NPK 00:52:34 Fertilize

NPK 00:52:34 Fertilizer: फसलों मे एनपीके 00:52:34 खाद का महत्व एवं फायदें

नमस्कार किसान भाइयों जैसा की आप जानते है, कि पौधे के लिए जरुरी पोषक तत्व फॉस्फोरस और पोटैसियम होता है। अगर दोनों को एक साथ उपयोग करना चाहते है,तो बाजार में एनपीके के बहुत सारे ग्रेड मिलते है लेकिन आज हम (NPK 00:52:34 Fertilizer) फसलों मे एनपीके 00:52:34 खाद का महत्व एवं फायदें के बारें मे सम्पूर्ण जानकारी जानेंगे।

 

एनपीके 00:52:34 खाद मे पाए जानें वाले पोषक तत्व | Fertilizer Nutrient:  

एनपीके 00 52 34 उर्वरक मे मुख्य रूप से फॉस्फोरस  52% और पोटैसियम 34% पाया जाता है । यह खाद फसल के विकास के साथ पोधों के जड़ों की वृद्धि करता है और पोधों मे शाखाओं की संख्या को बड़ाता है। इसके उपयोग से पोधों की सम्पूर्ण संरचना मे सुधार होता है ओर फूलों, फलों की संख्या मे विकास होता एवं उत्पादन मे वृद्धि  होती है।

 

फसल मे एनपीके 00-52-34 का उपयोग, महत्व और फायदें | NPK 00-52-34 Fertilizer Importance and Benefits:

 1. यह खाद जड़ प्रणाली को विकसित करने में मदद करता है और पौधे के तने और डंठल को मजबूती प्रदान करता है। 

2. पौधों में नए फूल और फल बनने में मदद करता है और फलों को आकार प्रदान करता है तथा परिपक्वता में मदद करता है।

3. यह पौधों में स्वस्थ बीज निर्माण तथा बीजों के वजन बढ़ने में मदद करता है और पौधे में प्रोटीन की मात्रा तथा अनाज में शर्करा की मात्रा को बढ़ाता है। 

4. यह कीटों और रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बड़ाता है जिससे फसल लंबे समय तक स्वस्थ रहती है। 

5. यह फसल और पोधों मे कार्बोहाइड्रेट के संचरण में मदद करता है तथा पोधों को मजबूती प्रदान करता है। 

6. इस खाद के उपयोग करने से पोधों और फसल मे सूखा सहन करने की क्षमता विकसित होती है।

7. एनपीके 00-52-34 में फास्फोरस और पोटाश के प्रचुर मात्रा में होने के कारण फसल की सभी अवस्थाओ जैसे अंकुरण, वनस्पतिक,प्रजनक और फसल के पकने के समय अच्छी वृद्धि और विकास प्रदान करता है।

 

उपयोग विधि | Method of Application: 

👉 फसल मे छिड़काव विधि : फसल मे इस खाद का उपयोग आप फसल मे छिड़काव विधि के माध्यम से आसानी से कर सकते है इसके लिए आप को प्रति 15 लीटर वाले पम्प मे 75 ग्राम खाद का उपयोग करना है या फिर आप को प्रति एकड़ अनुसार 750 ग्राम से 1 किलों, 150 से 200 लीटर पानी मे घोल बनाकर फसल के ऊपर छिड़काव करना है।

👉 ड्रिप या ड्रेंचिंग विधि : फसल मे ड्रेंचिंग या ड्रिप विधि के माध्यम से उपयोग करने के लिए प्रति एकड़ अनुसार 3 से 4 किलो का उपयोग आप आसानी से कर सकते है। 

👉 एनपीके खाद उपयोग का समय : फसल मे फूलों और फलों की अवस्था और ज्यादा ब्रांचिंग के लिए इस खाद का उपयोग करना चाहियें । इसकी के साथ आप फसल के सम्पूर्ण अवस्था मे उपयोग कर सकते है खास कर फसल विकास के दौरान इस खाद का उपयोग करें।

नोट -  किसान भाइयों फसल के सम्पूर्ण विकास और उत्पादन बढ़ाने के लिए आप आई एफ सी एनपीके 00 52 34 उर्वरक की खरीदी कर सकते है और बेहतर गुणवत्ता युक्त उत्पादन प्राप्त कर सकते है। 

 

सारांश: 

किसान भाइयो हम आशा करते है की (NPK 00:52:34 Fertilizer) फसलों मे एनपीके 00:52:34 खाद का महत्व एवं फायदें की बताई गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी यदि आपको बताई गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने आस-पास के किसान भाइयो को शेयर करे। धन्यवाद

 

किसानों द्वारा बार-बार पूछे जाने वाले सवाल: 

1. एनपीके 00 52 34 खाद में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

उत्तर - फॉस्फोरस 52% और पोटैसियम 34%।

2. एनपीके खाद का फसल में क्या महत्व है?

उत्तर - यह जड़ प्रणाली, शाखाओं की संख्या, फूलों और फलों की वृद्धि में सहायक है।

3. 00:52:34 खाद का पौधों के लिए क्या लाभ है?

उत्तर - पौधों की संरचना सुधारता है, फलों की संख्या और उत्पादन बढ़ाता है।

4. एनपीके 00:52:34 उर्वरक का उपयोग कब करना चाहिए?

उत्तर - फूलों और फलों की अवस्था में, विशेषकर फसल विकास के दौरान।

5. एनपीके 00:52:34 खाद का छिड़काव विधि से उपयोग कैसे करें?

उत्तर - प्रति 15 लीटर पम्प में 75 ग्राम खाद मिलाकर छिड़काव करें।

6. एनपीके 00 52 34 खाद का ड्रिप या ड्रेंचिंग विधि से उपयोग कैसे करें?

उत्तर - प्रति एकड़ 3-4 किलो खाद का उपयोग करें।

7. एनपीके 00-52-34 खाद का फसल पर क्या प्रभाव होता है?

उत्तर - पौधों को मजबूती, स्वस्थ बीज निर्माण, और प्रोटीन व शर्करा की मात्रा बढ़ाता है।

8. एनपीके 005234 खाद से फसल को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं?

उत्तर - कीटों और रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

9. एनपीके 00 52 34 खाद का उपयोग कैसे फसल में सूखा सहनशीलता को बढ़ाता है?

उत्तर - पौधों को सूखा सहन करने की क्षमता विकसित होती है।

10. एनपीके खाद का फसल के विभिन्न अवस्थाओं पर क्या प्रभाव होता है?

उत्तर - अंकुरण, वनस्पतिक, प्रजनक, और पकने के समय फसल को अच्छा विकास और वृद्धि प्रदान करता है।


एनपीके के अन्य ग्रेड के की सम्पूर्ण जानकारी के लिए यह भी पड़ें: 

1.  NPK 00-00-50 के उपयोग और फायदे - A-Z जानकारी पाये !

2.  फसल में NPK 12-61-00 का उपयोग और महत्व के बारे में जानेंगे

3.  NPK 13-00-45 के उपयोग और फायदे - सम्पूर्ण जानकारी यहाँ पढ़ें!

4.  NPK 13-40-13 के उपयोग और फायदे - सम्पूर्ण जानकारी पढ़ें! 


लेखक

भारतअ‍ॅग्री कृषि डॉक्टर


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी