आईएफसी एनपीके 19:19:19 पानी में घुलनशील उर्वरक
आईएफसी एनपीके 19:19:19 पानी में घुलनशील उर्वरक
Dosage | Acre |
---|
आईएफसी एनपीके 19:19:19 उर्वरक की जानकारी -
आईएफसी एनपीके 19:19:19 एक 100% पानी में घुलनशील उर्वरक है जो पौधों के वृद्धि, विकास और बढ़वार करता है। इस उर्वरक में खाद की मात्रा 19% नाइट्रोजन, 19% फास्फोरस और 19% पोटेशियम समान अनुपात में पाया जाता है। यह खाद की उच्च घुलनशीलता होने के कारण इसके उपयोग के बाद पौधे तुरंत खाद को अवशोषित करने लग जाते है जिससे फसलों का सम्पूर्ण विकास के साथ मुख्य पोषक तत्वों पूर्ति करता है।
प्रोडक्ट का नाम | एनपीके 19:19:19 खाद |
प्रोडक्ट कंटेंट |
नाइट्रोजन 19%, फास्फोरस 19% पोटेशियम 19%
|
कंपनी का नाम | इंडियन फार्मर कंपनी (आईएफसी) |
प्रोडक्ट का वर्ग | पानी में घुलनशील उर्वरक |
कार्यविधि | प्रणालीगत |
फसलों में उपयोग | सभी फसलें |
उपयोग मात्रा | 5 ग्राम/लीटर. 75 ग्राम/पंप (15 लीटर पंप) 750 ग्राम/एकड़ छिड़काव। 2-3 किग्रा/एकड़ ड्रिप। |
आईएफसी 19 19 19 खाद का कंटेंट /रासायनिक संरचना -
इस खाद में उर्वरक की मात्रा नाइट्रोजन 19%, फास्फोरस 19% पोटेशियम 19% उर्वरक समान अनुपात में पाया जाता है। इसका उपयोग फसल में छिड़काव, ड्रिप और ड्रेंचिंग के माध्यम से कर सकते हैं जिससे पौधों के विकास के साथ प्रति एकड़ उत्पादन बढ़ता है।|
प्रोडक्ट की कार्य विधि -
19:19:19 उर्वरक एक संतुलित एनपीके (NPK) उर्वरक है, जिसमें नाइट्रोजन (N), फॉस्फोरस (P), और पोटेशियम (K) की समान मात्रा (19% प्रत्येक) होती है। यह पौधों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। इसमें नाइट्रोजन (N): पौधों की पत्तियों और हरे भागों के विकास को प्रोत्साहित करता है। यह क्लोरोफिल निर्माण में सहायक होता है, जिससे पौधे की प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया तेज होती है। फॉस्फोरस (P): जड़ प्रणाली के विकास को बढ़ावा देता है और फूल और फल के निर्माण में मदद करता है। यह ऊर्जा स्थानांतरण और पौधे की संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोटेशियम (K): पौधों में जल संतुलन बनाए रखता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, और फूल और फल के आकार और गुणवत्ता को सुधारता है।
प्रोडक्ट की विशेषताएं और लाभ -
➔ इस खाद के उपयोग करने बाद पौधों में समान अनुपात से नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम उपलब्धता होती है।
➔ यह उर्वरक 100% पानी में घुलनशील है जिसके कारण पौधे आसानी से पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेते है।
➔ इस खाद का उपयोग आप सभी फसलों में आसानी से छिड़काव, ड्रिप और ड्रेंचिंग विधि से कर सकते है।
➔ इसके उपयोग करने के बाद पौधों और फसलों में तेजी से वृद्धि होने लगती है और कीटों और रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
➔ इसके उपयोग से पौधों में फूलों और फलों के निर्माण होने लगता है जिसके कारण प्रति एकड़ उत्पादन बढ़ता है।
➔ इस उर्वरक के उपयोग से पौधे अन्य पोषक तत्वों को जल्दी अवशोषित करते है जिससे फसल में अन्य पोषक तत्वों की भी पूर्ति हो जाती है।
फसल अनुसार उपयोग मात्रा -
फसल का नाम | उपयोग के फायदें | मात्रा/एकड़ |
सभी फसलें
|
पौधों और फसलों का वृद्धि, विकास और बढ़वार के साथ सम्पूर्ण विकास होता है।
|
5 ग्राम/लीटर.
75 ग्राम/पंप (15 लीटर पंप) 750 ग्राम/एकड़ स्प्रे। 2-3 किग्रा/एकड़ ड्रिप। |
प्रोडक्ट का उपयोग कैसे करें ?
➔ फसल के प्रकार और मिट्टी की स्थिति अनुसार खाद का उपयोग करें।
➔ लेबल पढ़ें: उपयोग मात्रा, सुरक्षा सावधानियों और प्राथमिक चिकित्सा पर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए प्रोडक्ट लेबल और सुरक्षा डेटा शीट का अध्ययन करें।
➔ सुरक्षात्मक सुरक्षा किट पहनें: लेबल पर अनुशंसित अनुसार दस्ताने और फेस शील्ड सहित उचित पीपीई किट छिड़काव के समय पहनें।
➔ मिश्रण और घोल : प्रोडक्ट मात्रा अनुसार माप कर और इसे पानी की निर्दिष्ट मात्रा के साथ मिक्स करके एक समान घोल तैयार करें।
➔ उपयोग का समय: लेबल पर बताए अनुसार फसल चरण के दौरान उपयोग करें।
➔ उपयोग मात्रा : अति प्रयोग को रोकने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए अनुशंसित उपयोग मात्रा का पालन करें।
➔ पर्यावरण संबंधी बातें: तेज़ हवाओं या आसन्न बारिश से बचते हुए, अनुकूल मौसम की स्थिति में उपयोग करें।
➔ प्रोडक्ट के अच्छे रिजल्ट के लिए इसका उपयोग हमेशा IFC स्टीकर के साथ करें।
अक्सर पूछे वाले वाले प्रश्न-
प्रश्न- आईएफसी एनपीके 19:19:19 उर्वरक क्या है?
उत्तर- यह एक 100% पानी में घुलनशील उर्वरक है जिसमें 19% नाइट्रोजन, 19% फास्फोरस और 19% पोटेशियम होता है।
प्रश्न- इस उर्वरक का उपयोग किस फसलों में किया जा सकता है?
उत्तर- इसे सभी प्रकार की फसलों में उपयोग किया जा सकता है।
प्रश्न- उपयोग की अनुशंसित मात्रा क्या है?
उत्तर- 5 ग्राम/लीटर, 75 ग्राम/पंप (15 लीटर पंप), 750 ग्राम/एकड़ छिड़काव और 2-3 किग्रा/एकड़ ड्रिप।
प्रश्न- इस उर्वरक का पौधों पर क्या प्रभाव होता है?
उत्तर- यह पौधों के वृद्धि, विकास और कीटों व रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
प्रश्न- आईएफसी एनपीके 19:19:19 उर्वरक की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
उत्तर- यह 100% पानी में घुलनशील है और पौधों को नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम समान अनुपात में उपलब्ध कराता है।
प्रश्न- फसल में इसे कैसे लागू किया जा सकता है?
उत्तर- इसे छिड़काव, ड्रिप और ड्रेंचिंग विधि से लागू किया जा सकता है।
प्रश्न- पौधों के किस भाग पर नाइट्रोजन का असर होता है?
उत्तर- नाइट्रोजन पौधों की पत्तियों और हरे भागों के विकास को प्रोत्साहित करता है।
प्रश्न- फॉस्फोरस का पौधों में क्या कार्य है?
उत्तर- यह जड़ प्रणाली के विकास को बढ़ावा देता है और फूल और फल के निर्माण में मदद करता है।
प्रश्न- पोटेशियम पौधों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर- पोटेशियम जल संतुलन बनाए रखता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, और फूल और फल के आकार और गुणवत्ता को सुधारता है।
प्रश्न- इस उर्वरक का उपयोग करने के लाभ क्या हैं?
उत्तर- पौधों में तेजी से वृद्धि, फूलों और फलों का निर्माण, कीट और रोग प्रतिरोधक क्षमता, और प्रति एकड़ उत्पादन में वृद्धि करता है ।