धानुका जैपैक (थियामेथोक्सम + लैम्ब्डा साइहलोथ्रिन) कीटनाशक

धानुका जैपैक (थियामेथोक्सम + लैम्ब्डा साइहलोथ्रिन) कीटनाशक
Dosage | Acre |
---|
धानुका जैपैक कीटनाशक की जानकारी -
जैपैक 2 शक्तिशाली कीटनाशक का मिश्रण है इसमें (थियामेथोक्सम 12.6% & लैम्ब्डा-साइहलोथ्रिन 9.5% ZC) रसायन पाया जाता है। यह सभी फसलों में चूसक कीटों और इल्लियों को नियंत्रित करता है।
कार्य करने की विधि -
जैपैक कीटनाशक में थियामेथोक्सम कीटों के तंत्रिका तंत्र को बाधित करता है, जबकि लैम्ब्डा-साइहलोथ्रिन कीटों के छल्ली में प्रवेश करके तंत्रिका को प्रभावित करके कीटों को तुरंत और लम्बे समय तक नियंत्रित रखता हैं। फसल और कीटों का नियंत्रण -
फसलों के नाम | कीटों का नियंत्रण | मात्रा/एकड़ |
कपास | जैसिड, एफिड, थ्रिप्स, बॉलवर्म | 80 मिली |
टमाटर | थ्रिप्स, सफ़ेद मक्खी और फल छेदक | 50 मिली |
मिर्च | थ्रिप्स, फल छेदक | 60 मिली |
सोयाबीन | तना मक्खी, सेमीलूपर, गर्डल बीटल | 50 मिली |
मूंगफली | पत्ती हॉपर, पत्ती खाने वाली इल्ली | 60 मिली |
मक्का | एफिड, शूट फ्लाई, तना छेदक | 50 मिली |
चाय | चाय बग, थ्रिप्स, सेमीलूपर | 60 मिली |
जैपैक कीटनाशक के फायदें -
➔ यह कीटों को प्रणालीगत, संपर्क, और स्टमक क्रिया से तुरंत कीटों को नियंत्रित करता हैं।
➔ यह सभी चूसक कीटों और इल्लियों को तुरंत नियंत्रित करता हैं।
➔ यह डबल शक्ति से (दोहरी क्रिया) सभी कीटों को ख़त्म करता हैं।
➔ जैपेक कीटनाशक के छिड़काव के बाद यह जाइलम के माध्यम पौधों के सभी भागो में पहुंचकर कीटों को नियंत्रित करता हैं।
➔ यह रोग और वायरस फ़ैलाने वाले कीटों को नियंत्रित करता है।
➔ यह एक से अधिक फसलों के लिए उपयोगी और सुरक्षित है।





