fmc legend

fmc legend: एफएमसी लेजेंड की संपूर्ण जानकारी

नमस्कार किसान भाइयों, सभी किसान भाइयों का Bharatagri Krushi Dukan वेबसाइट पर स्वागत है। खेती में फलों की गुणवत्ता और पैदावार बढ़ाने के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट मार्केट में मिलते हैं। आज हम इस लेख में एफएमसी लीजेंड (fmc legend) के बारे में संपूर्ण जानकारी जानेंगे। हम इस लेख में एफएमसी लीजेंड की जानकारी, फसलों के लिए इसका सही उपयोग कैसे किया जाए, और इसके फायदे क्या-क्या हो सकते हैं इसके बारें में संक्षिप्त में देखेंगे।

 

FMC लीजेंड के बारे में संक्षिप्त जानकारी - 

एफएमसी लीजेंड में जैविक पोटाश के अलावा सल्फर और बायो एक्टिव अणु पाए जाते है। इसमें पोटाश रोडोफाइट्स से प्राप्त होता है। यह पोटाश एक पाउडर फार्मूलेशन है जो पौधों के अंदर के जीन को सक्रिय और अभिव्यक्ति में मदद करता है, क्योंकि यह सर्च टेक्नोलॉजी (जीन अभिव्यक्ति के चयनात्मक अपग्रेडेशन) पर आधारित है। निम्नलिखित चार्ट में लीजेंड के बारे में अधिक जानकारी देखते है।

उत्पाद नाम 

लीजेंड

कंपनी नाम 

एफएमसी 

उत्पाद सामग्री 

20% जैविक पोटाश और 1.5% सल्फर

अनुशंसित फसलें 

टमाटर, बैंगन, मूंगफली, आलू, चावल, मिर्च। 

छिड़काव का सही समय 

फलों की अवस्था में 

अनुकूलता 

लगभग सभी कीटनाशक के साथ 

उत्पाद की मात्रा 

0.26 ग्राम प्रति लीटर पानी,4 ग्राम प्रति 15 लीटर पंप,48 ग्राम / एकड़ छिड़काव।

 

एफएमसी लीजेंड के फसलों में उपयोग और फायदे - 

1. Fmc legend का टमाटर, बैंगन, मूंगफली, आलू, चावल, मिर्च अदि फसलों में उपयोग कर सकते है।  

2. आप इसका उपयोग कीटनाशक दवा के साथ भी कर सकते है। 

3. फसलों की अवस्थानुसार इसका प्रयोग करें। 

4. यह फलों का आकार, चमक, वजन, टेस्ट, साइज और कलर बढ़ाता है। 

5. गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाता है। 

6. वृद्धि संबंधी हार्मोन और सूखा प्रतिरोध को सक्रिय करने में मदद करता है। 

7. पोषक तत्व ग्रहण और उर्वरक खाद की उपयोगी क्षमता बढ़ाने में मदद करता  है।  

8. फसलों को तनाव मुक्त रखता है।

 

एफएमसी Legend इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां -

1. छोटे बच्चों से दवा को दूर रखें। 

2. इस्तेमाल होने के बाद तुरंत बोतल या पैकेट संभालकर रखें।।

3. दवा का छिड़काव करते समय धूम्रपान न करें ।  

4. भूखे पेट से छिड़कव नहीं करें। 

5. दवा हमेशा ठंड जगह पर रखे।  

6. छिड़काव हमेशा सुबह गेहरा बजे के पहले और शाम को चार बजे के बाद करना चहिए। 

7. छिड़काव  हवा के विरुद्ध दिशा में न करें।

8. दवा का घोल बनाकर ज्यादा देर तक मत रखे तुरंत छिड़काव कीजिए।

सारांश | Conclusion -

किसान दोस्तों,आपको आजका हमारा यह लेख कैसे लगा? कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताए। अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है तो इसे अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। और खेती के संबधित किसी भी अन्य जानकारी को पढ़ने या फिर समझने के लिए हमारे भारतअग्री कृषि दुकान वेबसाईट के साथ जुड़ें रहे. मिलते है अगले एक नए विषय और जानकारी के साथ, तब तक के लिए - धन्यवाद🙏

किसान भाइयों के तरफ से बार -बार पूछे जाने वाले सवाल | FAQ -

1. एफएमसी लीजेंड क्या है?

जवाब - जैविक पोटाश और सल्फर का फार्मूलेशन है। 

2. लीजेंड का प्रति एकड़ डोज क्या है?

जवाब - 48 ग्राम / एकड़ 

3. एफएमसी लीजेंड कौन कौनसी फसलों पर छिड़काव करें?

जवाब - टमाटर, बैंगन, मूंगफली, आलू, चावल, मिर्च।

4. लीजेंड में कौनसे कंटेंट पाए जाते है?

जवाब -जैविक पोटाश 20% और सल्फर 1.5% । 

इसे भी एक बार अवश्य पढ़ें | People also read -

1. nissodium: धानुका कंपनी के निसोडियम कवकनाशी की संपूर्ण जानकारी

2. chilli wilt disease: मिर्च उकठा रोग नियंत्रण कि संपूर्ण जानकारी

3. amistar top: एमिस्टार टॉप फंगीसाइड की संपूर्ण जानकारी

लेखक -

भारतअग्रि कृषि टीम

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी