Sulphur fertilizer

Sulphur fertilizer: फसल में सल्फर के उपयोग और फायदों के बारे में पढ़ें 

नमस्कार किसान भाइयों आज के लेख में हम फसल में Sulphur fertilizer के उपयोग और फायदे के बारे में विस्तार से बात करने वाले है। जिसमें हम जानेंगे सल्फर के उपयोग, लाभ और उपयोग विधि तथा आपूर्ति के लिए बाजार में मिलने वाले सल्फर पोषक तत्व के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

 

आइये किसान भाइयों अब हम फसल में Sulphur 90% के फायदे के बारे में विस्तार से जानेंगे : 

1. सल्फर पौधे की पत्तियों में पर्णहरित के निर्माण में सहायक होता है। 
2. सल्फर oilseed crops में तेल की मात्रा प्रतिशत को बढ़ाता है।
3. सल्फर आलू ,चुकंदर में स्टार्च की मात्रा को बढ़ाता है। 
4. सल्फर फसलों की गुणवत्ता को बढ़ता है।
5. सल्फर फसल में स्वाद, तेल का प्रमाण, सुगंध, प्रोटीन के निर्माण में मदद करता है। 
6. सल्फर फसल को पाले से बचाता है। 
7. सल्फर का उपयोग सफ़ेद धब्बा रोग (पाउडरी मिल्ड्यू) और लाल मकड़ी कीट नियंत्रण के लिए किया जाता है। 
8. सल्फर पौधों में एंजाइमों की क्रियाशीलता को बढ़ाता है। 
9. सल्फर फसल में नाइट्रोजन, फ़ॉस्फ़रस,लौह,जिंक,और बोरॉन पोषक तत्त्वो की उपलब्धता को बढ़ाता है।
10. sulphur khad का उपयोग सभी फसलों में कर सकते है, सल्फर के उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रतिशत बढ़ती है। 
11. सल्फर दलहनी फसलों में जड़ ग्रंथियों के निर्माण में मदद करता है। 

 

    फसल में सल्फर तत्व की कमी के लक्षण | Symptoms of Sulphur deficiency in crops

    1. सल्फर की कमी से फसल में आने वाली नई पत्तियां पीले रंग की हो जाती हैं। 
    2. सल्फर की कमी से फसलें देर से पकती है एवं बीज ढंग से परिपक्व नहीं हो पाता है।
    3. सल्फर की कमी से कपास में पत्ती वृत लाल रंग की हो जाती है।
    4. सल्फर की कमी से सरसों में पत्तियां कप के आकार की हो जाती है। 
    5. सल्फर की कमी से पौधे पीले, हरे, पतले और आकर में छोटे ही रह जाते हैं। 
    6. सल्फर की कमी से फसल में फूल और फल कम बनते हैं। 
    7. सल्फर की कमी से प्राकृतिक नाइट्रोजन प्रक्रिया पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

     

    सल्फर के बारे में संक्षिप्त रूप में जानकारी  

    किसान भाइयों नीचे टेबल में sulphur fertilizer के बारे में जानकारी दी गई है। 

    उत्पाद का नाम

    Universal Unifex Sulphur ९०% Fertiliser

    Technical नाम

    सल्फर 90% डब्ल्यूडीजी

    लक्षित फसल 

    सभी फसलें 

    डोज 

    3 किलोग्राम प्रति एकड़

    कंपनी का नाम 

    यूनिवर्सल एग्रो केमिकल इंडस्ट्रीज

    फ़ायदे 

    सल्फर की कमी को पूरा करता है। 

     

     

    सल्फर 90% डब्ल्यू डी जी के लाभ | Benefits of Sulphur 90% Powder fertilizer 

    1. सल्फर की कमी को पूरा करने के लिए उपयोग करते हैं। 
    2. सल्फर मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार करता है। 
    3. सल्फर मिट्टी के पीएच को संतुलित करता है। 
    4. सल्फर पोषक तत्वों को ग्रहण करने में मदद करता है। 
    5. यह तिलहनी फसलों में तेल की मात्रा को बढ़ाता है।
    6. यह फसल के उत्पादन और गुणवत्ता को बढ़ाता है।

     

    सल्फर 90% उर्वरक उपयोग के तरीके | Method of use Sulphur 90% Powder 

    👉 यदि सल्फर 90% डब्ल्यू डी जी को उपयोग करते है तो 3 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से मिट्टी में डलवाना चाहिए। 
    👉 यदि सल्फर 80% डब्लूजी को उपयोग करते है तो 800-1000 ग्राम पर एकड़ के हिसाब से छिड़काव कर सकते हैं। ( गर्मियों में उपयोग न करें )

     

     

    सारांश 

      किसान भाइयों हम आशा करते है की फसल में sulphur khad  के उपयोग और फायदे आदि के बारे में बताई गयी जानकारी आपको अच्छी लगी तो आप अपने आस-पास के किसान भाइयों को शेयर करे। धन्यवाद !

       

      अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | people also ask 

      1. सल्फर 90 क्या काम करता है?

      उत्तर - सल्फर 90% जड़ों की डॉर्मन्सी ब्रेक कर देता है।

      2. सल्फर 80% क्या काम करता है?

      उत्तर - सल्फर 80% रोग और कीड़ों के लिए अच्छा कम करता है।

      3. सल्फर कितना डालना चाहिए?

      उत्तर - सल्फर 90 % दानेदार 5 किलो/ एकर सल्फर 90% पाउडर -3 ते 5 किलो/ एकर और सल्फर 80% - 500 ग्राम / एकर स्प्रे कर सकते हैं।

      4. सल्फर का सबसे अधिक उपयोग किस लिए किया जाता है?

      उत्तर - सल्फर का सबसे अधिक उपयोग ऑइल सीड फसल में किया जाता है।

      5. सल्फर का प्रयोग कब करें?

      उत्तर - सल्फर का प्रयोग जादा तर बारिश के दिनों में करते हैं।

       

      इन्हे भी पढ़ें | people ask read 

      1.पढ़ें एनपीके 19-19-19 खाद का उपयोग करें, N, P & K की उपलब्धता बढ़ाएं!

      2. फसल से फूल & फल झड़ने से बचाने के उपाय पढ़ें!

      3. फसल मे जड़ वृद्धि के लिए Humic Acid Fertilizer का महत्व 

      4. गन्ने का शिरा छेदक अथवा चोटी भेदक किट की सम्पूर्ण जानकारी

      5. गन्ने में बीजोपचार करने की सम्पूर्ण जानकारी 

      लेखक

      भारतअग्रि कृषि एक्सपर्ट


      होम

      वीडियो कॉल

      VIP

      फसल जानकारी

      केटेगरी