नगरी/ग्रामीण/आदिवासी), ग्राम पंचायत, या सेतू सुविधा केंद्र जाकर फॉर्म भरे या ladli behna yojana portal पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। 

3. लाडली बहना योजना में कौन कौन से डॉक्यूमेंट लग रहे हैं? 

उत्तर - Ladli behna yojana maharashtra देखे जाए तो तहसीलदार से प्राप्त आय प्रमाण पत्र, महाराष्ट्र राज्य का निवास प्रमाण पत्र/ निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पीला या केसरिया राशन कार्ड , पंजीकृत मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक के पहले पृष्ठ की छायांकित प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो आदि। 

4. लाडली बहन योजना में उम्र कितनी चाहिए?

उत्तर - लाडली बहन योजना (Ladli behna yojana apply) करने के लिए 21 से 65 उम्र होनी चाहिए। 

5. लाडली बहना योजना की शर्तें क्या है?

उत्तर - वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक, आयकरदाता, सरकार नौकरी और पेंशन, चार पहिया वाहन और यदि कोई लाभार्थी अन्य किसी योजना लाभ उठा रहें है आदि शर्ते है। 


इन्हे भी पढ़ें - 

1. नमो ड्रोन दीदी योजना

2. पीएम ट्रैक्टर योजना 2023 की संपूर्ण जानकारी

3. पीएम सोलर रूफटॉप योजना 2024 की A to Z जानकारी

4. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सम्पूर्ण जानकारी

5. पी एम किसान सम्मान निधि योजना की पूरी जानकारी



लेखक

भारतअग्रि कृषि एक्सपर्ट 


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी