NPK 19 19 19

NPK 19 19 19: एनपीके 19 19 19 खाद का उपयोग, फायदे और कीमत

नमस्कार किसान भाइयो जैसा की आप जानते है, कि पौधे के लिए जरुरी पोषक तत्व नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैसियम होता है। अगर तीनो को एक साथ उपयोग करना चाहते है, तो बाजार में एनपीके 19-19-19 (NPK 19-19-19 Details in Hindi) के रूप में मिलता है। NPK 19-19-19 जल में 100 % घुलनशील होता है। इसमें एक जरुरी बात ये है की इसमें एनपीके एक सामान मात्रा में पाया जाता है। आइये NPK 19-19-19 के उपयोग और एनपीके 19-19-19 के फायदे (Benefits of NPK 19-19-19 in Hindi) के बारे में जानते है। 

IFC 19 19 19

    

एनपीके 19-19-19 खाद के प्रमुख तत्व | Major elements of NPK 19-19-19 fertilizers in Hindi

एनपीके 19-19-19 में नाइट्रोजन,फॉस्फोरस और पोटैसियम पाया जाता है, अब हम इनके बारे में जानते है की इनके उपयोग करने से हमारे फसल को किस तरह से लाभ होता है - 

एनपीके खाद में नाइट्रोजन से होने वाले फायदे | Benefits of Nitrogen in NPK Fertilizer in Hindi

आइये किसान भाइयो हम एनपीके 19-19-19 (NPK 191919 Kab Dalen) के नाइट्रोजन के फायदे के बारे में जानते है -

  • पौधे के जड़ो को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। 
  • यह पौधे के बढ़वार के लिए जरुरी पोषक तत्व है ,इसके कमी से पौधे की बढ़वार रूक जाती है। 
  • यह पौधे में हरा रंग (क्लोरोफिल) को बढ़ाता है। 
  • यह पौधे के वानस्पतिक विकास के लिए जरुरी तत्व है। 
  • पौधे की वृद्धि के लिए जरूरी प्रोटीन और विटामिन निर्माण के लिए Nitrogen जरूरी है।

गन्ने का पेड़ी प्रबंधन करना सीखें - 60 से 70 टन/ एकड़ तक उत्पादन पाएं

एनपीके खाद में फॉस्फोरस से होने वाले फायदे | Benefits of Phosphorus in NPK Fertilizer in Hindi

आइये किसान भाइयो हम फॉस्फोरस के फायदे के बारे में जानते है -

  • जड़ प्रणाली को विकसित करने में मदद करता है।
  • पौधों में स्वस्थ बीज निर्माण तथा बीजों के वजन बढ़ने में मदद करता है। 
  • यह पौधे के तने और डंठल को मजबूती प्रदान करता है। 
  • पौधों में नए फूल और फल बनने में मदद करता है। 
  • यह फलों को आकार प्रदान करता है तथा परिपक्वता में मदद करता है।
  • दलहनी फसलों में जड़ों की ग्रंथियों के निर्माण के लिए जरुरी है।

टमाटर के अगेती एवं पछेती झुलसा रोग का नियंत्रण करें!

एनपीके खाद में पोटैसियम से होने वाले फायदे | Benefits of Potassium in NPK Fertilizer in Hindi

आइये किसान भाइयो हम पोटैसियम के फायदे के बारे में जानते है -

  • पौधे में प्रोटीन की मात्रा तथा अनाज में शर्करा की मात्रा को बढ़ाता है। 
  • पौधे की रोग रोधन क्षमता को बढ़ाता है। 
  • अनाज के दानो में चमक लाता है। 
  • फलो को पकने में मदद करता है। 
  • उपज की गुणवत्ता में सुधार करता है। 
  • पौधों में कार्बोहाइड्रेट के संचरण में मदद करता है। 
  • जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
  • पौधे में सूखा सहन करने की क्षमता विकसित करता है। 

इसे भी पढ़ें - तरबूज की खेती आधुनिक तरीके से करें, 30 टन/ एकड़ तक उत्पादन पाएं!

NPK 19:19:19 के उपयोग & उपयोग के तरीके | NPK 19:19:19 Uses and Methods of Use in Hindi

सबसे पहले हम बात कर लेते है कि NPK 19:19:19 (NPK 191919 ka Kab Use Karen) का उपयोग किस समय पर करना अधिक फायदेमंद होता है, जब फसल पीली हो या फसल की बढ़वार ,शाखाओ की वृद्धि सही से ना हो रही हो व फसल की शुरुवाती अवस्था पर करना फायदेमंद माना जाता है। 

  1. NPK 19-19-19 फ़र्टिलाइज़र को हम अपनी फसलों में छिड़काव के माध्यम से व यदि ड्रिप लगाया हुआ है तो ड्रिप के माध्यम से उपयोग कर सकते है, 
  2. यदि छिड़काव के लिए उपयोग करते है तो 750 ग्राम से 1 किलोग्राम तक एक एकड़ में 150-200 लीटर पानी में मिलाकर उपयोग कर सकते है। 
  3. एनपीके 19-19-19 खाद (NPK 19-19-19 Ke bare me) को ड्रिप से 2 से 4  किलोग्राम खाद को आवश्यकतानुसार फसल के विभिन्न स्टेजो पर उपयोग कर सकते है। 

यहाँ हिंदी में Onion Pest Management टिप्स पढ़ें!

NPK 19:19:19 का प्रयोग करते समय मुख्य सावधानियां | Key precautions while using NPK 19:19:19 in Hindi

सबसे पहले हम जानते है कि NPK 19:19:19 के साथ सल्फेट व नाइट्रेट युक्त खादों का उपयोग नहीं करना चाहिए तथा जब फसल में फूल और फल की अवस्था हो तो एनपीके 19-19-19 के उपयोग से बचे। 

NPK 19:19:19 उपयोग के लाभ | Benefits of using NPK 19:19:19 Details in Hindi

एनपीके 19-19-19 का उपयोग सभी फसलों में कर सकते है और फसल के सभी स्टेजो जैसे - अंकुरण , वानस्पतिक ,प्रजनक ,परिपक्वता पर कर सकते है। NPK 19:19:19 के उपयोग (NPK 19:19:19 Ke Upyog) से उत्पाद की गुणवत्ता एवं पोषाहार क्षमता, रोग प्रतिरोधक एवं भंडार क्षमता और पैदावार में वृद्धि होती हैं। 

https://krushidukan.bharatagri.com/products/mahadhan-npk-19-19-19-fertiliser-dosage-uses-price?_pos=3&_sid=62efd6447&_ss=r

फूलगोभी और पत्ता गोभी के कीट एवं रोग के नियंत्रण के टिप्स जानें!

एनपीके 19:19:19 FAQ’s

Q. एनपीके 19:19:19 खाद की खुराक कितनी है ?

Ans. एनपीके 19:19:19 का छिड़काव 5 ग्राम / लीटर पानी में मिलाकर करे। 

 Q. एनपीके खाद क्या काम करती है?

Ans. पौधे की ग्रोथ करता है और जड़ों को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें नाइट्रोजन के होने से पौधे का हरा रंग क्लोरोफिल बढ़ जाता है।

 Q. सबसे अच्छा 19:19:19  उर्वरक कौन सा है?

Ans. सबसे अच्छा उर्वरक NPK 19:19:19 महाधन, एनपीके 19:19:19, उत्कर्ष एनपीके 19:19:19, फार्मटोन एनपीके 19:19:19 है, भारतअग्री कृषि दुकान से खरीद सकते है। 

 Q. एनपीके 19:19:19 मूल्य का मूल्य क्या है?

Ans. कुछ कंपनियों के NPK 19:19:19 के प्राइस देखे, महाधन एनपीके 19:19:19 (1Kg) - Rs.199,उत्कर्ष एनपीके 19:19:19 (900 Gm) - Rs.369 ,फार्मटोन एनपीके 19:19:19 (5Kg) - Rs.744 जो भारतअग्री कृषि दुकान पर उपलब्ध है। 

 Q.19:19:19 खाद क्या है?

Ans. NPK 19:19:19 में एक समान अनुपात में नाइट्रोजन ,फॉस्फोरस और पोटैसियम पाया जाता है,जो पौधे के सभी अवस्थाओं में उपयोगी है। 

 

किसान भाइयो हम आशा करते है की NPK 19:19:19 के बारे में (NPK Khad ki Jankari) बताई गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी यदि आपको बताई गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने आस-पास के किसान भाइयो को शेयर करे। धन्यवाद 

 

एनपीके के अन्य ग्रेड के बारे में जानें -

  1. फसल मे NPK 00-52-34 का उपयोग और महत्व के बारे में जानें!
  2. NPK 00-00-50 के उपयोग और फायदे - A-Z जानकारी पाये !
  3. फसल में NPK 12-61-00 का उपयोग और महत्व के बारे में जानेंगे
  4. NPK 13-00-45 के उपयोग और फायदे - सम्पूर्ण जानकारी यहाँ पढ़ें!
  5. NPK 13-40-13 के उपयोग और फायदे - सम्पूर्ण जानकारी पढ़ें! 

 

लेखक
BharatAgri Krushi Doctor

जीरे में स्प्रे करना चाहते है

Shambhusingh Bhati

Khad

Akhlesh kumar prajapati

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी