basf priaxor

basf priaxor: बीएएसएफ प्रियाक्सर की संपूर्ण जानकारी

नमस्कार किसान भाइयों, सभी किसान भाइयों का Bharatagri Krushi Dukan  वेबसाइट पर स्वागत है। आज हम इस लेख में बीएएसएफ कंपनी के प्रायक्सर कवकनाशी (BASF Priaxor Fungicide) के बारे में संपूर्ण जानकारी देखेंगे। कि यह कवकनाशी किन फसलों पर रोगों के लिए सिफारिश है, इसका  फसलों पर सही उपयोग कैसे किया जाए, और छिड़काव करने के बाद प्रायक्सर कवकनाशी के क्या फायदे होते हैं।


तो चलिए  Basf प्रायक्सर कवकनाशी के बारे में जानकारी जानते है - 

BASF Priaxor Fungicide में पायराक्लोस्ट्रोबिन 333 ग्रॅम/लीटर  + फ्लक्सापायरोक्सॅड167 ग्रॅम/लीटर  एससी फार्मेशन के दो सक्रिय घटक होते हैं। यह सक्रिय घटक पौधों की कोशिकाओं में आक्रमण करके कवक को पूरी तरह से ब्लॉक कर देता है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया चार्ट देखें। 

उत्पाद नाम 

प्रायक्सर

कंपनी नाम 

बीएएसएफ 

उत्पाद सामग्री 

पायराक्लोस्ट्रोबिन 333 ग्रॅम/लीटर  + फ्लक्सापायरोक्सॅड167 ग्रॅम/लीटर एससी 

कार्य की  विधी 

प्रणालीगत 

अनुशंसित फसलें 

कपास, मूंगफली, सोयाबीन, गेहूं

अनुशंसित रोग 

अल्टरनेरिया लीफ ब्लाइट, पत्ती धब्बे, रतुआ, टिक्का या पर्ण चित्ती रोग

प्रयोग की विधि

छिड़काव 

अनुकूलता /सुसंगतता

कीटनाशक और फफूंद नाशी के साथ अनुकूलता

उत्पाद की मात्रा 

0.75-1 मिली / लीटर 


नीचे चार्ट में जाने बीएएसएफ प्रायक्सर किन फसलों और रोगों पर सिफारिश है -

कपास

अल्टरनेरिया लीफ ब्लाइट/ झुलसा 

मूंगफली

टिक्का / पर्ण चित्ती रोग

सोयाबीन

पत्ती धब्बे

गेहूं

रतुआ


चलिए जानते है प्रायक्सर का फसलों पे सही उपयोग कैसे किया जाए -

नीचे दिए गए चार्ट के अनुसार, फसलों पर किस अवस्था में छिड़काव करें और डोज की मात्रा क्या रखें। 


फसलें 

कब और कैसे छिड़काव 

मात्रा / एकड़ 

कपास

पहला छिड़काव - पहला सफेद फूल खिलने के 7-10 दिनों के भीतर

दूसरा छिड़काव - 10-15 दिनों के अंतराल में दोबारा 

120 मिली / एकड़ 

मूंगफली

50 से 60 दिनों के भीतर 

120 मिली / एकड़ 

सोयाबीन

फली बनने के दौरान  करें 

120 मिली / एकड़ 

गेहूं

झंडा पत्ती से गभोट अवस्था

120 मिली / एकड़ 


नीचे बिंदु में basf priaxor छिड़काव के बाद होने वाले फायदे - 

1. पौधों की कोशिकाओं में आक्रमण करके कवक के बीजाणुओं को ब्लॉक कर देता है।

2. Priaxor Fungicide का अल्टरनेरिया लीफ ब्लाइट, पत्ती धब्बे, रतुआ, टिक्का या पर्ण चित्ती रोग आदि  पर अच्छा काम करता है।

3. यह कवकनाशक पौधों को तनाव और रोगों से मुक्त रखता है।

4. प्रायक्सर कवकनाशी पत्तियों पर झेमियम का भंडार तैयार करने की वजह से पौधों पर फफूंद के विरोध लंबे समय तक काम करता है। 

5. फसलों की अच्छी पैदावार और गुणवत्ता में वृद्धि होती है। 

6. फसल को हरी भरी और स्वस्थ रखता है।  

 

basf प्रायक्सर इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां - 

1. छोटे बच्चों से दवा को दूर रखें। 

2. इस्तेमाल होने के बाद तुरंत बोतल या पैकेट संभालकर रखें।।

3. दवा का छिड़काव करते समय धूम्रपान न करें ।  

4. भूखे पेट से छिड़कव नहीं करें। 

5. दवा हमेशा ठंड जगह पर रखे।  

6. छिड़काव हमेशा सुबह गेहरा बजे के पहले और शाम को चार बजे के बाद करना चहिए। 

7. छिड़काव  हवा के विरुद्ध दिशा में न करें।

8. दवा का घोल बनाकर ज्यादा देर तक मत रखे तुरंत छिड़काव कीजिए।


(सूचना - basf priaxor ग्रीनहाउस या रोपाई में उपयोग के लिए नहीं है।)

 

Conclusion | सारांश 

किसान दोस्तों,आपको आजका हमारा यह लेख कैसे लगा? कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताए। अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है तो इसे अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। और खेती के संबधित किसी भी अन्य जानकारी को पढ़ने या फिर समझने के लिए हमारे भारतअग्री कृषि दुकान वेबसाईट के साथ जुड़ें रहे. मिलते है अगले एक नए विषय और जानकारी के साथ, तब तक के लिए - धन्यवाद। 


किसान भाइयों के तरफ से बार -बार पूछे जाने वाले सवाल | FAQ -

1. प्रायक्सर कवकनाशी में कौनसे कंटेंट है?

जवाब - पायराक्लोस्ट्रोबिन 333 ग्रॅम/लिटर + फ्लक्सापायरोक्सॅड167 ग्रॅम/लिटर एससी। 

2. प्रायक्सर कवकनाशी की कार्य की विधि क्या है?

जवाब - प्रायक्सर कवकनाशी की कार्य की विधि सिस्टेमिक है। 

3. प्रायक्सर कवकनाशी की मार्केट में 120  मिली बोतल के रेट क्या है?

जवाब - 120 मिली बोतल की कीमत 1025 रूपए है। 

4. प्रायक्सर कवकनाशी की एक एकड़ की डोज की मात्रा क्या है?

जवाब - 120 मिली / एकड़ 

5. प्रायक्सर कवकनाशी का कौनसी फसलों पर उपयोग करें?

जवाब - कपास, मूंगफली, सोयाबीन, गेहूं आदि फसलों पर करें।  

 

इसे भी एक बार अवश्य पढ़ें | People also read -

1. fmc legend: एफएमसी लेजेंड की संपूर्ण जानकारी

2. blue copper fungicide: ब्लू कॉपर कवकनाशी का उपयोग और फायदे

3. chilli wilt disease: मिर्च उकठा रोग नियंत्रण कि संपूर्ण जानकारी

4. amistar top: एमिस्टार टॉप फंगीसाइड की संपूर्ण जानकारी

5. chia seed ki kheti: चिया की खेती की संपूर्ण जानकारी


Author | लेखक -

BharatAgri Krushi Doctor

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी