onion fertilizer dose

Onion fertilizer dose: प्याज की फसल में उर्वरक प्रबंधन की संपूर्ण जानकारी

किसान भाइयों नमस्कार, स्वागत है BharatAgri Krushi Dukan वेबसाइट पर। प्याज की खेती में सफलता प्राप्त करने के लिए सही प्रकार के उर्वरक का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। प्याज की फसल की उपज, उसकी किस्म, मिट्टी की स्थिति, और मौसम के अनुसार, यह सब उर्वरकों की सही मात्रा पर निर्भर करता है। इस ब्लॉग में (onion fertilizer dose) प्याज की फसल में उर्वरक प्रबंधन की सम्पूर्ण जानकारी के साथ प्याज की फसल में खाद का उपयोग कैसे करे इसके स्मार्ट टिप्स के बारे में जानेंगे। प्याज की फसल के लिए उर्वरकों का सही रूप से उपयोग (best fertilizer for onions) करके पौधों को समृद्धि दिलाने का एक अच्छा तरीका है।

प्याज की फसल में उर्वरकों और खाद (onion fertiliser) का उपयोग बुवाई के पहले और फसल अवस्था के अनुसार किया जाता हैं।  


खरीफ की प्याज के लिए उर्वरक प्रबंधन/हेक्टेयर | Fertilizer management for kharif onion -

1. रोपाई पहले बेसल डोज़ खाद और उर्वरक  25 किलो नाइट्रोजन, 40 किलो फास्फोरस, 40 किलो पोटाश, और 75 किलो जैविक खाद की आवश्यकता होती है।

2. 30 और 45 दिन की फसल में 75 किलो नाइट्रोजन, 40 किलो फास्फोरस, और 40 किलो पोटाश की आवश्यकता होती है।


रबी की प्याज के लिए उर्वरक प्रबंधन/हेक्टेयर | Fertilizer management for rabi onion -

1. रोपाई पहले बेसल डोज़ खाद और उर्वरक  40 किलो नाइट्रोजन, 40 किलो फास्फोरस, 60 किलो पोटाश, और 75 किलो जैविक खाद की आवश्यकता होती है। 

2. 30 और 45 दिन की फसल में उर्वरक 110 किलो नाइट्रोजन, 40 किलो फास्फोरस, और 60 किलो पोटाश की आवश्यकता होती है।


लंबे समय की प्याज का उर्वरक प्रबंधन/हेक्टेयर | Fertilizer management for long term onion - 

1. रोपाई पहले बेसल डोज़ खाद और उर्वरक 60 किलो नाइट्रोजन, 60 किलो फास्फोरस, 70 किलो पोटाश, और 75 किलो जैविक खाद की आवश्यकता होती है। 

2. 30 और 45 दिन की फसल में उर्वरक 180 किलो नाइट्रोजन, 60 किलो फास्फोरस, और 70 किलो पोटाश की आवश्यकता होती है।


प्याज की फसल में सल्फर खाद का प्रबंधन | Sulphur for onion crop - 

1. प्याज की फसल के लिए सल्फर एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो उपज में सुधार और प्याज के बल्बों की गुणवत्ता के लिए आवश्यक है। 

2. रोपाई के समय सल्फर की मूल खुराक के रूप में 25 किग्रा/हेक्टेयर की सिफारिश की जाती है।

3. सल्फर स्तर आधारित, 15 किग्रा सल्फर/हेक्टेयर से अधिक सल्फर स्तर वाली मिट्टी में प्याज की फसल के लिए 15 किग्रा सल्फर/हेक्टेयर का प्रयोग पर्याप्त है, 

4. कम सल्फर स्तर वाली मिट्टी के लिए 30 किग्रा सल्फर/हेक्टेयर की आवश्यकता होती है। 

5. लंबे समय तक प्याज की फसल के लिए मिट्टी में 50 किलो सल्फर प्रति हेक्टेयर उपयोग करना चाहियें।  


प्याज की फसल में सूक्ष्म पोषक तत्व प्रबंधन | Micronutrient management in onion crop - 

1. मृदा परीक्षण में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी की जानकारी मिलती है, तो इन कमी वाले सूक्ष्म पोषक तत्वों को संपूर्ण करने के लिए उपयुक्त उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। 

2. Zn की कमी वाले क्षेत्रों में ZnSO @ 10 किग्रा/हेक्टेयर की सिफारिश की जाती है, 

3. बोरॉन की कमी वाले क्षेत्रों के लिए बोरोन 20% उर्वरक 10 किग्रा/हेक्टेयर की सिफारिश की जाती है। 

4. सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी वाले क्षेत्रों में 15 टन/हेक्टेयर की दर से एफवाईएम का प्रयोग किया जाता है, 

5. प्याज की उत्पादकता बढ़ाने के लिए रोपाई के 45 और 60 दिन बाद सूक्ष्म पोषक तत्वों का मिश्रण (Fe: 2.5%, Zn: 0.3%, Mn: 1%, Cu: 1.0%, B: 0.2%) का प्रयोग किया जाता है। यह प्याज की उपज में 7-15% की वृद्धि लाता है।


Conclusion | सारांश -  

इस ब्लॉग पोस्ट में हमने (onion fertilizer dose) प्याज की फसल में उर्वरक प्रबंधन की सम्पूर्ण जानकारी दी हैं।  यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि प्याज के पौधों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सही मात्रा में उर्वरक प्रदान किया जाता है, जिससे वे स्वस्थ रहें और अच्छी उपज दें।

खरीफ, रबी, और लंबे समय की प्याज के लिए अलग-अलग उर्वरक मापदंड और सल्फर की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए, हमने सलाह दी है कि कैसे प्रति हेक्टेयर सही मात्रा में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, और जैविक खाद का उपयोग किया जाता है। साथ ही, सल्फर और सूक्ष्म पोषक तत्वों की भी आवश्यकता को उचित रूप से संतुलित किया जाना चाहिए।


FAQ | बार - बार पूछे जाने वाले सवाल -  


1. प्याज के लिए कौन सा उर्वरक सबसे अच्छा है?

प्याज की खेती से ज्यादा उत्पादन प्राप्त करने के लिए, सही मात्रा में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सल्फर, Zn, और बोरॉन जैसे उर्वरकों का संयुक्त उपयोग सबसे अच्छा है।

2. प्याज की फसल में पोटाश कब डाला जाता है?

प्याज की फसल में पोटाश की पहली डोज रोपाई से पहले और फिर 30 और 45 दिन की फसल में डाली जाती है, जिससे कि प्याज का गुणवत्ता वाला उत्पादन मिल सके।  

3. प्याज लगाते समय कौन सा खाद डालना चाहिए?

प्याज लगाते समय, बुआई से पहले बेसल खाद में 25 किलो नाइट्रोजन, 40 किलो फास्फोरस, 40 किलो पोटाश, और 75 किलो जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए।

4. प्याज में साइज बढ़ाने के लिए क्या देना चाहिए?

प्याज की साइज बढ़ाने के लिए रोपाई के 45 और 60 दिन बाद सूक्ष्म पोषक तत्वों का मिश्रण (Fe: 2.5%, Zn: 0.3%, Mn: 1%, Cu: 1.0%, B: 0.2%) देना चाहिए, जिससे कि प्याज की उत्पादता में वृद्धि हो।

5. प्याज में सल्फर का क्या काम है?

प्याज में सल्फर पोषण देने का काम करता है जो फसल की गुणवत्ता को बढ़ाता है और प्याज के बल्बों की वृद्धि को प्रोत्साहित करता है। सल्फर सही मात्रा में प्रयुक्त करने से प्याज की फसल स्वस्थ और उत्पादक होती है।


Farmer also read | किसानों द्वारा पढ़े जाने वाले लेख - 

1. chilli varieties: मिर्च की उन्नत किस्मे जो देगी आपको डबल उत्पादन

2. गन्ने की फसल में 100 टन उपज देने वाली उर्वरक की मात्रा

3. Syngenta Alika: सिंजेंटा अलिका कीटनाशक की सम्पूर्ण जानकारी

4. ridomil gold: सिंजेंटा रिडोमिल गोल्ड फफूंदनाशी की सम्पूर्ण जानकारी

5. tomato leaf blight: टमाटर झुलसा रोग के लक्षण, प्रसार और नियंत्रण



लेखक

भारतअ‍ॅग्री कृषि डॉक्टर

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी