आईएफसी एनपीके 13:40:13 पानी में घुलनशील उर्वरक (1+1 फ्री)
आईएफसी एनपीके 13:40:13 पानी में घुलनशील उर्वरक (1+1 फ्री)
Dosage | Acre |
---|
आईएफसी एनपीके 13:40:13 उर्वरक की जानकारी -
एनपीके 13:40:13 एक संतुलित, उच्च-फॉस्फोरस वाला उर्वरक है जो पौधों में मजबूत जड़ विकास और फूलों की संख्या बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। इस प्रोडक्ट में 13% नाइट्रोजन, 40% फॉस्फोरस, और 13% पोटैशियम उर्वरक का कंटेंट होता है, जो गुणवत्ता युक्त फसल उत्पादन बढ़ाने का कार्य करता है। यह उर्वरक पानी में 100% घुलनशील होता है और यह पौधों के सम्पूर्ण विकास के साथ वृद्धि, विकास और बढ़वार करता है।
प्रोडक्ट का नाम | एनपीके 13:40:13 उर्वरक |
प्रोडक्ट कंटेंट | नाइट्रोजन 13% ; फास्फोरस 40% ; पोटेशियम 13% |
कंपनी का नाम | आईएफसी (इंडियन फार्मर कंपनी) |
प्रोडक्ट का वर्ग | पानी में घुलनशील उर्वरक |
कार्यविधि | प्रणालीगत |
फसलों में उपयोग | सभी फसलें |
उपयोग मात्रा | 5 ग्राम/लीटर. 75 ग्राम/पंप (15 लीटर पंप) 750 ग्राम/एकड़ छिड़काव 2-3 किग्रा/एकड़ ड्रिप। |
प्रोडक्ट की विशेषताएं और लाभ -
-
पोषक तत्वों का संतुलन: यह खाद पौधों के लिए महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट प्रदान करती है, जैसे कि 13% नाइट्रोजन, 40% फास्फोरस, और 13% पोटेशियम।
-
उच्च घुलनशीलता: यह खाद आसानी से पानी में घुल जाती है, जिससे पौधों को तेजी से पोषक तत्वों का उपभोग करने में मदद मिलती है।
-
बेहतर जड़ विकास: इसमें उच्च फास्फोरस होता है, जो मजबूत जड़ विकास को बढ़ावा देता है और पौधों की पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाता है।
-
बेहतर फूल और फलन: यह खाद संतुलित नाइट्रोजन और पोटेशियम प्रदान करती है, जो स्वस्थ फूल और फलों के निर्माण में मदद करता है।
-
फसलों में उपयोग: यह खाद सब्जियों, फलों, फूलों, और सजावटी पौधों वाली फसलों में इसका उपयोग कर सकते है।
-
रोग प्रतिरोधक क्षमता: यह खाद पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है, जिससे रोगों और पर्यावरणीय तनावों का प्रति प्रतिरोध बढ़ता है।
-
उपयोग में आसान: इसे विभिन्न सिंचाई प्रणालियों, ड्रिप और फसल पर छिड़काव के माध्यम से आसानी से उपयोग किया जा सकता है।
-
पर्यावरण के अनुकूल: इसका प्रयोग पर्यावरण को कम प्रभावित करता है और पौधों की पोषण क्षमता को बढ़ाता है।
आईएफसी एनपीके 13:40:13 उर्वरक की उपयोग मात्रा -
फसल का नाम | उपयोग के फायदे | मात्रा/एकड़ |
सभी फसलें
|
फूल और फलन को बढ़ाने के लिए.
|
5 ग्राम/लीटर
75 ग्राम/पंप (15 लीटर पंप) 750 ग्राम/एकड़ छिड़काव 2-3 किग्रा/एकड़ ड्रिप। |
प्रोडक्ट की कार्यविधि -
एनपीके 13:40:13 पानी में घुलनशील उर्वरक एक संतुलित रूप से मुख्य पोषक तत्व नाइट्रोजन, फास्फोरस, और पोटैशियम की कमी को पौधों में पूर्ण रूप से प्रदान करता है, जो प्रबल जड़ों का विकास, फूलों और फलों को बढ़ावा देने, और समग्र पौधों के विकास को बढ़ाता है। यह पानी में तत्काल घुलनशीलता क्रिया सुनिश्चित करता है और पौधें पोषक तत्व को तुरंत अवशोषित करते है जिससे प्रति एकड़ उत्पादन बढ़ाता है।
प्रोडक्ट का उपयोग कैसे करें ?
1.पोटेशियम शोनाइट का उपयोग करते समय, फसल के प्रकार और मिट्टी की स्थिति के आधार पर उर्वरक की सुझाई गई मात्रा अनुसार प्रयोग करें।
2. रासायनिक संगतता: अशुद्ध प्रतिक्रियाओं से बचने के लिए, तांबे और फास्फोरस वाले कृषि रसायनों को मिश्रित न करें।
3. समय पर उपयोग : आदर्श परिणामों के लिए, उर्वरक को पौधे के विकास चरण अनुसार उपयोग करें।
4. उचित भंडारण: उर्वरक को ठंडे, सूखे स्थान पर स्टोर करें, इसे सीधे सूरज की किरणों से बचाएं ताकि इसकी प्रभावकारिता बनी रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न -
प्रश्न. एनपीके 13:40:13 उर्वरक क्या है?
उत्तर - एनपीके 13:40:13 एक संतुलित, उच्च-फास्फोरस वाला उर्वरक है जो पौधों के विकास और फूलों की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है।
प्रश्न. एनपीके 13:40:13 उर्वरक किस प्रकार की फसलों में उपयोगी है?
उत्तर - यह सभी तरह की फसलों में उपयोगी है, जैसे कि सब्जियां, फल, फूल और सजावटी पौधे।
प्रश्न. एनपीके 13:40:13 उर्वरक का उपयोग कैसे करें?
उत्तर - उसे पानी में घुलाकर, पंप के माध्यम से, छिड़काव या ड्रिप सिस्टम के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है।
प्रश्न. एनपीके 13:40:13 उर्वरक के कौन-कौन से लाभ हैं?
उत्तर - इसके लाभ में उच्च घुलनशीलता, मजबूत जड़ विकास, बेहतर फूल और फलन, और रोग प्रतिरोधक क्षमता शामिल हैं।
प्रश्न. एनपीके 13:40:13 उर्वरक कितनी मात्रा में प्रयोग किया जा सकता है?
उत्तर - इसे 5 ग्राम/लीटर, 75 ग्राम/पंप, 750 ग्राम/एकड़ छिड़काव, या 2-3 किग्रा/एकड़ ड्रिप में प्रयोग किया जा सकता है।
प्रश्न. एनपीके 13:40:13 उर्वरक में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?
उत्तर - इसमें 13% नाइट्रोजन, 40% फास्फोरस, और 13% पोटेशियम होते हैं।
प्रश्न. एनपीके 13:40:13 उर्वरक किस प्रकार के पोषक तत्वों का संतुलन प्रदान करता है?
उत्तर - यह खाद महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट पोषक तत्वों का संतुलित संयोजन प्रदान करती है, जैसे कि नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, और पोटैशियम।