बेयर गौचो 600 (इमिडाक्लोप्रिड 48% FS) कीटनाशक

Best Price
Online discount applied

बेयर गौचो 600 (इमिडाक्लोप्रिड 48% FS) कीटनाशक
डोज़ | एकड़ |
---|
डिलीवरी की तारीख जाने
बायर गौचो (इमिडाक्लोप्रिड 600 FS 48% WW) की सम्पूर्ण जानकारी -
बायर गौचो यह एक बीजों के उपचार करने के लिए सबसे बेस्ट कीटनाशक है, जिसका उपयोग आप सभी प्रकार के फसलों के बीजों को उपचारित करने के लिए उपयोग किया जाता है। इस कीटनाशक के उपयोग से मृदा जनित कीटों की समस्या पूर्ण रूप से ख़त्म हो जाती है और बीजों के अंकुरण दर में वृद्धि होती है। गौचो कीटनाशक में मुख्य रूप से इमिडाक्लोप्रिड 48% ww संरचना युक्त रसायन पाया जाता है जो फसल को पहले दिन से लेकर फसल अवस्था के 30 से 40 दिनों तक हानिकारक चूसक कीटों से सुरक्षा प्रदान करता है। इस कीटनाशक के उपयोग करने से कीटों के नियंत्रण के लिए कीटनाशक का बार-बार छिड़काव करने की जरुरत नहीं होती है।
बायर कीटनाशक का कंटेंट या रासायनिक संरचना -
गौचो कीटनाशक में मुख्य रूप से पाया जाने वाले कंटेंट इमिडाक्लोप्रिड 600 एफएस 48% डब्ल्यू डब्ल्यू होता है यह एक प्रणालीगत कीटनाशक है जो सभी प्रकार के चूसक कीटों को नियंत्रित करता है और बीजो की अंकुरण दर को बढ़ाता है।
प्रोडक्ट की कार्यविधि -
इमिडाक्लोप्रिड यह रसायन केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में निकोटिनिक एसिटाइल कोलिन रिसेप्टर का प्रतिपक्षी है। यह सही सिग्नल ट्रांसमिशन सिस्टम को बाधित करता है, जिससे तंत्रिका कोशिका की उत्तेजना होती है। इसके परिणामस्वरूप तंत्रिका तंत्र में विकार उत्पन्न होता है, जो अंततः बीजों के उपचार के बाद कीटो की तुरंत मृत्यु हो जाती है और जिससे फसलों में कीटों का नियंत्रण रहता है जिससे फसल लम्बे समय तक कीटों से सुरक्षित रहती हैं।
प्रोडक्ट की विशेषताएं एवं लाभ -
➔ यह एक व्यापक स्पेक्ट्रम क्रियाविधि द्वारा सभी प्रकार के चूसक कीटों के साथ अन्य कीटों को भी नियंत्रित करता है।
➔ यह पौधों को लम्बे समय तक कीटों से सुरक्षा प्रदान करता है।
➔ इस कीटनाशक के उपयोग करने के बाद यह पौधों के जड़ों के माध्यम से दवा को अवशोषत करता है और पौधों के सम्पूर्ण भागों में पहुंचकर कीटों को नियंत्रित करता है।
➔ यह कीटों से पौधों को होने वाले नुकसान को कम करता है और उत्पादन को बढ़ता है।
➔ इस कीटनाशक के उपयोग करने से बीजों के अंकुरण दर में वृद्धि होती है।
➔ इसका उपयोग आप बीज उपचार के साथ मिट्टी को उपचारित करने के लिए भी कर सकते है।
फसल अनुसार उपयोग मात्रा और कीटों का नियंत्रण -
फसल का नाम |
कीटों का नियंत्रण |
उपयोग मात्रा |
धान |
जड़ माहु |
1.5 मिली/किलो |
कपास |
माहु , सफेद मक्खी, जैसिड, थ्रिप्स |
3 मिली/किलो |
सोयाबीन |
जैसिड |
0.75 मिली/किलो |
ज्वार |
शूट फ्लाई |
6 मिली/किलो |
आलू |
एफिड, जैसिड |
10 मिली/किलो |
सूरजमुखी |
जैसिड, सफेद मक्खी |
3 मिली/किलो |
बाजरा |
दीमक, शूट फ्लाई |
5 मिली/किलो |
गौचो कीटनाशक का उपयोग कैसे करें ?
➔ उपयोग मात्रा और उपचार की प्रक्रिया के लिए लेबल और पुस्तिका को पूर्ण रूप से पढ़ें।
उपयुक्त व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण सुनिश्चित करें।
➔ बीज उपचार उपकरण को नियमित रूप से जांचा और कैलिब्रेट किया जाना चाहिए ताकि सटीक और सुरक्षित मात्रा सुनिश्चित हो सके।
➔ उपचारित बीज को बैग में डालने से पहले सुखाया जाना चाहिए।
➔ उपचारित बीज को मात्रा और उपचार की तारीख का उल्लेख करते हुए उपयुक्त रूप से लेबल किया जाना चाहिए।
➔ उपचारित बीज को जिम्मेदारी से परिवहन किया जाना चाहिए ताकि बीज गिर न जाए।
➔ पौध संरक्षण उपकरण को अलग से साफ किया जाना चाहिए।
गौचो कीटनाशक के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न -
प्रश्न- गौचो कीटनाशक का मुख्य रासायनिक घटक क्या है?
उत्तर- इमिडाक्लोप्रिड 600 एफएस 48% डब्ल्यू डब्ल्यू।
प्रश्न- गौचो कीटनाशक किन प्रकार के कीटों को नियंत्रित करता है?
माहु, सफेद मक्खी, जैसिड, थ्रिप्स, शूट फ्लाई और दीमक।
प्रश्न- गौचो कीटनाशक का उपयोग किन फसलों में किया जा सकता है?
उत्तर- कपास, भिंडी, सूरजमुखी, सोयाबीन, ज्वार, बाजरा।
प्रश्न- बीज उपचार के लिए गौचो कीटनाशक की कितनी मात्रा उपयोग करनी चाहिए?
उत्तर- 1 - 10 मिली/किग्रा बीज।
प्रश्न- गौचो कीटनाशक फसलों को कितने दिनों तक सुरक्षा प्रदान करता है?
उत्तर- 30 से 40 दिनों तक।
प्रश्न- गौचो कीटनाशक की कार्यविधि क्या है?
उत्तर- यह पौधों के जड़ों द्वारा अवशोषित होकर सम्पूर्ण पौधे में फैलता है और कीटों को नियंत्रित करता है।
प्रश्न- गौचो कीटनाशक का प्रमुख लाभ क्या है?
उत्तर- यह बीजों के अंकुरण दर को बढ़ाता है और कीटों से लम्बे समय तक सुरक्षा प्रदान करता है।
प्रश्न- गौचो कीटनाशक का पौधों पर क्या प्रभाव होता है?
उत्तर- यह पौधों के नुकसान को कम करता है और उत्पादन को बढ़ाता है।
प्रश्न- कौनसे फसल में गौचो कीटनाशक का 10 मिली/किग्रा बीज की मात्रा उपयोग होती है?
उत्तर- आलू में एफिड और जैसिड कीटों के लिए।
प्रश्न- गौचो कीटनाशक कैसे काम करता है?
उत्तर- यह कीटों के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में निकोटिनिक एसिटाइल कोलिन रिसेप्टर का प्रतिपक्षी बनकर तंत्रिका कोशिका की उत्तेजना को बाधित करता है।

धानुका फैक्स ( फिप्रोनिल 5% एससी ) कीटनाशक
BharatAgri Price 500 मिली
बायर सोलोमन (बीटा-साइफ्लुथ्रिन 8.49% + इमिडाक्लोप्रिड 19.81% ओडी) कीटनाशक
BharatAgri Price 250 मिली
धानुका जैपैक (थियामेथोक्सम + लैम्ब्डा साइहलोथ्रिन) कीटनाशक
BharatAgri Price 200 मिली
धानुका सुपरकिलर (साइपरमेथ्रिन 25% ईसी) कीटनाशक
BharatAgri Price 750 मिली
उलाला कीटनाशक से सफ़ेद मक्खी का नियंत्रण
BharatAgri Price 60 gm
धानुका सुपर डी कीटनाशक (क्लोरपाइरीफॉस 50% + साइपरमेथ्रिन 5% ईसी), प्रणालीगत और संपर्क कीटनाशक
BharatAgri Price 500 ml
आनंद नीम का तेल: 3000 पीपीएम
BharatAgri Price 250 ml | 1 एकड़
धानुका सुपरकिलर कीटनाशक (साइपरमेथ्रिन 25% ईसी) (1+1 कॉम्बो)
BharatAgri Price 500 ml X 2
जीएसपी हेलिप्रो कीटनाशक (क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5% एससी)
BharatAgri Price 150 मिली
धानुका अरेवा (थियामेथोक्साम 25% WG) कीटनाशक (1+1 कॉम्बो)
BharatAgri Price 200 ग्राम X 2
बायर वेलम प्राइम (फ्लुओपाइरम 34.48% SC) नेमैटिसाइड
BharatAgri Price 100 मिली
पीआय रॉकेट प्रोफेनोफॉस ४०% + साइपरमेथ्रिन ४% ईसी कीटनाशक
BharatAgri Price 500 mlView All
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुझे कितने दिनों में अपना आर्डर प्राप्त होगा?
डिलीवरी का समय लगभग 4-6 दिन है, आप अपने पते के आधार पर इससे ओर फ़ास्ट डिलीवरी भी प्राप्त कर सकते हैं।
ऑर्डर को कैसे ट्रैक करें?
आपको एक व्हाट्सएप मेसेज प्राप्त होगा जिसमें ऑर्डर की ट्रैकिंग लिंक प्राप्त होगी। या एक बार जब आप ऑर्डर कर देते हैं, तो आपको अपने ऑर्डर को ट्रैक करने के लिए अपने भारतॲग्री होम पेज से आप अपना आर्डर ट्रैक कर सकते हो।
क्या मुझे उत्पाद का इनवॉइस/बिल मिलेगा?
हाँ, आपको भारतॲग्री ऐप पर ऑर्डर कन्फर्मेशन एवं ऑर्डर की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। साथ ही डिलीवरी के समय खरीदे गए उत्पाद के बिल की हार्ड कॉपी आपको मिल जाएगी।
क्या ऑनलाइन ऑर्डर करना सुरक्षित है?
भारतॲग्री 100% सुरक्षित प्लेटफॉर्म है। 100000+ किसान भारतॲग्री से अपने जरुरी उत्पाद को ऑर्डर कर चुके हैं और फ्री & फ़ास्ट डिलीवरी से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। भारतॲग्री 2 पेमेंट ऑप्शन देता है - ऑनलाइन यूपीआई और कैश ऑन डिलीवरी
कैसे पता चलेगा कि उत्पाद ORIGINAL है?
भारतॲग्री केवल 100% ORIGINAL उत्पादों में डील करता है। हम आपको पूर्ण आश्वासन देते हैं कि आपको दिया गया उत्पाद ORIGINAL एवं ब्रांडेड होगा। कई उत्पादों में एक QR कोड भी होगा जिसे आप स्कैन कर सकते हैं और उत्पाद की क्वॉलिटी की जांच कर सकते हैं।
भारतॲग्री कृषिदुकान पर कितने ब्रांड हैं?
भारतॲग्री कृषिदुकान पर महाधन, यूपीएल, एफएमसी, आनंद एग्रो, सिंजेंटा, टाटा रैलिस, बीएएसएफ, बायर, एडामा, बायो प्राइम, धानुका और कई अन्य सभी विश्वसनीय ब्रांड हैं...
यदि कोई समस्या आती है, तो मैं भारतॲग्री से कैसे संपर्क करूं?
आप भारतॲग्री ऐप से हमें सीधे चैट/कॉल/वीडियो कॉल कर सकते हैं। अपने भारतॲग्री ऐप होम पेज पर नीचे दाईं ओर सपोर्ट आइकन पर क्लिक करें।

एफएमसी कोराजन (क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5% SC) कीटनाशक
BharatAgri Price 150 मिली
जिओलाइफ नो वायरस जैविक विषाणुनाशक
BharatAgri Price 500 मिली
राइजिंग टिगोर रिचार्जेबल एलईडी टॉर्च इमरजेंसी लैंप टॉर्च के साथ
BharatAgri Price 1 Qty
आईएफसी सुपर स्टिकर (सिलिकॉन-आधारित स्प्रेडर, स्टिकर और पेनेट्रेटर)
BharatAgri Price 120 मिली
अमूल एलईडी टॉर्च (Free चार्जर के साथ)
BharatAgri Price 1 Qty
धानुका सेम्परा (हेलोसल्फ्यूरॉन मिथाइल 75% WG) खरपतवारनाशक
BharatAgri Price 36 ग्राम
कोणार्क अल्ट्रा हाई पावर रिचार्जेबल एलईडी टॉर्च
BharatAgri Price 1 Qty
धानुका फैक्स ( फिप्रोनिल 5% एससी ) कीटनाशक
BharatAgri Price 500 मिलीView All