buttom

12

पाटिल बायोटेक एनपीके कॉन्सो जैव उर्वरक

सबसे बड़ी बचत
पाटिल बायोटेक एनपीके कॉन्सो जैव उर्वरक

पाटिल बायोटेक एनपीके कॉन्सो जैव उर्वरक

Dosage Acre

+

पाटिल बायोटेक एनपीके कॉन्सो बायो फर्टिलाइजर जैविक उर्वरक -

पाटिल बायोटेक एनपीके कॉन्सो बायो फर्टिलाइजर एक उच्च गुणवत्ता वाला जैविक तरल उर्वरक है, जो लाभकारी सूक्ष्मजीवों से समृद्ध है। यह नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पौधों को उपलब्ध करवाता है, जिससे पौधों की संतुलित वृद्धि होती है। यह बायो फर्टिलाइजर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और मैक्रो और माइक्रो पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है। यह जड़ों की स्वस्थ वृद्धि और समग्र पौधों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। एनपीके कॉन्सो मिट्टी की संरचना में सुधार करता है, जिससे टिकाऊ फसल उत्पादन के लिए मिट्टी अधिक उपजाऊ बनती है। विभिन्न फसलों के लिए आदर्श, यह पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है और बेहतर पैदावार में मदद करता है।

प्रोडक्ट का नाम एनपीके कॉन्सो
प्रोडक्ट कंटेंट एनपीके कंसोर्टियम
कंपनी का नाम पाटिल बायोटेक
प्रोडक्ट का वर्ग जैव उर्वरक
प्रोडक्ट की कार्य विधि प्रणालीगत
फसलों में उपयोग सभी फसलों में उपयोग करें
उपयोग मात्रा
7 मिली/ लीटर पानी
100 मिली /पंप (15 लीटर पंप)
1 लीटर/एकड़ ड्रेंचिंग और ड्रिप के माध्यम से उपयोग करें।
10 मिली / किलो बीज उपचार


एनपीके कॉन्सो बायो फर्टिलाइजर का कंटेंट -
पाटिल बायोटेक एनपीके कॉन्सो बायो फर्टिलाइजर में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने के लिए एनपीके बैक्टीरिया का एक विशेष मिश्रण होता है। इसके अनूठे फॉर्मूलेशन से पौधों द्वारा नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम की पूर्ति होती है जिससे फसल का उत्पादन बढ़ता है।

प्रोडक्ट की कार्य विधि -
पाटिल बायोटेक एनपीके कॉन्सो बायो फर्टिलाइजर, बैक्टीरिया और पौधों की जड़ों के बीच सहजीवी संबंध को बढ़ावा देकर पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाता है। यह प्रक्रिया नाइट्रोजन को ठीक करने, फॉस्फोरस को घुलनशील बनाने और पोटेशियम को एकत्रित करने में मदद करती है, जिससे पौधों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य और विकास में सुधार होता है।



प्रोडक्ट विशेषताएँ एवं लाभ -
➜ एनपीके कंसोर्टिया पौधों का वृद्धि, विकास और बढ़वार करता है।  
➜ यह मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करता है जिसे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है।  
➜ यह फसल में प्रमुख पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम की पूर्ति करता है।  
➜ यह नाइट्रोजन को स्थिर करता है, फॉस्फोरस को घुलनशील बनाता है, और पौधों को आसानी से ग्रहण करने के लिए पोटेशियम को बढ़ावा देता है।
➜ इसका उपयोग आप ड्रिप और ड्रेंचिंग विधि से आसानी पूर्वक कर सकते है।  
➜ इस खाद के उपयोग से फसल में रासायनिक खाद का खर्चा कम हो जाता है जिससे जिससे फसल और मिट्टी की उत्पादन शक्ति बढ़ती है।  

फसल अनुसार उपयोग मात्रा -

फसलें फसल अवस्था में उपयोग करें मात्रा/एकड़
सभी फसलें फसल की सभी अवस्था में उपयोग करें
1 लीटर/एकड़ ड्रेंचिंग और ड्रिप के माध्यम से उपयोग करें।


प्रोडक्ट का उपयोग कैसे करें ?
स्वच्छ पानी का उपयोग करें: बायो NPK लिक्विड कंसोर्टिया को बेहतर प्रभावशीलता के लिए स्वच्छ पानी में मिलाएं।
➜ अनुशंसित खुराक का पालन करें: सुरक्षित और प्रभावी उपयोग के लिए अनुशंसित खुराक का पालन करें।
➜ लेबल को ध्यान से पढ़ें: उपयोग से पहले, उत्पाद के लेबल पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समझें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न -
प्रश्न - एनपीके कॉन्सो बायो फर्टिलाइजर क्या है?
उत्तर - यह एक जैविक एनपीके कंसोर्टिया है जो फसल में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, और पोटेशियम की पूर्ति करता है।

प्रश्न - एनपीके कॉन्सो बायो फर्टिलाइजर का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर - फसल की वृद्धि, विकास और उत्पादन में सुधार करना।

प्रश्न - एनपीके कॉन्सो बायो फर्टिलाइजर में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
उत्तर - नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, और पोटेशियम।

प्रश्न - एनपीके कॉन्सो बायो फर्टिलाइजर को किन फसलों में उपयोग किया जा सकता है?
उत्तर - इसे सभी प्रकार की फसलों में उपयोग किया जा सकता है।

प्रश्न - इनेरा फायरो बैको एल को प्रति एकड़ कितना उपयोग किया जाना चाहिए?
उत्तर - 1 लीटर प्रति एकड़ ड्रेंचिंग और ड्रिप से।

Customer Reviews

Be the first to write a review
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)

Review & Ratings