mahogany ki kheti

mahogany ki kheti: जाने महोगनी की खेती कैसे करें?

दोस्तों नमस्कार, स्वागत है आपका भारतअग्री कृषि दुकान वेबसाईट पर। आज हम देखने वाले है एक Money Making Tree यानि महोगनी की खेती (mahogany ki kheti) के बारे में। इस लेख में हम खास कर चर्चा करेंगे मोहगनी की जानकारी, उपयोग, रोपाई का सही समय, आवश्यक जमीन, रोपाई की सही विधि और एक एकड़ खर्चे के बारें में। अगर आप आधुनिक और नए तरीके से खेती करके पैसा कमाना चाहते हो, तो खास कर के आपके लिए यह लेख (ब्लॉग) बहोत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। मेरी आपसे एक गुजारिश  है की इस जानकारी को पूरा पढ़ें और यह जानकारी अच्छी लगने पर इसे आपके अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

भारत देश में महोगनी के पेढ को पैसे देना वाला एक एटीएम (ATM) भी कहा जाता है। साथ ही इसको कुछ जगह मनी मेकिंग ट्री (पैसा कमाने वाला पेड़) या फिर बारा साल मे करोड़ों का मुनाफा देने वाली खेती भी कहा जाता है। महोगनी पेड़ को तयार होने की लिये लगभग 12 साल समय लगता है। यह पेड़ 12 सालों मे 60 से 80 फुट तक ऊंचा होता है और 5 साल मे इस पेड़ से  हमे बीज मिलन शुरू हो जाता है। इसके बीज मार्केट में साधारण 1000 रुपये प्रति किलो बिकते है। वहीं इसकी लकड़ी की मार्केट कीमत देखे तो वह 2000 से 2500 घन फुट होती है।


रोपाई का सही समय -

आप तोर पे मोहगनी की रोपाई 15 जून से लेके 15 जुलाई के बीच में करना उचित माना जाता है। क्योंकि इस समय बारिश अच्छी होती है और फसल को ऊपर से पनि देने की काफी काम जरूररत पड़ती है।


आवश्यक जमीन -

वैसे देखा जाए तो मोहगनी के पेढ पहाड़ी इलाके छोड़कर कर सभी जमीन पर लगाए जा सकते है। इसकी जड़े छोटी होने के कारण हम इसकी खेती मैदानी इलाकों में काफी आसानी से कर सकते है। रोपाई करते व्यक्त ध्यान दें की - मिट्टी ज्यादा गीली ना हो, जमीन ज्यादा ढीली ना हो और जमीन मजबूत हो। 


रोपाई की सही विधि -

मोहगनी पेढ की रोपाई करते व्यक्त नीचे दिए गए बातों का खास ध्यान रखे - 

1. पंक्ति से पंक्तियों का अंतर 7 से 10  फुट और पेड़ से पेड़ का अंतर 7 से 10  फुट होना चाहिए

2. गड्ढा ३*२*1 फुट खोदे।

3. उसमे ३ से ५ किलो गोबर खाद + ५०० ग्राम सिंगल सुपर फॉस्फेट और सूखे हुए पौधे के पत्ते डालकर रोपाई पूर्ण करें।

4. इस तरह से रोपाई करने पर एक एकड़ में 450 से 650 के आसपास पेढ लगेंगे।


महोगनी पेढ के फायदे और उपयोग -

1. महोगनी खेती व्यापारिक उद्देश्य से बहुतही महत्वपूर्ण मानी जाती है। 

2. इसका उपयोग जहाज, फर्नीचर, प्लाईवुड, घर के  सजावटी सामान, मूर्ति, संगीत वाद्य और यंत्र निर्माण के लिए प्रयोग किया जाता है। 

3. साथ ही इसकी मदत से ब्लड फ्रेशर और सर्दी की दवा भी बनाई जाती है।
शुगर फ्री प्रोडक्ट बनाने में भी मोहगनी का अच्छा खासा उपयोग किया जाता है।

4. कुछ देश इसका उपयोग कॉस्मेटिक सामान और खेती के लिए कीटनाशक दवा बनाने में भी करते है।


मोहगनी खेती का खर्चा और मुनाफा - 

महोगनी खेती को लगभग 1,50,000 से 2,00000 लाख तक की लागत लगती है। उसे आप निचे दिए गए टेबल में काफी आसानी से देख सकते हो। 

कार्य

प्रति एकड़ लागत 

जुताई  

2000

रोटावेटर

2000

मैनपावर

15000 

पौधों की कीमत 

70000 

अन्य खर्च 

25000 

टोटल खर्च 

114,000 


(सूचना - ऊपरी खर्चा अंदाजीत स्वरूप बताया गया है, वास्तविक में यह आकडे थोडेसे कम या फिर ज्यादा हो सकते हो।)


कटाई -

इस पेड़ की कटाई १० से १२ साल में एक बार ही होती है। अगर आप किसी कंपनी के साथ कान्ट्रैक्ट करते हो तो कंपनी खुद आपके खेत पर आकार पेढ की कटाई करती है, और निर्धारित रेट के अनुसार आपको भुगदान करती है।


उत्पादन - 

1 से 1.5 करोड़ / एकड़


मोहगनी खेती की कुछ महत्वपूर्ण बातें - 

1. इस पौधे को लगाने के बाद 3 साल तक सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जाती है।

2. तीन साल बाद मोहगनी खेती के लिए सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण निधि अंतर्गत अर्थ सहाय भी किया जाता है। इसके लिए पेढ की गोलाई 22 सेंटीमीटर होना आवश्यक है।

3. कार्बन क्रेडिट मिलने के लिए किसान की कंपनी के साथ ४५ दिन के भीतर करार करना अनिवार्य है।

4. मार्केट में अच्छे रेट मिलने के लिए पेढ के गुर्दे का कलर गहरा लाल होना आवश्यक है।


सारांश | Conclusion - 

किसान दोस्तों,आपको आजका हमारा यह लेख कैसे लगा? कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताए। अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है तो इसे अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। और खेती के संबधित किसी भी अन्य जानकारी को पढ़ने या फिर समझने के लिए हमारे भारतअग्री कृषि दुकान वेबसाईट के साथ जुड़ें रहे. मिलते है अगले एक नए विषय और जानकारी के साथ, तब तक के लिए - धन्यवाद🙏


किसानों द्वारा बार-बार पूछे जाने वाले सवाल | FAQ -

 1. महोगनी की एक पोधे कीमत कितनी है?

जवाब - एक पेड़ की कीमत लगभग 100 से 150 तक होती हैं। 

2. महोगनी खेती के लिए एक एकड़ का खर्चा कितना आ सकता हैं?

जवाब - 150000 से 20000 लाख प्रति एकड़। 

3. महोगनी पेड़ के ऊपर कुछ कीड़ों का प्रकोप होता है क्या?

जवाब - नहीं होता, कारण महोगनी से ही खेती के लिए उपयोगी कीटनाशक दवा बनती है। 

4. महोगनी का पेड़ कितने सालों मे तैयार होता है?

जवाब - 12 सालों में तैयार हो जाता है। 

5. महोगनी पेड़ की ऊँचाई कितनी होती है?

जवाब - 60 से 80 फीट

6. महोगनी फसल के एक एकड़ मे कितने पेड़ लगा सकते है?

जवाब -  450 से 650 पेड़

7. महोगनी के एक पेड़ से कितना बीज निकलता है?

जवाब - एक पेड़ से 500 ग्राम बीज निकलता है। 

8. महोगनी के पौधों को कितने सालों में बीज आता है?

जवाब - 5 सालों में



लेखक -

भारतअग्री कृषि डॉक्टर

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी