syngenta insecticide : सिजेंटा कंपनी के टॉप 5 बेस्ट कीटनाशक

syngenta insecticide : सिजेंटा कंपनी के टॉप 5 बेस्ट कीटनाशक

किसान भाइयों नमस्कार, स्वागत है BharatAgri Krushi Dukan वेबसाइट पर। किसान भाइयों आज के ब्लॉग में हम आप को बताएँगे सिंजेंटा कंपनी के बेस्ट कीटनाशक की सम्पूर्ण जानकारी के साथ जो आप को देगी 100% रिजल्ट की गारंटी।  सिंजेंटा कंपनी के टॉप बेस्ट कीटनाशक जैसे अलिका, एम्प्लिगो, सिमोडिस, पोलो, और कराटे कीटनाशक की सम्पूर्ण जानकारी जैसे प्रोडक्ट कंटेंट, कीटों का नियंत्रण, उपयोग मात्रा और सिजेंटा कीटनाशक के फायदें।  


सिजेंटा कीटनाशक | Syngenta top insecticide -

सिंजेंटा कंपनी फसलों में आने वाली कीटों के समस्या के नियंत्रण के लिए बेस्ट कीटनाशक को निर्मित करने वाली एक प्रतिष्ठित कंपनी हैं।  सिजेंटा कंपनी के कीटनाशक का उपयोग विभिन्न कीटों जैसे चूसक कीट, इल्लिया, बोरर इसी के साथ मृदा जनित कीटों के नियंत्रण करने के लिए यह किसानों को बेस्ट रिजल्ट देने वाले कीटनाशक उपलब्ध कराती हैं। सिजेंटा कंपनी के टॉप कीटनाशक (syngenta insecticides list) निम्न है - 


अलिका कीटनाशक की सम्पूर्ण जानकारी | Alika syngenta insecticide -

1. सिंजेंटा अलिका कीटनाशक फसल को प्रभावित करने वाले रस चूसक कीटों के साथ-साथ सभी प्रकार की इल्लियों को भी नियंत्रित करता हैं। अलिका कीटनाशक में पाए जाने वाले कंटेंट जैसे - थियामेथोक्साम 12.6% + लैम्ब्डा साइहलोथ्रिन 9.5% ZC.  

2. इस कीटनाशक में पाए जाने वाला रसायन थियामेथोक्सम कीटों के संवेदनशील तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है, जबकि लैम्ब्डा-साइहलोथ्रिन कीटों के जीवन प्रक्रिया में हस्तक्षेप करता है। यह कीटों के छल्ली में प्रवेश करने के बाद तंत्रिका को प्रभावित करता है, जिससे कीटों को तुरंत और लम्बे समय तक नियंत्रित रखता है।

3. यह कीटनाशक फसल में आने वाले जैसिड, एफिड, थ्रिप्स, सफ़ेद मक्खी, बॉलवर्म, फल छेदक, तना मक्खी, सेमीलूपर, गर्डल बीटल, पत्ती हॉपर और पत्ती खाने वाली इल्लियों तो तुरंत  नियंत्रित करता हैं।  

4. इस कीटनाशक का उपयोग आप कपास, मिर्च, टमाटर, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का और चाय आदि फसलों में कर सकते है। अलिका कीटनाशक की उपयोग मात्रा 80 मिली/एकड़ अनुसार 150 से 200 लीटर पानी में डाल कर छिड़काव कर सकते हो।  


एम्प्लिगो कीटनाशक की सम्पूर्ण जानकारी | Ampligo syngenta insecticide -

1. सिंजेंटा एम्प्लिगो कीटनाशक में (क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 09.30% + लैम्ब्डा साइहलोथ्रिन 04.60% ZC) रसायन शामिल हैं। ampligo insecticide एक व्यापक-स्पेक्ट्रम कीटनाशक है जो विभिन्न प्रकार के फसलों पर लेपिडोप्टेरान कीटों के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी है। 

2. यह कीटों के जीवन के अधिकांश चरणों, जैसे कि अंडे, लार्वा और वयस्कों के खिलाफ नॉकडाउन गतिविधि की गारंटी देता है, जिससे भोजन की क्षति और आर्थिक नुकसान कम होता है।

3. यह पत्तेदार सब्जियां, मक्का, टमाटर, चावल आदि जैसे उत्पादों पर कीट प्रबंधन के लिए संपर्क और पेट की क्रिया के साथ एक ट्रांसलैमिनार, एनकैप्सुलेटेड, सस्पेंशन-फ्लोएबल कीटनाशक है। एम्प्लिगो  कीटनाशक की उपयोग मात्रा 80 मिली/एकड़ अनुसार 150 से 200 लीटर पानी में डाल कर छिड़काव कर सकते हो।  


सिमोडिस कीटनाशक की सम्पूर्ण जानकारी | Simodis syngenta insecticide -

1. सिंजेंटा सिमोडिस कीटनाशक एक विशेष प्रकार का कीटनाशक है जो किसानों को उनकी फसलों की सुरक्षा के लिए प्रदान किया जाता है। यह कीटनाशक मिर्च, बैंगन, कपास, मूंगफली, सोयाबीन, चना और सब्जियों को कीटों से बचाने में मदद करता है। इसमें  कंटेंट आइसोसायक्लोसेरम 9.2% w/w और आइसोसायक्लोसेरम 10% w/v शामिल हैं।

2. सिंजेंटा सिमोडिस विभिन्न प्रकार के कीटों को नष्ट करने में प्रभावी है, जैसे कि एफिड्स, थ्रिप्स, सफेद मक्खी, लीफ फीडर, डायमंडबैक मोथ, पिली मक्खी, थ्रिप्स, बॉलवॉर्म, चना फली छेदक, लीफ माइनर, लीफ वर्म, सेमी लूपर्स, गर्डल बीटल, तना छेदक मक्खी आदि। यह फसल की पैदावार और गुणवत्ता में वृद्धि करने में मदद करता है, और समय तक चलने वाले कीटनाशक की गारंटी देता है।

3. सिंजेंटा सिमोडिस का उपयोग करना आसान है और यह किसानों और उत्पादकों को अच्छी फसल की ओर बढ़ावा देता है। यह कीटनाशक सम्पूर्ण कवरेज प्रदान करता है और फसलों को कीटों से सुरक्षा प्रदान करने में सहायता करता है। सिमोडिस कीटनाशक की उपयोग मात्रा 240 मिली/एकड़ अनुसार 150 से 200 लीटर पानी में डाल कर छिड़काव कर सकते हो।  


पोलो कीटनाशक की सम्पूर्ण जानकारी | Polo syngenta insecticide -

1. सिंजेंटा पोलो कीटनाशक एक व्यापक स्पेक्ट्रम कीटनाशक है जो चूसने वाले कीटों और मकड़ीयों को भी नियंत्रित करने में सहायक है। इसमें मौजूद कंटेंट डायफेंथियुरोन 50% डब्ल्यू पी में ट्रांसलैमिनर एक्शन होता है, जिससे यह पौधों की पत्तियों में छुपे कीटों को तुरंत नियंत्रित करता है। यह कीटनाशक शिशु और वयस्क कीटों को लंबे समय तक नियंत्रित रखने में मदद करता है।

2. इसकी वाष्पीय क्रिया के कारण, यह बड़े खेतों में सघन फसलों में भी अच्छे से कार्य करता है। यह पोलो यूरिया यौगिक में विघटित हो जाता है, जिससे इसका फाइटो टॉनिक प्रभाव होता है। पेजर लाभकारी और मित्र कीटों के लिए सुरक्षित है और समन्वित कीट प्रबंधन कार्यक्रमों में उपयुक्त है।

3. इस कीटनाशक का उपयोग कपास, गोभी, मिर्च, बैंगन, इलायची में सफेद मक्खी, थ्रिप्स, माहू हरा तेला, डायमंड ब्लैक मोथ, मकड़ी, कैप्सूल बोरर कीटों के नियंत्रण के लिए किया जा सकता है। पोलो कीटनाशक की उपयोग मात्रा 240 ग्राम/एकड़ अनुसार 150 से 200 लीटर पानी में डाल कर छिड़काव कर सकते हो।  


कराटे कीटनाशक की सम्पूर्ण जानकारी | Karate syngenta insecticide -

1. सिंजेंटा कराटे कीटनाशक (लैम्बडासायलोथ्रिन 5% ईसी) समूह 3 का एक प्रमुख और संपर्क कीटनाशक है, जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के कीटों के नियंत्रण में किया जाता है। यह एक सिंथेटिक पाइरेथ्रॉइड कीटनाशक है जिसमें कीटों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और संपर्क क्रिया के माध्यम से प्रभावी रूप से नष्ट करने की क्षमता होती है।

2. सिंजेंटा कराटे कीटनाशक एक नई पीढ़ी का सिंथेटिक पाइरेथ्रॉइड कीटनाशक है, जिसमें कीटों के खिलाफ विशेष गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और संपर्क क्रिया होती है। यह विभिन्न प्रकार के कीटों को नियंत्रित करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। इसका प्रभाव फसल में लंबे समय तक बना रहता है।

3. कराटे कीटनाशक अपेक्षाकृत तरीके से कपास के तना छेदक, धान में पत्ता मोड़क, बैंगन, भिंडी, और टमाटर में फल छेदक, अंगूर में थ्रिप्स और पिस्सू भृंग, और मिर्च में थ्रिप्स और फल छेदक, जैसे अन्य कीटों को तुरंत नियंत्रित करता हैं। कराटे कीटनाशक की उपयोग मात्रा 400  मिली/एकड़ अनुसार 150 से 200 लीटर पानी में डाल कर छिड़काव कर सकते हो।  


Conclusion | सारांश -  

किसान भाइयों आप को इस ब्लॉग में (syngenta kitnashak)सिजेंटा कंपनी के टॉप बेस्ट कीटनाशक जैसे - अलिका, एम्प्लिगो, सिमोडिस, पोलो, और कराटे कीटनाशक की संपूर्ण जानकारी दी गई हैं। बताएं गए कीटनाशक का उपयोग करके आप फसल में लगने वाले सभी प्रकार के रस चूसक कीटों और इल्लियों को नियंत्रित कर सकते हैं और इन (syngenta insecticide) कीटनाशक का उपयोग करने से आप को कीटों के नियंत्रण में 100% रिजल्ट मिलेगा।  


 FAQ | बार - बार पूछे जाने वाले सवाल -  


1. एम्प्लिगो कीटनाशक का उपयोग क्या है?

एम्प्लिगो फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को तुरंत नियंत्रित करता है।  

2. कराटे दवाई क्या काम करती है?

यह फसल में प्रभावित करने वाले कीट जैसे डायमंडबैक मोथ, लीफहॉपर्स, एफिड, फल छेदक, थ्रिप्स, कटवर्म, आर्मीवर्म, पत्ती मोड़क कीटों को तुरंत नियंत्रित करता हैं।  

3. सबसे खतरनाक कीटनाशक दवा कौन सी है?

कीटों के नियंत्रण के लिए बेस्ट कीटनाशक अलिका, एम्प्लिगो, सिमोडिस, पोलो, और कराटे हैं।  

4. सफेद मक्खी के लिए सबसे अच्छा कीटनाशक क्या है?

सफ़ेद मक्खी के नियंत्रित करने के लिए बेस्ट कीटनाशक सिजेंटा का पोलो हैं।  

5. कीटनाशक कब डालना चाहिए?

फसल में कीटों की समस्या देखते हुए कीटनाशक का उपयोग करना चाहियें।  


Farmer also read | किसानों द्वारा पढ़े जाने वाले लेख - 

1. chilli varieties: मिर्च की उन्नत किस्मे जो देगी आपको डबल उत्पादन

2. गन्ने की फसल में 100 टन उपज देने वाली उर्वरक की मात्रा

3. Syngenta Alika: सिंजेंटा अलिका कीटनाशक की सम्पूर्ण जानकारी

4. ridomil gold: सिंजेंटा रिडोमिल गोल्ड फफूंदनाशी की सम्पूर्ण जानकारी

5. tomato leaf blight: टमाटर झुलसा रोग के लक्षण, प्रसार और नियंत्रण



लेखक | Author - 

भारतअ‍ॅग्री कृषि डॉक्टर

Back to blog

होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी