टमाटर की फसल से सफेद मक्खी नियंत्रण के बारे में जानें !

टमाटर की फसल से सफेद मक्खी नियंत्रण के बारे में जानें !

टमाटर की फसल से सफेद मक्खी नियंत्रण | White fly control from tomato crop 

नमस्कार किसान भाइयों आज के लेख में हम टमाटर की फसल में लगने वाले रस चूसक कीट सफेद मक्खी, माहू, थ्रिप्स आदि की पहचान और नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानेंगे। टमाटर की खेती भारत में तीनों ही मौसम में की जाती है। यदि खेती की बात की जाये तो बिहार, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी बंगाल आदि राज्यों में टमाटर की खेती की जाती है। 

 

टमाटर की फसल के रस चूसक कीट की पहचान | whitefly treatment in tomato crop 

अब हम जानेंगे की टमाटर की फसल में कौन-कौन से रस चूसने वाले कीट लगते हैं, जो टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले रस चूसक कीट सफेद मक्खी ,माहू ,थ्रिप्स आदि के पहचान और नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

सफेद मक्खी कीट की पहचान | White fly control from tomato crop 

सफेद मक्खियाँ सफ़ेद रंग की होती हैं, जिसके शिशु एवं वयस्क पौधे के कोमल भागों से रस चूसते हैं जिससे पौधा कमजोर हो जाता है साथ ही ये विषाणु रोग के वाहक का भी काम करती हैं। सफेद मक्खियाँ पौधे के जिस भाग से रस चूसते हैं वहाँ पर चिपचिपे पदार्थ को छोड़ते हैं जिस कारण वहाँ पर काली फफूँदी उग जाती है। जिससे पौधे में प्रकाश संश्लेषण क्रिया बाधित हो जाती है इस कीट के शिशु पत्तियों की निचली सतह से चिपके रहते हैं। 

सफेद मक्खी कीट निवारक उपाय | White fly control from tomato crop 

अब हम टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचाने वाली सफेद मक्खी (whitefly on tomatoes) और माहू कीट के निवारक नियंत्रण के बारे में कुछ बिन्दुओं के माध्यम से जानते हैं - 

  • टमाटर की फसल में पौधों की रोपाई के 10 से 15 दिनों के बाद सफ़ेद मक्खी के निवारक उपाय (whitefly treatment) पीले स्टिकी ट्रैप 15 और नीले स्टिकी ट्रैप 15 प्रति एकड़ के हिसाब से खेतों में लगवाना चाहिए। 
  • टमाटर की फसल में (whitefly treatment) जब एक या दो पौधे पर रस चूसक कीट दिखें तो नीम तेल को 2-3 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। 

सफेद मक्खी कीट का रासायनिक नियंत्रण | White fly control from tomato crop

अब हम टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचाने वाली सफेद मक्खी (whitefly on tomatoes) और माहू के रासायनिक नियंत्रण के बारे में कुछ बिन्दुओं के माध्यम से जानते हैं -

  • सफेद मक्खी के नियंत्रण के लिए बायर कंपनी के कीटनाशक कॉन्फिडोर (Confidor Insecticide) को 60 मिली प्रति एकड़ 150-200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 
  • टमाटर की फसल में सफेद मक्खी के नियंत्रण के लिए यूपीएल उलाला कीटनाशक (UPL Ulala Insecticide) को 60 ग्राम प्रति एकड़ 150-200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 
  • सफेद मक्खी तथा अन्य कीटों के नियंत्रण के लिए एफएमसी रोगोर (FMC Rogor Insecticide) कीटनाशक को 1-2 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 
  • रस चूसक कीट के नियंत्रण के लिए हमला 550 (Hamla 550 Insecticide) कीटनाशक को 2 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 
  • सफेद मक्खी के नियंत्रण के लिए धानुका सुपर डी कीटनाशक (Dhanuka Super D Insecticide) को 2 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 

किसान भाइयों आज के लेख में हमनें टमाटर की फसल से सफेद मक्खी नियंत्रण के बारे में विस्तार से जाना तथा आपको यह लेख पढ़कर कैसा लगा हमें कमेंट में बताना न भूलें और इस लेख को अपने अन्य किसान मित्रों के साथ भी शेयर करें। धन्यवाद!

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी