फसल मे NPK 00-52-34 का उपयोग और महत्व | Use and importance of NPK 00-52-34 in crops
नमस्कार किसान भाइयों जैसा की आप जानते है, कि पौधे के लिए जरुरी पोषक तत्व नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैसियम होता है। अगर तीनो को एक साथ उपयोग करना चाहते है,तो बाजार में एनपीके के बहुत सारे ग्रेड मिलते है लेकिन आज हम NPK 00-52-34 (NPK 00-52-34 Details in Hindi) के बारे में बात करने वाले है। NPK 00-52-34 जल में 100 % घुलनशील होता है। इसमें एनपीके की मात्रा N-0, P- 52 K- 34 के अनुपात में पाया जाता है। आइये NPK 00-52-34 के उपयोग और एनपीके 00-52-34 के फायदे (NPK 00-52-34 fertilizer benefits in Hindi) के बारे में जानते है।
यहाँ फसल मे जड़ वृद्धि के लिए Humic Acid Fertilizer के बारे में पढ़ें!
फसल मे NPK 00-52-34 का उपयोग और महत्व | Use and importance of NPK 00-52-34 in crops
एनपीके 00-52-34 में फॉस्फोरस और पोटैसियम पाया जाता है,अब हम इनके बारे में जानते है की इनके उपयोग करने से हमारे फसल को किस तरह से लाभ होता है -
एनपीके खाद में फॉस्फोरस से होने वाले फायदे | Benefits of Phosphorus in NPK Fertilizer in Hindi
आइये किसान भाइयो हम फॉस्फोरस के फायदे के बारे में जानते है -
- Phosphorus जड़ प्रणाली को विकसित करने में मदद करता है।
- Phosphorus पौधों में स्वस्थ बीज निर्माण तथा बीजों के वजन बढ़ने में मदद करता है।
- यह पौधे के तने और डंठल को मजबूती प्रदान करता है।
- Phosphorus पौधों में नए फूल और फल बनने में मदद करता है।
- यह फलों को आकार प्रदान करता है तथा परिपक्वता में मदद करता है।
- Phosphorus दलहनी फसलों में जड़ों की ग्रंथियों के निर्माण के लिए जरुरी है।
यहाँ फसल के तना छेदक और फल छेदक सुंडी से पाएं छुटकारा - डेलिगेट कीटनाशी से करें Caterpillar का सफाया के बारे में पढ़ें!
एनपीके खाद में पोटैसियम से होने वाले फायदे | Benefits of Potassium in NPK Fertilizer in Hindi
आइये किसान भाइयो हम पोटैसियम के फायदे के बारे में जानते है -
- पोटैसियम पौधे में प्रोटीन की मात्रा तथा अनाज में शर्करा की मात्रा को बढ़ाता है।
- पोटैसियम पौधे की रोग रोधन क्षमता को बढ़ाता है।
- पोटैसियम अनाज के दानो में चमक लाता है।
- पोटैसियम फलो को पकने में मदद करता है।
- पोटैसियम के उपयोग से उपज की गुणवत्ता में सुधार होता है।
- पोटैसियम पौधों में कार्बोहाइड्रेट के संचरण में मदद करता है।
- जड़ों को मजबूती प्रदान करता है।
- पौधे में सूखा सहन करने की क्षमता विकसित करता है।
एनपीके 00-52-34 से होने वाले फायदे | Benefits of NPK Fertilizer in Hindi
- सभी फसलों के लिये उपयोग कर सकते है।
- यह फसल की उपज में वृद्धि और उपज की गुणवत्ता में वृद्धि करता है।
- एनपीके 00-52-34 फलों में चमक, समान रंग और स्वाद को बेहतर करता है ।
- एनपीके 00-52-34 में फास्फोरस और पोटाश के प्रचुर मात्रा में होने के कारण फसल की सभी अवस्थाओ जैसे अंकुरण, वनस्पतिक,प्रजनक और फसल के पकने के समय अच्छी वृद्धि और विकास प्रदान करता है।
- सभी पेस्टिसाइड के साथ मिलाया जा सकता है।
जाने UPL साफ कवकनाशी का उपयोग करें, फसल के कवक रोगों से छुटकारा पाएं!
NPK 00-52-34 के उपयोग & उपयोग के तरीके | NPK 00-52-34 dose in Hindi
आइये किसान भाइयो हम NPK 00-52-34 के उपयोग के बारे में जानते है -
- सबसे पहले हम बात कर लेते है कि NPK 00-52-34 (NPK 00-52-34 dose) का उपयोग किस समय पर करना अधिक फायदेमंद होता है, जब फसल में फूल आने की अवस्था में अथवा लगने पर उस समय पर छिड़काव करना फायदेमंद माना जाता है।
- NPK 00-52-34 फ़र्टिलाइज़र को हम अपनी फसलों में छिड़काव के माध्यम से और ड्रिप के माध्यम से उपयोग कर सकते है,यदि छिड़काव के लिए उपयोग करते है तो 750 ग्राम से 1 किलोग्राम तक एक एकड़ में 150-200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव के लिए उपयोग कर सकते है।
- NPK 00-52-34 का उपयोग प्रति लीटर पानी 5-7 ग्राम उपयोग करना चाहिए।
- एनपीके 00-52-34 खाद (NPK 00-52-34 Ke bare me) को ड्रिप से 2 से 4 किलोग्राम को आवश्यकतानुसार फसल के विभिन्न स्टेजो पर उपयोग कर सकते है।
यहाँ कन्फिडोर इमिडाक्लोप्रिड से होगा पीला शिरा (यलो वेन मोजेक) रोग नियंत्रण के बारे में पढ़ें!
NPK 00-52-34 उपयोग के लाभ | Benefits of using NPK 00-52-34 Details in Hindi
एनपीके 00-52-34 का उपयोग सभी फसलों में कर सकते है और फसल के विभिन्न स्टेजो जैसे - अंकुरण, वनस्पतिक वृद्धि , प्रजनक और फसल के पकने के समय अच्छी वृद्धि और विकास प्रदान करता है। एनपीके 00-52-34 के उपयोग से उत्पाद की गुणवत्ता एवं प्रजनक क्षमता और पैदावार में वृद्धि होती हैं।
फसल मे NPK 00-52-34 का उपयोग और महत्व | Use and importance of NPK 00-52-34 in crops
किसान भाइयो हम आशा करते है की NPK 00-52-34 के बारे में (NPK Khad ki Jankari) बताई गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी यदि आपको बताई गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने आस-पास के किसान भाइयो को शेयर करे। धन्यवाद