Benefits of nano urea in crops

फसल में नैनो यूरिया का उपयोग करें और उत्पादन 20 से 30 % तक बढ़ाएं

फसल में नैनो यूरिया के फायदे |  Benefits of nano urea in crops

फसल में उर्वरक फसल की उत्पादकता में सुधार करने और आधुनिक समय के किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने में प्रमुख भूमिका निभाते है। देखा जाए तो उर्वरक की भूमिका खेती को अधिक कुशल और आसान बनाना है। खेती से अच्छी कमाई के लिए फसल अनुसार खाद और लागत दोनों पर ध्यान देना बहुत जरुरी होता है। उर्वरक या खाद किसानों के प्रत्यक्ष खर्चों में से एक हैं, इसलिए सही प्रकार के उर्वरक का चयन करना और इसका फसल में उपयोग करना किसानों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। किसान भाई आप को बता दे की तरल उर्वरकों ने कुछ ही वर्षों में इसके कई लाभों के कारण बहुत लोकप्रियता हासिल की है और हर बार आपके फसल एवं पौधों को सही प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करने में आपकी मदद की है।

“‘T20 में सूर्या & फसल में नैनो यूरिया बहुत जरुरी है””

  

क्या है नैनो यूरिया ? | What is Nano Urea ? Details in Hindi

आइये जानते है नैनो यूरिया के बारे में - 

  • नैनो यूरिया (Iffco Nano urea) एक नैनो तकनीक पर आधारित उर्वरक है, जिसका उपयोग पौधों और फसलों को पर्याप्त मात्रा में नाइट्रोजन प्रदान करने के लिए किया जाता है। नैनो यूरिया उर्वरक किसानों के लिए एक स्थायी विकल्प के रूप में सामने आया और उन्हें स्मार्ट कृषि की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बेहतर फसल की पैदावार हासिल करने में मदद कर रहा है। 
  • पारंपरिक यूरिया (Urea 50 Kg fertilizer) के साथ मुख्य मुद्दा यह है, कि यदि बार-बार और अत्यधिक उपयोग किया जाता है, तो यह पर्यावरण प्रदूषण की ओर ले जाता है। यूरिया उर्वरक (Urea fertilizer) के इस रूप में पानी में घुलनशीलता अधिक होती है जिससे लीचिंग, डी-नाइट्रिफिकेशन और वाष्पोत्सर्जन नुकसान जैसे मुद्दे हो सकते हैं। 
  • दूसरी ओर, तरल नैनो यूरिया का उपयोग पत्तियों पर छिड़काव के रूप में किया जाता है। यही कारण है कि यह पत्तियों में नाइट्रोजन के कुशल अवशोषण और प्रवेश में मदद करता है और पौधों के विशिष्ट भागों तक पहुँच सकता है, जहाँ इसकी आवश्यकता होती है। इसके अलावा, यह नियंत्रित तरीके से पोषक तत्व भी छोड़ता है, तथा खाद की मात्रा को कम करता है और पर्यावरण प्रदूषण को रोकता है।

नैनो यूरिया का उपयोग कैसे करें ? | How to use Nano Urea ? 

किसान भाइयों अब आप जान गए हैं कि पारंपरिक यूरिया उर्वरक की तुलना में तरल नैनो यूरिया एक बेहतर विकल्प क्यों है, इस खाद के प्रभावी उपयोग के लिए यह जानना आवश्यक है, कि नैनो यूरिया का उपयोग कब और कैसे करना चाहिए।

आइये गहराई से जानते है और चर्चा करते है, कि फसल में उर्वरक के रूप में नैनो यूरिया का उपयोग कैसे करें:

  1. एक लीटर पानी में 2-4 मिली नैनो यूरिया (IFFCO Nano Liquid Urea 4% N) को अच्छे से घोल बना कर पौधों और फसल पर छिड़काव (Nano Urea spray) करना है।  
  2. नैनो यूरिया से अच्छे परिणाम (Nano urea Result) के लिए जब आप की फसल और पौधे 2 पत्तियाँ वाली हो तो इसका छिड़काव करना चाहिए।   
  3. पहला छिड़काव वृद्धि विकाश और फुटाव (tillering/branching) की अवस्था (अंकुरण के 30-35 दिन बाद या रोपाई के 20-25 दिन बाद) के दौरान किया जाना चाहिए। 
  4. दूसरा छिड़काव पहले छिड़काव के 20-25 दिन बाद या फसल में फूल आने से पहले करना चाहिए। 
  5. यह साबित हो चुका है, कि नैनो यूरिया की 1 बोतल का प्रयोग प्रभावी रूप से कम से कम 1 बैग यूरिया की जगह ले सकता है |

फसल में नैनो यूरिया के फायदे  - 

आइये जानते है कि कैसे नैनो यूरिया फसल के लिए फायदेमंद है-

  1. नैनो यूरिया फसल में नाइट्रोजन की आवश्यकता को पूरा करता है।
  2. फसल और पौधों में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को बढ़ाता है।
  3. फसल उत्पादन में वृद्धि करता है।
  4. फसल में खाद की लागत को कम करके किसानों की आय में वृद्धि करता है।
  5. नैनो यूरिया फसलों की गुणवत्ता में सुधार करता है।
  6. यह मिट्टी, हवा और पानी की गुणवत्ता को बचाने में मदद करता है।
  7. नैनो यूरिया भूमिगत जल की गुणवत्ता सुधारने में मदद करता है।
  8. इसका परिवहन और भंडारण का खर्च कम होता है।
  9. ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में अहम भूमिका निभाता है।

ध्यान रखने वाली बातें - 

फसल उर्वरक के रूप में तरल नैनो यूरिया का प्रयोग करते समय किसानों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए -

  1. नैनो यूरिया के उपयोग से पहले बोतल को अच्छी तरह हिलाएं और उसके बाद इसका उपयोग करना चाहिए।  
  2. समान छिड़काव के लिए, फ्लैट फैन या कट नोजल का उपयोग करना चाहिए।  
  3. इसका फसल में छिड़काव सुबह या शाम के समय करना चाहिए।  
  4. फसल में इसके छिड़काव के 12 घंटों के भीतर बारिश शुरू हो जाती है, तो स्प्रे को दोहराना चाहिए क्योंकि बारिश का पानी उर्वरक को धो देता है।
  5. नैनो के अच्छे रिजल्ट और परिणाम के लिए मिट्टी में नमी होना बहुत जरुरी है।  

आज ही खरीदी करें नैनो यूरिया की भारतॲग्री कृषि दुकान से और पाएं

  • फ्री होम डिलीवरी 
  • आकर्षक डिस्काउंट 
  • 100 % कैश ऑन डिलीवरी 
  • फ्री कृषि मार्गदर्शन 

किसान भाइयों आप से निवेदन है की अगर आप को ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा तो कमेंट में अपनी राय देना न भूले और आगे आप को फसल संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो कमेंट में सुझाव दे।  

 पढ़ें एनपीके 19-19-19 खाद का उपयोग करें, N, P & K की उपलब्धता बढ़ाएं!

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी