buttom

16

आईएफसी बिग पावर (ह्यूमिक एसिड 50%) पानी में घुलनशील - 200 ग्राम (1+1 फ्री)

सबसे बड़ी बचत
आईएफसी बिग पावर (ह्यूमिक एसिड 50%) पानी में घुलनशील - 200 ग्राम (1+1 फ्री)

आईएफसी बिग पावर (ह्यूमिक एसिड 50%) पानी में घुलनशील - 200 ग्राम (1+1 फ्री)

Dosage Acre

+



आईएफसी बिग पावर की सम्पूर्ण जानकारी -

आईएफसी बिग पावर एक प्रभावी ह्यूमिक एसिड वाला उत्पाद है, जिससे यह पौधों के एंजाइम गतिविधियों और जड़ों के विकास को बेहतर बनाने में मदद करता है। ह्यूमिक एसिड की उपस्थिति से मिट्टी की उर्वरक क्षमता और विटामिन की मात्रा में सुधार होता है। यह प्रोडक्ट फसलों के लिए पोषक तत्वों की उपलब्धता को बढ़ाने में मदद करता है। आईएफसी बिग पावर पौधों की जीवनी शक्ति और मिट्टी की उर्वरता को प्राकृतिक रूप से बढ़ाता है, और साथ ही सिंथेटिक रसायनों पर निर्भरता के बिना फसलों को समृद्ध और विकसित बनाने में मदद करता है।  यह पौधों के वृद्धि विकास के लिए सबसे बेस्ट प्रोडक्ट है।

आईएफसी बिग पावर (ह्यूमिक एसिड 50%) की जानकारी -

प्रोडक्ट का नाम बिग पावर
प्रोडक्ट कंटेंट ह्यूमिक एसिड 50%
कंपनी का नाम इंडियन फार्मर कंपनी (आईएफसी)
प्रोडक्ट वर्ग ऑर्गेनिक ग्रोथ प्रमोटर
फसलों में उपयोग सभी फसलें
उपयोग का समय फसल और पौधों की वृद्धि अवस्था
प्रोडक्ट की कार्यविधि प्रणालीगत
उपयोग मात्रा 1 ग्राम/लीटर.
15 ग्राम/पंप (15 लीटर पंप)
150 ग्राम/एकड़ छिड़काव
200 ग्राम/एकड़ ड्रेंचिंग/ड्रिप।


प्रोडक्ट की कार्य विधि -
ह्यूमिक एसिड मिट्टी में उपस्थित पोषक तत्वों को घुलनशील बनाता है, जिससे पौधों की जड़ें उन्हें आसानी से अवशोषित कर सकती हैं। यह आयन एक्सचेंज प्रक्रिया को बढ़ावा देता है, जिससे मृदा में उपलब्ध नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का उपयोग बढ़ता है। ह्यूमिक एसिड मिट्टी के कणों को आपस में जोड़कर मिट्टी की संरचना में सुधार करता है, जिससे मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है। यह मिट्टी को अधिक हवादार बनाता है, जिससे जड़ों को ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ती है। ह्यूमिक एसिड जड़ विकास को बढ़ावा देता है, जिससे पौधों की जड़ें अधिक गहरी और फैलावदार होती हैं। यह जड़ों की लंबाई और घनत्व में सुधार करता है, जिससे पौधों की पोषण प्राप्त करने की क्षमता बढ़ती है। ह्यूमिक एसिड पौधों को विभिन्न पर्यावरणीय तनावों जैसे सूखा, गर्मी, ठंड और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। यह पौधों में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ाकर उन्हें प्रतिरोधक बनाता है। ह्यूमिक एसिड मिट्टी के पीएच को संतुलित करता है, जिससे पौधों को पोषक तत्वों का अधिकतम लाभ मिल सके। यह अत्यधिक अम्लीय या क्षारीय मिट्टी में सुधार कर पौधों के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है।


आईएफसी बिग पावर की विशेषताएं और लाभ -
➜ बिग पावर पौधों के सफ़ेद जड़ों का विकास करता है और पौधें आसानी से ह्यूमिक एसिड को अवशोषित कर लेते हैं जिससे यह सबसे बेस्ट उर्वरक साबित होता है।
➜ इसका उपयोग फसलों की वृद्धि के लिए इसे छिड़काव और मिट्टी में मिलकर किया जाता है।
➜ यह उत्पाद मिट्टी के pH को नियंत्रित करता है, जो पौधों की उत्तम वृद्धि होती है।
➜ यह मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की गतिविधि को सक्रिय करता है, जिससे पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार होता है।
➜ इस प्रोडक्ट में कंटेंट प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होने के कारण यह जैविक खेती के मानकों के अनुरूप है।
➜ इसके उपयोग से फसलों की उत्पादकता में स्पष्ट बढ़ोतरी होती है।
➜ यह उर्वरक जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे पौधों को अधिक पोषण मिलता है।
➜ पौधे सूखे की स्थितियों में भी बेहतर तरीके से संघर्ष कर सकते हैं और यह लिंचिंग को रोकता है और पोषक तत्वों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करता है।
➜ मिट्टी की संरचना में सुधार और मिट्टी के संघनन को कम करता है और इसे हवादार बनाने में मदद करता है।

आईएफसी बिग पावर की फसल अनुसार उपयोग मात्रा -

फसल का नाम उद्देश्य और फायदा मात्रा/एकड़
सभी अनाज, दालें, सब्जी और फल वर्गीय फसल फसल की जड़ वृद्धि और वानस्पतिक वृद्धि बढ़ाएँ 1 ग्राम/लीटर.
15 ग्राम/पंप (15 लीटर पंप)
150 ग्राम/एकड़ छिड़काव
200 ग्राम/एकड़ ड्रेंचिंग/ड्रिप।

 

आईएफसी बिग पावर (ह्यूमिक एसिड)  का उपयोग कैसे करें ?

लेबल पढ़ें: उपयोग मात्रा, सुरक्षा सावधानियों और प्राथमिक चिकित्सा पर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए प्रोडक्ट लेबल और सुरक्षा डेटा शीट का अध्ययन करें।
सुरक्षात्मक सुरक्षा किट पहनें: लेबल पर अनुशंसित अनुसार दस्ताने और फेस शील्ड सहित उचित पीपीई किट छिड़काव के समय पहनें।
मिश्रण और घोल : दवा को सटीक रूप से माप कर और इसे पानी की निर्दिष्ट मात्रा के साथ मिक्स करके एक समान घोल तैयार करें।
उपयोग का समय: लेबल पर बताए अनुसार फसल चरण के दौरान उपयोग करें।
उपयोग मात्रा : अति प्रयोग को रोकने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए अनुशंसित उपयोग मात्रा का पालन करें।
पर्यावरण संबंधी बातें: तेज़ हवाओं या आसन्न बारिश से बचते हुए, अनुकूल मौसम की स्थिति में उपयोग करें।  
प्रोडक्ट के अच्छे रिजल्ट के लिए इसका उपयोग हमेशा स्टीकर के साथ करें।

अक्सर पूछे वाले वाले प्रश्न -
प्रश्न - आईएफसी बिग पावर क्या है?
उत्तर - आईएफसी बिग पावर एक ह्यूमिक एसिड वाला प्रोडक्ट है।

प्रश्न - आईएफसी बिग पावर का मुख्य घटक क्या है?
उत्तर - इसका मुख्य घटक ह्यूमिक एसिड 50% है।

प्रश्न - आईएफसी बिग पावर का उपयोग किस प्रकार की फसलों में किया जा सकता है?
उत्तर - इसे सभी प्रकार की फसलों में उपयोग किया जा सकता है।

प्रश्न - आईएफसी बिग पावर का उपयोग कब करना चाहिए?
उत्तर - इसका उपयोग फसल और पौधों की वृद्धि अवस्था में करना चाहिए।

प्रश्न - आईएफसी बिग पावर का उपयोग करने की विधि क्या है?
उत्तर - इसे छिड़काव, ड्रेंचिंग, और ड्रिप के माध्यम से प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न - आईएफसी बिग पावर की अनुशंसित मात्रा क्या है?
उत्तर - 1 ग्राम/लीटर, 15 ग्राम/पंप (15 लीटर पंप), 150 ग्राम/एकड़ छिड़काव, और 200 ग्राम/एकड़ ड्रेंचिंग/ड्रिप।

प्रश्न - आईएफसी बिग पावर का पौधों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर - यह पौधों की जड़ों की वृद्धि को बढ़ाता है और उनकी पोषक तत्व अवशोषण क्षमता को सुधारता है।

प्रश्न - क्या आईएफसी बिग पावर जैविक खेती के लिए उपयुक्त है?
उत्तर - हां, इसका कंटेंट प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होने के कारण यह जैविक खेती के मानकों के अनुरूप है।

प्रश्न - आईएफसी बिग पावर मिट्टी की संरचना को कैसे सुधारता है?
उत्तर - यह मिट्टी के कणों को जोड़कर उसकी जलधारण क्षमता और संरचना में सुधार करता है।

प्रश्न - आईएफसी बिग पावर का पौधों पर पर्यावरणीय तनाव से कैसे लड़ने में मदद करता है?
उत्तर - यह पौधों में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा बढ़ाकर उन्हें विभिन्न पर्यावरणीय तनावों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।




Customer Reviews

Based on 30 reviews
97%
(29)
0%
(0)
3%
(1)
0%
(0)
0%
(0)
N
Neha Phutane

The price of the product is low. Alos the result is too good.

A
Ashok shelake

Best offer

S
Suyog Panmand
Price is affordable

The price of the product is low. Alos the result is too good.

R
Roshani Jadhav
Good Product

बहोत अच्छा और सस्ता प्रोडक्ट है

E
Eknath Munde
Powerful Product

Jis Fassal me hum drenching nahi kr skte usme spray le sakte hai badhiya result mila hai