NPK 13-00-45 के उपयोग और फायदे - सम्पूर्ण विवरण यहाँ पढ़ें!

NPK 13-00-45 के उपयोग और फायदे - सम्पूर्ण जानकारी यहाँ पढ़ें!

नमस्कार किसान भाइयों जैसा की आप जानते है, कि आज के लेख में हम फसल में NPK 13-00-45 का उपयोग और महत्व के बारे में जानेंगे और पौधे के लिए जरुरी पोषक तत्व नाइट्रोजन,फॉस्फोरस और पोटैशियम को एक साथ उपयोग करना चाहते है, तो बाजार में एनपीके 13-00-45 (NPK 13-00-45 Fertiliser Details in Hindi) के रूप में मिलता है। NPK 13-00-45 जल में 100 % घुलनशील होता है। इसमें एक जरुरी बात ये है की इसमें एनपीके एक सामान मात्रा में पाया जाता है। आइये NPK 13-00-45 के उपयोग और एनपीके 13-00-45 के फायदे (Benefits of NPK 13-00-45 in Hindi) के बारे में जानते है। 

Mahadhan 13:00:45 Potassium Nitrate (KNO3) Geolife Potassium Nitrate NPK 13:00:45

फसल में NPK 13-00-45 का उपयोग और महत्व | Use and importance of 13-00-45 in crops details in hindi 

एनपीके 13-00-45 में नाइट्रोजन -13 ,फॉस्फोरस-0 और पोटैशियम-45 पाया जाता है, अब हम इनके बारे में जानते है की इनके उपयोग करने से हमारे फसल को किस तरह से लाभ होता है - 

यहाँ फसल से फूल & फल झड़ने से बचाने के उपाय पढ़ें!

NPK 13-00-45 में नाइट्रोजन से होने वाले फायदे | Benefits of Nitrogen in NPK Fertilizer in Hindi

आइये किसान भाइयों हम एनपीके 13-00-45 (NPK 13-00-45 Kab Dalen) के नाइट्रोजन   के फायदे के बारे में जानते है -

  • नाइट्रोजन पौधे की जड़ों को तेजी से बढ़ाता है। 
  • नाइट्रोजन के उपयोग से पौधे की बढ़वार और कल्लों का फुटाव अच्छे से होता है। 
  • नाइट्रोजन पौधे में हरा रंग लाता है। 
  • यह पौधे के वानस्पतिक विकास के लिए जरुरी तत्व है। 
  • नाइट्रोजन पौधे की वृद्धि के लिए जरूरी प्रोटीन और विटामिन निर्माण के लिए जरूरी होता है।

पढ़ें लवणीय एवं क्षारीय भूमि में सुधार करें - हिंदी में 

एनपीके 13-00-45 खाद में पोटैशियम से होने वाले फायदे | Benefits of Potassium in NPK 13-00-45 Fertilizer in Hindi

आइये किसान भाइयों हम पोटैसियम के फायदे के बारे में जानते है -

  • पोटैशियम के उपयोग से पौधे में प्रोटीन की मात्रा तथा अनाज में शर्करा की मात्रा बढ़ती है। 
  • पोटैशियम पौधे में रोग रोधन क्षमता को बढ़ाता है। 
  • पोटैशियम के उपयोग से दानों में चमक आती है। 
  • पोटैशियम फलों को पक़ने में मदद करता है। 
  • Potassium उपज की गुणवत्ता में सुधार करता है। 
  • पौधों में कार्बोहाइड्रेट के संचरण में मदद करता है। 
  • Potassium पौधे में सूखा सहन करने की क्षमता विकसित करता है। 

NPK 13-00-45 के उपयोग & उपयोग के तरीके | NPK 13-00-45 Uses and Methods of Use in Hindi

सबसे पहले हम बात कर लेते है कि NPK 13-00-45 (NPK 13-00-45 ka Kab Use Karen) का उपयोग फूलों के खिलने के बाद, फलो के आकार बढ़ाने के लिए तथा 13-00-45 उत्कृष्ट फल सेटिंग और फल विकास के लिए उपयोगी माना जाता है। 

  1. NPK 13-00-45 फ़र्टिलाइज़र को छिड़काव के माध्यम से व ड्रिप के माध्यम से उपयोग कर सकते है।  
  2. यदि छिड़काव के लिए उपयोग करते है तो 750 ग्राम से 1 किलोग्राम तक एक एकड़ में 150-200 लीटर पानी में मिलाकर उपयोग कर सकते है। 
  3. एनपीके 13-00-45 खाद (NPK 13-00-45 Ke bare me) को ड्रिप से 2 से 4 किलोग्राम खाद को आवश्यकतानुसार फसल के विभिन्न स्टेजो पर उपयोग कर सकते है। 

NPK 13-00-45 उपयोग के लाभ | Benefits of using NPK 13-00-45 Details in Hindi

एनपीके 13-00-45 का उपयोग सभी फसलों में कर सकते है और फसल के सभी स्टेजो जैसे -वानस्पतिक ,प्रजनक ,परिपक्वता पर कर सकते है। NPK 13-00-45 के उपयोग (NPK 13-00-45 Ke Upyog) से उत्पाद की पैदावार बढ़ती है और सब्जियों, खेतों की फसलों, फूलों और फलों की गुणवत्ता में सुधार करता है। 

किसान भाइयों हम आशा करते है की एनपीके 13-00-45 बताई गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी यदि आपको बताई गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने आस-पास के किसान भाइयों को शेयर करे।धन्यवाद 

 

जाने UPL साफ कवकनाशी का उपयोग करें, फसल के कवक रोगों से छुटकारा पाएं!

पढ़ें एनपीके 19-19-19 खाद का उपयोग करें, N, P & K की उपलब्धता बढ़ाएं!

पढ़ें फसल मे जड़ वृद्धि के लिए Humic Acid Fertilizer का महत्व

 

 


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी