धानुका वीडमार सुपर 2,4-डी अमाइन साल्ट 58 % SLखरपतवार नाशक

धानुका वीडमार सुपर 2,4-डी अमाइन साल्ट 58 % SLखरपतवार नाशक
Dosage | Acre |
---|
धानुका वीडमार सुपर (2,4-डी अमीन साल्ट 58% एसएल) खरपतवारनाशी की जानकारी -
धानुका वीडमार सुपर खरपतवारनाशी फसल को प्रभावित करने वाले सभी प्रकार के चौड़ी पत्तियों वाले खतपतवार को नियंत्रित करता हैं। इसका ज्वार, मक्का, गेहूं, गन्ना, आलू आदि फसलों में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता। इस खरपतवारनाशी के उपयोग के बाद यह खरपतवार के सम्पूर्ण भागों में फ़ैल जाता और विकास कार्य को बाधित कर देता है जिससे यह तुरंत काम करना शुरू कर देता है और खरपतवार तुरंत नियंत्रित हो जाते है।
प्रोडक्ट का नाम | वीडमार सुपर |
प्रोडक्ट कंटेंट | 2,4-डी अमीन साल्ट 58% एसएल |
कंपनी का नाम | धानुका |
प्रोडक्ट का वर्ग | शाकनाशी/खरपतवारनाशी |
कार्यविधि | प्रणालीगत |
फसलों में उपयोग | ज्वार, मक्का, गेहूं, गन्ना, आलू |
उपयोग का समय |
जब 3 से 4 पत्ती की अवस्था में या बुआई के 15-30 दिन बाद
|
उपयोग मात्रा | 5 मिली/लीटर. 75 मिली/पंप (15 लीटर पंप) 750 मिली/एकड़ छिड़का |
वीडमार सुपर खरपतवारनाशी का कंटेंट/रासायनिक संरचना -
यह एक चयनात्मक, प्रणालीगत खरपतवारनाशी है इसमें रसायन 2,4-डी अमीन साल्ट 58% एसएल पाया जाता है जो सभी प्रकार के चौड़ी पत्तियों वाले खरपतवार को नियंत्रित करता है। खेतों और फसलों में खरपतवार को नियंत्रित करने वाला यह सबसे बेस्ट खरपतवारनाशी है।

प्रोडक्ट की कार्य विधि -
इसका उपयोग फसल और गैर फसल क्षेत्रों में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार को नियंत्रित करता है। यह हर्बिसाइड पौधों की पत्तियों और जड़ों द्वारा अवशोषित होकर अनियंत्रित कोशिका विभाजन और असामान्य बायोकेमिकल प्रक्रियाओं को उत्पन्न करता है, जिससे खरपतवारों की वृद्धि रुक जाती है।
प्रोडक्ट की विशेषताएं और लाभ -
➔ यह खरपतवारनाशी फसल को प्रभावित करने वाले चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार को तुरंत नियंत्रित करता है।
➔ इसके छिड़काव के बाद यह पौधों के सम्पूर्ण भागों (ऊतकों) में पहुंचकर खरपतवार को नियंत्रित करता हैं।
➔ इसके उपयोग के बाद खरपतवार रसायन को जड़ों से अवशोषित करते है जिससे उनकी विकास अवस्था बाधित हो जाती है।
➔ एक बार उपयोग करने पर इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है, जिससे बार-बार उपयोग की आवश्यकता नहीं होती।
➔ धानुका वीडमार सुपर फसलों को सुरक्षित रखता है क्योंकि यह केवल खरपतवारों पर ही प्रभावी होता है और फसल को हानि नहीं पहुंचाता।
➔ धानुका वीडमार सुपर को कम मात्रा में प्रयोग करने पर भी अच्छे परिणाम मिलते हैं, जिससे किसानों की लागत में कमी आती है।
➔ एक बार उपयोग करने पर इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है, जिससे बार-बार उपयोग की आवश्यकता नहीं होती।
➔ खरपतवारों को नियंत्रित करके यह फसलों की उत्पादकता बढ़ाता है, जिससे किसानों को बेहतर उपज मिलती है।
फसल अनुसार उपयोग मात्रा और खरपतवार का नियंत्रण -
फसल का नाम | खरपतवार का नियंत्रण | मात्रा/एकड़ |
ज्वार | साइपरस इरिया, डिगेरा आर्वेन्सिस, कॉन्वोल्वुलस आर्वेन्सिस, ट्राइएंथेमा प्रजाति, ट्राइडैक्स प्रोकम्बेंस, यूफोरबिया हिर्टा, फिलांथस निरुरी। | 600 मिली |
मक्का | ट्रायन्थिमा मोनोगाइना, ऐमारैंथस एसपी., ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस, बोएरहाविया डिफ्यूसा, यूफोरबिया हिर्टा, पोर्टुलाका ओलेरेशिया, साइपरस एसपी. | 600 मिली |
गेहूँ | चेनोपोडियम एल्बम, फ्यूमरिया पार्विफ्लोरा, मेलिलोटस अल्बा, विसिया सातिवा, एस्फोडेलस टेनुइफोलियस, कॉन्वोल्वुलस आर्वेन्सिस। | 500 मिली |
गन्ना | साइपरस इरिया, डिजिटेरिया प्रजाति, डेक्टीलैक्टेनियम एजिप्टियम, डिगेरा आर्वेन्सिस, पोर्टुलाका ओलेरेशिया, कॉमेलिना बेंघालेंसिस, कॉनवोल्वुलस आर्वेन्सिस | 500 मिली |
आलू | चेनोपोडियम एल्बम, एस्फोडेलस टेनुइफोलियस, एनागैलिस आर्वेन्सिस, कॉन्वोल्वुलस आर्वेन्सिस, साइपरस इरिया, पोर्टुलाका ओलेरेशिया। | 500 मिली |
गैर फसल क्षेत्र | इचोर्निया क्रैसिप्स, पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस, साइपरस रोटंडस | 600 मिली |
प्रोडक्ट का उपयोग कैसे करें ?
➔ लेबल पढ़ें: उपयोग मात्रा, सुरक्षा सावधानियों और प्राथमिक चिकित्सा पर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए प्रोडक्ट लेबल और सुरक्षा डेटा शीट का अध्ययन करें।
➔ सुरक्षात्मक सुरक्षा किट पहनें: लेबल पर अनुशंसित अनुसार दस्ताने और फेस शील्ड सहित उचित पीपीई किट छिड़काव के समय पहनें।
➔ मिश्रण और घोल : दवा को सटीक रूप से माप कर और इसे पानी की निर्दिष्ट मात्रा के साथ मिक्स करके एक समान घोल तैयार करें।
➔ उपयोग का समय: लेबल पर बताए अनुसार फसल चरण के दौरान उपयोग करें।
➔ उपयोग मात्रा : अति प्रयोग को रोकने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए अनुशंसित उपयोग मात्रा का पालन करें।
➔ पर्यावरण संबंधी बातें: तेज़ हवाओं या आसन्न बारिश से बचते हुए, अनुकूल मौसम की स्थिति में उपयोग करें।
अक्सर पूछे वाले वाले प्रश्न -
प्रश्न: धानुका वीडमार सुपर का उपयोग किस फसलों में किया जा सकता है?
उत्तर: ज्वार, मक्का, गेहूं, गन्ना, आलू आदि में इसका उपयोग किया जा सकता है।
प्रश्न: धानुका वीडमार सुपर उपयोग करने क क्या समय होता है?
उत्तर: जब 3 से 4 पत्ती की अवस्था में या बुआई के 15-30 दिन बाद।
प्रश्न: कितनी मात्रा में उपयोग करना चाहिए?
उत्तर: 5 मिली/लीटर, 75 मिली/पंप (15 लीटर पंप), 750 मिली/एकड़ छिड़काव।
प्रश्न: धानुका वीडमार सुपर किस प्रकार काम करता है?
उत्तर: इसका उपयोग करने के बाद खरपतवार को रसायन को जड़ों से अवशोषित करते हुए उनकी विकास अवस्था को बाधित करता है।
प्रश्न: धानुका वीडमार सुपर किस प्रकार के खरपतवारों के लिए प्रभावी है?
उत्तर: यह चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार के लिए प्रभावी है।
प्रश्न: धानुका वीडमार सुपर कितने समय तक प्रभावी रहता है?
उत्तर: एक बार उपयोग करने पर इसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है।
प्रश्न: धानुका वीडमार सुपर का किसे किसे उपयोग करना चाहिए?
उत्तर: किसानों को खरपतवार की नियंत्रण में इसका उपयोग करना चाहिए।
प्रश्न: धानुका वीडमार सुपर कितनी मात्रा में उपयोग किया जाता है?
उत्तर: फसल अनुसार 500 से 600 मिली मात्रा में उपयोग किया जा सकता है।
प्रश्न: किस प्रकार की रसायनिक संरचना है धानुका वीडमार सुपर में?
उत्तर: इसमें 2,4-डी अमीन साल्ट 58% एसएल है।
प्रश्न: धानुका वीडमार सुपर किस प्रकार कार्य करता है?
उत्तर: यह हर्बिसाइड पौधों की पत्तियों और जड़ों द्वारा अवशोषित होकर अनियंत्रित कोशिका विभाजन और असामान्य बायोकेमिकल प्रक्रियाओं को उत्पन्न करता है।



