Uses and benefits of Calcium Nitrate in crops

फसल में Calcium Nitrate के उपयोग और फायदे के सम्पूर्ण विवरण यहाँ पढ़ें!

फसल में Calcium Nitrate के उपयोग और फायदे | Uses and benefits of Calcium Nitrate in crops details in hindi 

नमस्कार किसान भाइयों आज के लेख में फसल के लिए आवश्यक कैल्शियम पोषक तत्व (calcium nitrate fertilizer) के बारे में बात करने वाले है। जिसमे फसल में कैल्शियम नाइट्रेट के उपयोग और फायदे के बारे में विस्तार से बात करने वाले है, जिसमें हम जानेंगे की कॅल्शियम नायट्रेट के उपयोग से फसल में क्या-क्या लाभ होता है और क्यों फसल में कैल्शियम नाइट्रेट पोषक तत्व देना चाहिए और पौधों एवं विभिन्न फसलों में कॅल्शियम नायट्रेट से होने वाले लाभ, कमी के लक्षण एवं आपूर्ति की तरीके तथा बाजार में मिलने वाले Mahadhan Calcium Nitrate पोषक तत्व के बारे में बात करने वाले है।

पढ़ें एनपीके 19-19-19 खाद का उपयोग करें, N, P & K की उपलब्धता बढ़ाएं!

 

फसल में Calcium Nitrate के उपयोग और फायदे | Uses and benefits of Calcium Nitrate in crops details in hindi 

अब हम फसल में Calcium पोषक तत्व के बारे में जानेगे जिसमें कैल्शियम से होने वाले फसल में लाभ और कैल्शियम के कमी के लक्षण के बारे में जानेंगे - 

Calcium से होने वाले फायदे या लाभ | Benefits of Calcium Details in Hindi

आइये किसान भाइयों अब हम फसल मे Calcium के फायदे के बारे में जानेंगे विस्तार से -

  • कैल्शियम पौधों में कोशिका भित्ति निर्माण में मदद करता है। 
  • कैल्शियम पौधों में कोशिका विभाजन में मदद करता है। 
  • Calcium कोशिका झिल्ली की स्थिरता बनाये रखने में मदद करता है। 
  • कैल्शियम एंजाइमों की क्रियाशीलता को बढ़ाता है। 
  • कैल्शियम कार्बोहाइट्रेड के स्थानांतरण में मदद करता है। 
  • कैल्शियम फसल में अन्य पोषक तत्वों जैसे- ज़िंक,आयरन,कॉपर और मैगनीज आदि के अवशोषण में मदद करता है। 
  • कैल्शियम पौधों में जैविक अम्लों के विषाक्त प्रभाव को समाप्त करता है। 
  • कैल्शियम दलहनी फसलों में प्रोटीन निर्माण के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।

पढ़ें फसल मे जड़ वृद्धि के लिए Humic Acid Fertilizer का महत्व के बारे में | 

फसल में Calcium तत्व की कमी के लक्षण | Symptoms of Calcium deficiency in crops

आइये किसान भाइयों अब हम फसल में Calcium की कमी के लक्षण के बारे में जानेंगे विस्तार से - 

  • कैल्शियम की कमी से फल व कलियाँ अपरिपक्व दशा में मुरझा जाती है।  
  • कैल्शियम की कमी से नई पत्तियों के किनारे मुड़ व सिकुड़ जाते है। 
  • जड़ों का विकास कम होता है तथा जड़ों पर ग्रन्थियों की संख्या में कमी आ जाती है। 
  • कैल्शियम की कमी से पौधे की अग्रिम कलिका सूख जाती है। 
  • कैल्शियम की कमी से तने की सरचना कमजोर हो जाती है। 
  • फसल में जड़ो का विकास बुरी तरह से रूक जाता है तथा जड़े सड़ने लगती है। 

किसान भाइयो अब हम जानेंगे फसल मे Calcium Nitrate के उपयोग और फायदे के बारे और mahadhan calcium nitrate पोषक तत्व के बारे में चार्ट के माध्यम से जानेंगे -

उत्पाद का नाम

महाधन कैल्शियम नाइट्रेट

Technical नाम 

नाइट्रोजन और कैल्शियम (N 15.5% and CA 18.8%)

लक्षित फसल 

सभी फसलें  

Calcium Nitrate dose

5 से 10 ग्राम प्रति लीटर पानी

कंपनी का नाम 

महाधन कंपनी 

फ़ायदे 

फसल को कैल्शियम और नाइट्रोजन तत्व की पूर्ति करता है। 


किसान भाइयों mahadhan calcium nitrate price के बारे में अधिक जानकारी के लिए भारतॲग्री वेबसाइट पर देखकर आर्डर कर सकते है। 

जाने UPL साफ कवकनाशी का उपयोग करें, फसल के कवक रोगों से छुटकारा पाएं!

महाधन कैल्शियम नाइट्रेट के उपयोग से लाभ | Benefits of calcium nitrate water soluble fertilizer in Hindi - 

अब हम जानेगे calcium nitrate water soluble fertilizer के उपयोग से लाभ के बारे में -

  • कैल्शियम नाइट्रेट फलों धारण क्षमता को बढ़ाता है।
  • कैल्शियम नाइट्रेट फलों के छिलके की गुणवत्ता में सुधार करता है।
  • कैल्शियम नाइट्रेट फसल की गुणवत्ता और पैदावार को बढ़ाता है।
  • कैल्शियम नाइट्रेट उपज की भण्डारण क्षमता को बढ़ाता है।
  • कैल्शियम नाइट्रेट के उपयोग से टमाटर में पुष्पाग्र-विगलन और आलू में पर्ण चित्ती की समस्या को कम किया जा सकता है।
  • कैल्शियम नाइट्रेट के उपयोग करने से पौधों में नयी शाखाओं का निर्माण होता है और फूलों व फलों की संख्या बढ़ती है तथा फल को झड़ने से रोकने में सहायक होता है।
  • सभी प्रकार की फसलों में उत्पादन, गुणवत्ता एवं भंडारण क्षमता को बढ़ाता है।

यहाँ फसल से फूल & फल झड़ने से बचाने के उपाय पढ़ें!

कैल्शियम नाइट्रेट के उपयोग & उपयोग के तरीके | Calcium Nitrate dose in Hindi

अब हम जानेंगे उपयोग के तरीकों के बारे में - 

  • कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग ड्रिप की मदद से 1 से 3 किलोग्राम प्रति एकड़ फसल में प्रयोग कर सकते है। 
  • यदि बेसल डोज़ में कैल्शियम नाइट्रेट का उपयोग करते है तो 20-25 किलो प्रति एकड़ की दर से बुवाई से पहले आधार खाद के रूप में डालना चाहिए। 

किसान भाइयों हम आशा करते है की फसल मे Calcium Nitrate के उपयोग और फायदे के बारे में बताई गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी तो आप अपने आस-पास के किसान भाइयो को शेयर करे। धन्यवाद 


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी