बायर सोलोमन (बीटा-साइफ्लुथ्रिन 8.49% + इमिडाक्लोप्रिड 19.81% ओडी) कीटनाशक
बायर सोलोमन (बीटा-साइफ्लुथ्रिन 8.49% + इमिडाक्लोप्रिड 19.81% ओडी) कीटनाशक
Dosage | Acre |
---|
बायर सोलोमन कीटनाशक (बीटा-साइफ्लुथ्रिन 8.49% + इमिडाक्लोप्रिड 19.81% ओडी) -
बायर सोलोमन यह एक प्रणालीगत और संपर्क क्रियाविधि से रस चूसक कीटों और इल्लियों को नियंत्रित करने वाला बेस्ट कीटनाशक है। इसका उपयोग मुख्य रूप से बैंगन, सोयाबीन और अन्य फसलों में उपयोग किया जाता है। इस कीटनाशक का फसल में उपयोग करने से माहू, जैसिड, शूट बोरर, फल छेदक, गर्डल बीटल और सेमीलूपर जैसे कीटों का तुरंत नियंत्रण होता है जिससे फसल कीटों से मुक्त रहती है और फसल का उत्पादन बढ़ता है।
प्रोडक्ट का नाम | सोलोमन कीटनाशक |
प्रोडक्ट कंटेंट |
बीटा-साइफ्लुथ्रिन 8.49% + इमिडाक्लोप्रिड 19.81% ओडी
|
कंपनी का नाम | बायर |
प्रोडक्ट का वर्ग | कीटनाशक |
प्रोडक्ट की कार्य विधि | प्रणालीगत एवं संपर्क |
फसलों में उपयोग | बैंगन, सोयाबीन और अन्य फसल |
कीटों का नियंत्रण |
माहू, जैसिड, शूट बोरर, फल छेदक, गर्डल बीटल और सेमीलूपर
|
उत्पाद की खुराक | 1 मिली/लीटर. 15 मिली/पंप (15 लीटर पंप) 150 मिली/एकड़ छिड़काव करें। |
सोलोमन कीटनाशक का कंटेंट/रासायनिक संरचना -
बायर कंपनी के सोलोमन कीटनाशक में कंटेंट बीटा-साइफ्लुथ्रिन 8.49% + इमिडाक्लोप्रिड 19.81% ओडी फार्मूलेशन युक्त रसायन पाया जाता है। यह चूसक कीटों को इल्लियों के नियंत्रण के लिए एक बेस्ट और भरोसेमंद कीटनाशक है।
प्रोडक्ट की कार्य विधि -
बायार सोलोमन कीटनाशक का संयोजन बीटा-साइफ्लुथ्रिन और इमिडाक्लोप्रिड के दोहरे प्रभाव से कीटों को नियंत्रित करता है। इस कीटनाशक के दोनों सक्रिय तत्व कीटों के नर्वस सिस्टम को बाधित करते हैं, जिससे वे मर जाते हैं और यह कीटनाशक संपर्क और प्रणालीगत दोनों प्रकार से कार्य करता है, जो उसे अधिक व्यापक और प्रभावी बनाता है।
प्रोडक्ट की विशेषताएँ एवं लाभ -
➔ यह कीटनाशक विभिन्न प्रकार के रस चूसक कीटों, बोरर और इल्लियों को नियंत्रित करता है, जिससे फसल कीटों से सुरक्षित रहती है।
➔ बीटा-साइफ्लुथ्रिन और इमिडाक्लोप्रिड का संयुक्त प्रभाव कीटो पर त्वरित और प्रभावी से कार्य करता है जिससे सभी किट तुरंत खत्म हो जाते है।
➔ यह कीटनाशक फसल पर लंबे समय तक प्रभावी रहता है, जिससे कीटों का पुनः संक्रमण कम होता है।
➔ यह कीटनाशक संपर्क और प्रणालीगत क्रिया के माध्यम से कीटों को मारता है, जिससे कीटों के नियंत्रण के लिए दोहरी सुरक्षा मिलती है।
➔ कीटों के प्रभावी नियंत्रण से फसल का उत्पादन बढ़ता है, जिससे किसान की आय में वृद्धि होती है।
बायर सोलोमन का उपयोग करना आसान है और इसे विभिन्न प्रकार के स्प्रे पम्पो के माध्यम से फसल पर छिड़काव किया जाता है।
➔ यह कीटनाशक फसल पर लंबे समय तक सक्रिय रहता है, जिससे बार-बार कीटनाशक के छिड़काव करने की आवश्यकता कम होती है।
फसल अनुसार उपयोग मात्रा और कीटों का नियंत्रण -
फसल का नाम | कीटों का नियंत्रण | मात्रा/एकड़ |
बैंगन | माहू, जैसिड, शूट बोरर, फल छेदक | 80 मिली |
सोयाबीन | गर्डल बीटल, लीफ वर्म, सेमीलूपर, स्टेमफ्लाई | 150 मिली |
अन्य फसलें | रस चूसक कीट, बोरर और इल्लियां | 150 मिली |
प्रोडक्ट का उपयोग कैसे करें ?
➔ लेबल पढ़ें: उपयोग मात्रा, सुरक्षा सावधानियों और प्राथमिक चिकित्सा पर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए प्रोडक्ट लेबल और सुरक्षा डेटा शीट का अध्ययन करें।
➔ सुरक्षात्मक सुरक्षा किट पहनें: लेबल पर अनुशंसित अनुसार दस्ताने और फेस शील्ड सहित उचित पीपीई किट छिड़काव के समय पहनें।
➔ मिश्रण और घोल : दवा को सटीक रूप से माप कर और इसे पानी की निर्दिष्ट मात्रा के साथ मिक्स करके एक समान घोल तैयार करें।
➔ उपयोग का समय: लेबल पर बताए अनुसार फसल चरण के दौरान उपयोग करें।
➔ उपयोग मात्रा : अति प्रयोग को रोकने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए अनुशंसित उपयोग मात्रा का पालन करें।
➔ पर्यावरण संबंधी बातें: तेज़ हवाओं या आसन्न बारिश से बचते हुए, अनुकूल मौसम की स्थिति में उपयोग करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न -
प्रश्न - बायर सोलोमन कीटनाशक क्या है?
उत्तर - यह एक प्रणालीगत और संपर्क क्रियाविधि से कीटों को नियंत्रित करने वाला कीटनाशक है।
प्रश्न - इस कीटनाशक में कौन-कौन से रासायनिक तत्व पाए जाते हैं?
उत्तर - इसमें बीटा-साइफ्लुथ्रिन 8.49% और इमिडाक्लोप्रिड 19.81% ओडी शामिल हैं।
प्रश्न - बायर सोलोमन कीटनाशक का उपयोग किन फसलों में किया जाता है?
उत्तर - इसका उपयोग मुख्य रूप से बैंगन, सोयाबीन और अन्य फसलों में किया जाता है।
प्रश्न - यह कीटनाशक किस प्रकार के कीटों को नियंत्रित करता है?
उत्तर - यह माहू, जैसिड, शूट बोरर, फल छेदक, गर्डल बीटल और सेमीलूपर जैसे कीटों को नियंत्रित करता है।
प्रश्न - इस कीटनाशक की उपयोग मात्रा क्या है?
उत्तर - 1 मिली/लीटर, 15 मिली/पंप (15 लीटर पंप), 150 मिली/एकड़।