Uses and benefits of Planofix Bayer in crops

फसल में Planofix Bayer के उपयोग और फायदे के बारे में सम्पूर्ण विवरण यहाँ पढ़ें!

बायर प्लानोफिक्स के फायदे और उपयोग की विधि | Planofix Bayer uses in hindi 

नमस्कार किसान भाइयों आज के लेख़ में हम (plant growth regulator) प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर (PGR) बायर प्लानोफिक्स के फायदे और उपयोग की विधि के बारे में विस्तार से बात करने वाले है। जिसमें Bayer Planofix (Alpha Naphthyl Acetic Acid 4.5 SL) के छिड़काव उपयोग और फायदों के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले है।  

 

पढ़ें एनपीके 19-19-19 खाद का उपयोग करें, N, P & K की उपलब्धता बढ़ाएं!

बायर प्लानोफिक्स | Planofix Bayer uses in hindi

बायर कंपनी का प्लानोफिक्स एक जलीय घोल है जिसमें अल्फा नेपथाइल एसिटिक एसिड सक्रिय संघटक का 4.5% (w/w) होता है। यह ऑक्सिन ग्रुप (plant growth regulator) का एक पौधा वृद्धि नियामक है जिसका उपयोग फूलों को प्रेरित करने, फूलों की कलियों और कच्चे फलों को गिरने से रोकने के लिए उपयोग किया जाता है। और यह फलों के आकार को बढ़ाने, गुणवत्ता और उपज को बढ़ाने और सुधारने में मदद करता है।

Alpha Naphthyl Acetic Acid 4.5% SL के कार्य | Bayer Planofix Work in hindi 

अब हम जानेंगे अल्फा नेफ़थाइल एसिटिक एसिड के कामों के बारे में - 

  • यह फूलों की संख्या को प्रेरित करता है। 
  • फूलों और फलों को गिरने से रोकता है। 
  • यह फलों के आकार को बढ़ाता है। 
  • यह उपज की गुणवत्ता को बढ़ाता है। 
  • फलों में चमक और रंग आकार में सुधार करता है। 
  • यह अधिक जड़ की वृद्धि को नियंत्रित करते हैं।
  • यह पत्तियों के झड़ने तथा फलों के गिरने से रोकता है। 
  • यह फलों के आकार और वजन बढ़ाने के लिए उपयोगी है।

पढ़ें फसल मे जड़ वृद्धि के लिए Humic Acid Fertilizer का महत्व के बारे में| 

बायर प्लानोफिक्स के फायदे और उपयोग की विधि | Planofix Bayer uses in hindi 

इस सारणी के माध्यम से हम बायर प्लानोफिक्स (Planofix Bayer) के बारे में जानते हैं - 

उत्पाद का नाम

बायर प्लानोफिक्स (Planofix Bayer)

तकनीकी नाम 

Alpha Napthyl Acetic Acid 4.5 SL (4.5 % w/w)

उत्पाद वर्क 

Plant Growth Regulator

पर्णीय छिड़काव मात्रा/एकड़

4.5 मिली/पंप या 45 मिली/एकड़

प्रमुख फसलें

सभी फसलें 

क्रिया विधि 

छिड़काव 

कंपनी नाम 

बायर क्रॉप साइंस 


Planofix Bayer Dosage | बायर प्लानोफिक्स dose in Hindi -

अब किसान भाइयों Planofix Bayer dose के बारे में चर्चा करते हैं - 

  • किसान भाइयों प्लानोफिक्स को प्रति एकड़ 45 मिली को 150 से 200 लीटर पानी के साथ घोलकर छिड़काव करना चाहिए। 
  • यदि आप प्रति पंप के हिसाब से छिड़काव करना चाहते है, तो खड़ी फसल में 4.5 मिली प्रति पंप छिड़काव करना चाहिए। 
  • प्लानोफिक्स का पहली बार छिड़काव फूल बनते समय करना चाहिए तथा दूसरा छिड़काव फसल की आवश्यकतानुसार पहले छिड़काव के 20 से 25 दिनों बाद कर सकते है।

बायर प्लानोफिक्स उपयोग करते समय सावधानियाँ | Planofix uses precaution & safety  

 बायर प्लानोफिक्स के उपयोग की समय सावधानियाँ के बारे में जानें - 

  • प्लानोफिक्स का उपयोग साफ़ पानी के साथ करना चाहिए। 
  • Planofix का उपयोग शाम को करना चाहिए। 
  • बायर प्लानोफिक्स का उपयोग करते समय मिट्टी में भरपूर नमी होनी चाहिए। 
  • प्लानोफिक्स का ज्यादा डोज़ नहीं होना चाहिए। 
  • जब हवा न चल रही हो तो उस समय छिड़काव करना चाहिए। 
  • छिड़काव के समय बारिश का माहौल हो तो छिड़काव से बचें। 

यहाँ फसल से फूल & फल झड़ने से बचाने के उपाय पढ़ें!

किसान भाइयों हम आशा करते है की बायर प्लानोफिक्स के फायदे और उपयोग की विधि के बारे में बताई गयी जानकारी अच्छी लगी होगी तो आप अपने आस-पास के किसान भाइयों को शेयर करे। धन्यवाद

 

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी