cotton fertilizer dose per acre

cotton fertilizer dose:कपास में कौन सा खाद डालें? जाने संपूर्ण शेडुल

नमस्कार किसान भाइयों, आपका Bharatagri Krushi Dukan वेबसाइट पर स्वागत है। हम आज  इस लेख में कपास के लिए सर्वोत्तम खाद(cotton fertilizer dose)की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे, जिसमें गोबर खाद की सही मात्रा, रासायनिक खाद में  बहाव और ड्रिप से कौन से खाद दे इस बारे में बताया गया है। यदि आपको यह लेख पसंद आए तो कृपया इसे अपने किसान मित्रों के साथ शेयर करें।

भारत में सबसे अधिक कपास की खेती की जाती है, जिसमें मुख्य राज्य गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु हैं।

कपास फसल की अवधि 200 दिन तक होती है और पौधे भी अधिक ऊँचा और फैला हुआ होता है, इसकी जड़ें गहरी होती हैं जिन्हें अधिक मात्रा में उर्वरक की आवश्यकता होती है। 


कपास में कौन सा ऑर्गेनिक खाद डालें - 

1. बुआई से 10  दिन पहले गोबर खाद 5 टन अथवा केचुओं का खाद - 1 टन + कम्पोस्टिंग बैक्टीरिया 1 लीटर + मेटाराइजियम 2 किलो + ट्राइकोडर्मा 2 किग्रा/एकड़ मिलाएं  और रोटावेटर को पूरे खेत में चलाकर मिट्टी में खाद अच्छी तरह से मिक्स करें। 

2. जब आप रासायनिक एनपीके देते है तब 10- 12 दिन बाद एनपीके बैक्टीरिया  2 लीटर 200 लीटर पानी में मिक्स करके ड्रिप या बहाव दे आप दे सकते हैं।  


कपास में  रासायनिक  खाद | recommended fertilizer dose for cotton - 

नीचे बहाव से cotton fertilizer dose per acre दिए गए है।  

👉बेसल डोज - नीम खली 40 किग्रा + यूरिया 50 किग्रा + फास्फोरस 110 किग्रा + पोटाश 40 किग्रा + सल्फर 90 % - 12 किग्रा  + मैग्नीशियम सल्फेट 5 किग्रा/ एकड़

 👉बुवाई के 35 दिन के बाद npk dose for cotton - डीएपी 45 किग्रा + यूरिया 30 किग्रा + पोटाश 40 किग्रा + एमजी सल्फेट 10 किग्रा + फेरस सल्फेट 5 किग्रा/ एकड़

👉बुवाई के 60 दिन के बाद npk dose for cotton - पोटाश 42 किग्रा + यूरिया 49 किग्रा + मैग्नीशियम सल्फेट 10 किग्रा + फेरस सल्फेट 5 किग्रा/ एकड़


नीचे ड्रिप से cotton fertilizer dose per acre दिए गए है - 

किसान भाइयों जब आप प्लाट में ड्रिप माध्यम से खाद देना चाहतें हो तो बुवाई के पहले बेसल डोज दे। और ड्रिप से बाकी खाद ह्यूमिक एसिड - 500 ग्राम/ एकड़ और मैग्नेशियम सल्फेट - 5 किलो, फेरस सल्फेट - 5 किलो और मिक्रोनूट्रिन्टस - 5 किलो/ एकड़ यह खाद 30 से 40 दिन में एक बार देना।  

👉बेसल डोज - नीम की खली 40 किग्रा + पोटाश  28 किग्रा + फास्फोरस  50 किग्रा+ यूरिया 32 किग्रा + सल्फर 12 किग्रा + मैग्नीशियम सल्फेट 10 किग्रा + फेरस सल्फेट 10 किग्रा + बोरोन 1 किग्रा/ एकड़


नीचे चार्ट में cotton fertilizer dose per acre दिए गए है।  

पौधे की अवस्था 

उर्वरक खाद 3 से 5 किग्रा/एकड़ 

शाखीय अवस्था 

19:19:19 

12:61:00

13:00:45 

फूल आने की अवस्था 

12:61:00

13:00:45 

फल विकास 

00:52:34

13:00:45

फलों की परिपक्वता और कटाई

00:52:34

00:00:50


Conclusion | सारांश -

किसान भाइयों हमें उम्मीद है की cotton fertilizer dose से सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको कपास के लिए सबसे अच्छा उर्वरक कौन से है इस सम्बंधित कुछ सुझाव या प्रश्न हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। साथ ही इस लेख को अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। खेती संबधित अन्य जानकारी को पढ़ने या फिर समझने के लिए हमारे भारतअग्री कृषि दुकान के साथ जुड़ें रहे।


कपास में कौन सा खाद डालें इससे सम्बंधित अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न/ FAQ -

1. कपास में यूरिया कब डालें?

जवाब - कपास में बेसल डोज, बुवाई के 35 दिन बाद और 60 दिन बाद यूरिया डालें। 

2. कपास की बढ़वार के लिए क्या करें?

जवाब - कपास की बढ़वार के लिए 19:19:19 - 100 ग्राम / 15 लीटर पंप के लिए छिड़काव करें। 

3. कपास का वजन कैसे बढ़ाएं?

जवाब - कपास का वजन बढ़ने के लिए आप 00:00:50 - 100 ग्राम / 15 लीटर पंप छिड़काव या पोटाश खाद - 60 दिन के बाद 30 -50 तक इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4. कपास फूल का फल में रूपांतरण होने के लिए कौन सा उर्वरक छिड़काव करें?

जवाब - फूल का फल में रूपांतरण होने के लिए 00 :52:34 - 100 ग्राम / 15 लीटर पानी मिक्स करके छिड़काव करें।

5. कपास में अधिक उपज पैदा करने के लिए क्या किया जाता है?

जवाब - कपास में अधिक उपज पैदा करने के लिए एनपीके बैक्टेरिया 2 लीटर / 200 लीटर पानी में एक एकर के लिए छोड़ सकते है।   


इन्हे भी पढ़ें - 

1. हल्दी और अदरक मे झुलसा रोग नियंत्रण के लिए नंबर 1 कवकनाशी अवतार

2. फसलों में सिलिकॉन का कार्य और लाभ

3. बैगन की फसल में माहू, सफेद मक्खी और फुदका नियंत्रण

4. टोमॅटो पिकातील तिरंगा, भुरी आणि फळ सड नियंत्रण | Tomato Pest Management

5. NPK 19 19 19: एनपीके 19 19 19 खाद का उपयोग, फायदे और कीमत



लेखक

भारतअग्रि कृषि एक्सपर्ट 


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी