kisan e mitra chatbot

Kisan e mitra: पीएम किसान एआई चैटबॉट की पूरी जानकारी

नमस्कार किसान भाइयों, स्वागत है BharatAgri Krushi Dukan वेबसाइट पर। भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां हमारी सरकार किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं और ऐप लॉन्च करती रहती है। आज हम किसान ई-मित्र (Kisan e Mitra) चैट बॉट के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

किसान ई-मित्र क्या है?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों के लिए एआई चैटबॉट 'किसान ई-मित्र' की सुविधा शुरू की है। इस एआई चैटबॉट(PM Kisan AI Chatbot) के माध्यम से किसान अपनी भाषा में पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित किसी भी सवाल का जवाब आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।


किसान ई-मित्र में अनेक भाषाओं में उत्तर मिलेगा - 

जब आप "किसान ई-मित्र" के पहले पेज पर आते हैं, आपको भाषा सेलेक्ट करने का विकल्प मिलता है। आप पेज के राइट साइड में ऊपर कोने में अपनी पसंदीदा भाषा को सेलेक्ट कर सकते हैं, जहां आपको 11 भाषाओं में से सेलेक्ट करने का विकल्प मिलता है। इसमें हिंदी, बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल, ओडिया, मलयालम, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा शामिल हैं। इस भाषा में, "पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) से जुड़ा कोई भी सवाल अपनी भाषा में पूछ सकते हैं।

(यदि आप फसलों का फुटवा बढ़ना चाहते है तो आईएफसी एनपीके 12:61:00 खाद 75 ग्राम/ 15 लीटर पानी के साथ छिड़कव करें)


बात करके आपकी भाषा में उत्तर पाएं - 

जब आप चैट बॉट में पी किसान सम्मान निधि की स्थिति या किसी भी सवाल का उत्तर जानना चाहते हैं, तो नीचे चैट बॉट के दाहिने साइड में माइक बटन दिया गया है। उस पर क्लिक करके आप चैट बॉट के साथ संवाद कर सकते हैं। 


किसान ई-मित्र में आप कौन सी जानकारी मिलेगी -

किसान ई मित्र में व्यक्तिगत जानकारी, पात्रता स्थिति, वर्तमान रिलीज स्थिति, किस्त भुगतान विवरण किसान भाई बहन संयम कर सकते हैं साथ ही आपण मोबाइल नंबर, भूमि संबंधी जानकारी या नया विवरण चैट बॉट द्वारा अपडेट कर सकते हैं। 


किसान एआई चैटबोट कैसे करें इस्तेमाल 

किसान ई-मित्र का उपयोग करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट पर पहले पेज के ऊपर स्क्रॉल करें और नीचे राइट साइड में किसान ई-मित्र आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद, चैटबॉट का पेज खुल जाएगा जहां यदि आप डायरेक्ट वेबसाइट पर भी किसान ई-मित्र (Kisan e mitra) चैट कर सकते हैं।

(आप किसान ई मित्र वेबसाइट पर जाकर चैट कर सकते है)


पीएम किसान ई मित्र आईडी रजिस्ट्रेशन -

आइए हम नीचे पॉइंट में पीएम किसान आईडी (kisan e mitra login id) और पासवर्ड कैसे बनाए जाता है यह जानते हैं: -

पहले, आपको प्रधानमंत्री किसान आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाना होगा।

होम पेज पर External Logins के विकल्प पर क्लिक करें।

अब, ई-मित्र लॉगिन विकल्प (e-mitra login) पर क्लिक करें। यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा, जिसे आप गूगल या जन आधार के माध्यम से भर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद, आपको एक ईमेल आईडी सेलेक्ट करनी होगी और "साइन इन" विकल्प पर क्लिक करना होगा।

अब, एक नया पासवर्ड बनाएं और इसे कंफर्म करें। इसके बाद, आपकी आईडी तैयार हो जाएगी।

(आप फसल की सफेद जड़ों की ग्रोथ के लिए आईएफसी बिग पावर ह्यूमिक एसिड- 200 ग्राम/ एकर इस्तेमाल करें।)


सारांश - 

भारतीय किसानों के लिए 'किसान ई-मित्र' चैटबॉट पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी प्रदान करता है। यह किसानों को अपनी भाषा में सवाल पूछने और उत्तर प्राप्त करने की सुविधा देता है। किसान ई-मित्र में व्यक्तिगत जानकारी, पात्रता स्थिति, वर्तमान रिलीज स्थिति, किस्त भुगतान विवरण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह चैटबॉट प्रधानमंत्री किसान आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां किसान अपनी आईडी रजिस्टर करके इस्तेमाल कर सकते हैं।


किसानों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न - 

1. किसान ई मित्र क्या है? 

उत्तर - 'किसान ई-मित्र' एआई चैटबॉट किसानों को उनकी भाषा में पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित सवालों के जवाब आसानी से देता है। 

2. पीएम किसान डीबीटी पेमेंट चेक कैसे करें? 

उत्तर - आप किसान ई मित्र पर चैट करके पेमेंट चेक कर सकते है। 

3. पीएम किसान ई-मित्र में माइक बटन से बात कर सकते है?

उत्तर - हा! आप माइक बटन पर क्लिक करके बात कर सकते हैं। 

4. पीएम किसान ई-मित्र कहा रजिस्ट्रेशन करें? 

उत्तर - आप पीएम किसान योजना के होमपेज पर e-mitra login पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 


फसल संबंधित और भी जानकारी एक बार अवश्य पढ़ें - 

1. सागवान की खेती से मिलता है करोड़ों का मुनाफा  

2. लाड़ली बहना योजना 

3. पपीता की खेती की A टू Z जानकारी पाएं

4. तुलसी की खेती से लाखों का मुनाफ़ा

5. कवक जनित रोगों के लिए सर्वश्रेष्ट कवकनाशी 



लेखक 

भारतअग्रि कृषि एक्सपर्ट

Back to blog

होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी