buttom

9

सिंजेंटा कल्टार पैक्लोबुट्राजोल 23% SC पौधा विकास नियामक

सबसे बड़ी बचत
सिंजेंटा कल्टार पैक्लोबुट्राजोल 23% SC पौधा विकास नियामक

सिंजेंटा कल्टार पैक्लोबुट्राजोल 23% SC पौधा विकास नियामक

Dosage Acre

+

सिंजेंटा कल्टार (पैक्लोबुट्राजोल 23% एससी) प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर की जानकारी -

सिंजेंटा कल्टार इसमें कंटेंट (पैक्लोबुट्राजोल 23% एससी) पाया जाता है यह एक विश्वसनीय प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर प्रोडक्ट है, जो  पौधों की ऊंचाई प्रबंधन और फसल उत्पादन को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता हैं।  इसके उपयोग के बाद फूलों और फलों की संख्या में वृद्धि होती है और किसानो को फसलों से अधिकतम उपज प्राप्त होती है जिससे किसानो का इस प्रोडक्ट पर ज्यादा भरोसा है। 

प्रोडक्ट का नाम कल्टार
प्रोडक्ट कंटेंट पैक्लोबुट्राजोल 23% एससी
कंपनी का नाम सिंजेन्टा
प्रोडक्ट का वर्ग प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर
फसलों में उपयोग आम, अनार, सेब और कपास
कार्यविधि प्रणालीगत
उपयोग मात्रा 0.3 मिली/लीटर.
5 मिली/पंप (15 लीटर पंप)
50 मिली/एकड़ छिड़काव
(आम, अनार और सेब को छोड़कर)


 सिंजेंटा कल्टार का कंटेंट/रासायनिक संरचना -

कल्टार में कंटेंट पैक्लोबुट्राजोल 23% एससी पाया जाता है इसकी अनूठी संरचना के कारण इसके उपयोग के बाद पौधों की वृद्धि रुक जाती है और फसल में फूलों और फलों की संख्या बढ़ती है जिस कारण प्रति एकड़ उत्पादन बढ़ जाता है। 

प्रोडक्ट की कार्यविधि -

कल्टार जिबरेलिन जैवसंश्लेषण को रोकता है जिससे पौधों की वृद्धि रुक जाती है जिससे पौधे का आकार कॉम्पैक्ट हो जाता है और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे पौधों में तनाव सहिष्णुता बढ़ जाती है जिस कारण फसल का उत्पादन बढ़ता है।


प्रोडक्ट की विशेषताएं और लाभ -

➜ यह अत्यधिक वनस्पति वृद्धि को नियंत्रित करता है, जिससे पौधे का आकार कॉम्पैक्ट और प्रबंधनीय हो जाता है।
➜ यह फूल और फलों की संख्या को प्रोत्साहित करता है, जिससे उच्च उत्पादन प्राप्त होता है।
➜ इसके उपयोग से पौधे की सूखा और लवणता जैसे पर्यावरणीय तनावों को सहने की क्षमता बढ़ती है।  
➜ इसके उपयोग के बाद यह लम्बे समय तक इसका असर पौधों पर रहता है जिससे फसल चक्र के दौरान निरंतर वृद्धि विनियमन सुनिश्चित होती है।
➜ यह पौधों की  अतिरिक्त छंटाई और रखरखाव की आवश्यकता को कम करके इनपुट लागत को अनुकूलित करता है।
➜ इसका उपयोग छिड़काव विधि द्वारा करना बहुत ही आसान है।  
➜ यह मनुष्यों, जानवरों और पर्यावरण के लिए कम विषाक्तता वाला प्रोडक्ट है। 

कल्टार का फसल अनुसार उपयोग मात्रा -

फसल का नाम पौधों की आयु उपयोग मात्रा पानी की मात्रा उपयोग विधि
आम उम्र 7-15 साल
उम्र 16-25 साल
उम्र 25 साल
15 मि.ली
20 मि.ली
25-40 मि.ली
प्रति पौधों के लिए 5 - 10 लीटर पानी
7 वर्ष से ज्यादा आम के पौधों में लगभग 30 सेमी दूर, 5 सेमी से 10 गहरी नाली बनाकर ड्रेंचिंग करें और नाली को मिट्टी से भर दे। यह क्रिया जुलाई से अक्टूबर महीने के बीच करें।
अनार फूलों और फलों की अवस्था 30 मिली/पेड़ प्रति पौधे 2 लीटर पानी का उपयोग करें
पौधों के चारों ओर 5-7 सेमी की गहराई अनुसार कुंड बनाकर ड्रेंचिंग करें और नाली को मिट्टी से भर दे। है।
सेब फूलों और फलों की अवस्था 10 मिली/पेड़ प्रति पौधे 5 लीटर पानी का उपयोग करें
पौधों से 25 सेमी दूर गोलाकार क्षेत्र अनुसार ड्रेंचिंग करें।
कपास फसल की वृद्धि और टिंडे वाली अवस्था में 150 मिली./हेक्टेयर 500 लीटर मिली /हेक्टेयर
पहला छिड़काव - बुआई के 55-65 दिन बाद
दूसरा छिड़काव - पहले छिड़काव के 20-25 दिन बाद (अधिकतम दो बार)

उपयोग मात्रा मात्रा/एकड़
50 मिली 1 एकड़
100 मिली 2 एकड़
250 मिली 5 एकड़
500 मिली 10 एकड़

प्रोडक्ट का उपयोग कैसे करें ? 

➜ लेबल पढ़ें: उपयोग मात्रा, सुरक्षा सावधानियों और प्राथमिक चिकित्सा पर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए प्रोडक्ट लेबल और सुरक्षा डेटा शीट का अध्ययन करें।
➜ सुरक्षात्मक सुरक्षा किट पहनें: लेबल पर अनुशंसित अनुसार दस्ताने और फेस शील्ड सहित उचित पीपीई किट छिड़काव के समय पहनें।
➜ मिश्रण और घोल : दवा को सटीक रूप से माप कर और इसे पानी की निर्दिष्ट मात्रा के साथ मिक्स करके एक समान घोल तैयार करें।
➜ उपयोग का समय: लेबल पर बताए अनुसार फसल चरण के दौरान उपयोग करें।
➜ उपयोग मात्रा : अति प्रयोग को रोकने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए अनुशंसित उपयोग मात्रा का पालन करें।
➜ पर्यावरण संबंधी बातें: तेज़ हवाओं या आसन्न बारिश से बचते हुए, अनुकूल मौसम की स्थिति में उपयोग करें। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न -

प्रश्न- सिंजेंटा कल्टार क्या है?
उत्तर- सिंजेंटा कल्टार एक प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर है जो पौधों की ऊंचाई प्रबंधन और फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है।

प्रश्न- कल्टार का मुख्य कंटेंट/घटक क्या है?
उत्तर- कल्टार का मुख्य कंटेट पैक्लोबुट्राजोल 23% एससी है।

प्रश्न- कल्टार का उपयोग किन फसलों में किया जाता है?
उत्तर- आम, अनार, सेब और कपास में इसका उपयोग किया जाता है।

प्रश्न- कल्टार का उपयोग कैसे किया जाता है?
उत्तर- इसे छिड़काव और ड्रेंचिंग विधि से पौधों में उपयोग किया जाता है।

प्रश्न- कल्टार का पौधों पर क्या प्रभाव होता है?
उत्तर- यह पौधों की वृद्धि को नियंत्रित करता है और फूल व फलों की संख्या बढ़ाता है।

प्रश्न- कल्टार का उपयोग मात्रा कितनी होती है?
उत्तर- 0.3 मिली/लीटर, 5 मिली/पंप (15 लीटर पंप) या 50 मिली/एकड़ छिड़काव।

प्रश्न- क्या कल्टार सूखा और लवणता जैसे तनावों को सहने में मदद करता है?
उत्तर- हां, यह पौधों की सूखा और लवणता सहन क्षमता को बढ़ाता है।

प्रश्न- आम के पौधों में कल्टार की उपयोग मात्रा क्या है ?
उत्तर- 7 साल से अधिक उम्र के पौधों के लिए नाली बनाकर ड्रेंचिंग करें और नाली को मिट्टी से भर दें।

प्रश्न- कल्टार का कपास की फसल में उपयोग कैसे किया जाता है?
उत्तर- कपास की वृद्धि और टिंडे वाली अवस्था में 150 मिली/हेक्टेयर की दर से दो बार छिड़काव करें।



Customer Reviews

Be the first to write a review
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)