buttom

3

आईएफसी बायोन (अमीनो एसिड) ग्रोथ प्रमोटर

सबसे बड़ी बचत
आईएफसी बायोन (अमीनो एसिड) ग्रोथ प्रमोटर

आईएफसी बायोन (अमीनो एसिड) ग्रोथ प्रमोटर

Dosage Acre

+

आईएफसी बायोन (अमीनो एसिड) प्लांट ग्रोथ प्रमोटर टॉनिक की जानकारी -

आईएफसी बायोन, एक आधुनिक जैविक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर है जो पूर्णतया वनस्पति आधारित स्रोतों से निर्मित है। इसमें अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट्स, और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का संतुलित समावेश होता है जो पौधों की वृद्धि और उनके विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह विशेष फॉर्मूला पौधों में प्रकाश संश्लेषण की क्षमता को बढ़ाता है, प्रोटीन संश्लेषण को उत्तेजित करता है, और पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाकर फूलों और फलो की संख्या में वृद्धि करता है जिससे प्रति एकड़ उत्पादन बढ़ता हैं।

प्रोडक्ट का नाम

आईएफसी बायोन

प्रोडक्ट कंटेंट 

हाइड्रोलाइज्ड प्रोटीन (अमीनो एसिड) -56-65%

कंपनी का नाम 

आईएफसी 

प्रोडक्ट का वर्ग

प्लांट ग्रोथ प्रमोटर

कार्यविधि 

प्रणालीगत

फसलों में उपयोग 

सभी फसलें

उपयोग का समय 

फूल आने और फल बनने की अवस्था.


प्रोडक्ट का कंटेंट/तकनीकी सामग्री/रासायनिक संरचना -

आईएफसी बायोन प्लांट ग्रोथ प्रमोटर प्रोडक्ट में कंटेंट हाइड्रोलाइज्ड प्रोटीन और अमीनो एसिड 56-65% होता है। यह पौधों की बेहतर वृद्धि के साथ फूलों और फलों की संख्या को बढ़ाता है जिससे किसान को फसल से प्रति एकड़ उत्पादन ज्यादा प्राप्त होता है।



प्रोडक्ट का लाभ और विशेषताएं -

  • फूल और फलों की वृद्धि में सहायता: यह टॉनिक फूलों के विकास प्रक्रिया को बढ़ाता है और फलों की संख्या और गुणवत्ता में वृद्धि करता है।

  • फूलों और फलों को गिरने से रोकें: इसके उपयोग से फूलों और फलों का असमय गिरना कम होता है, जिससे कुल उपज में सुधार होता है।

  • प्रोटीन संश्लेषण में वृद्धि: यह टॉनिक प्रोटीन संश्लेषण को बढ़ाकर पौधों को मजबूत और स्वस्थ बनाता है।

  • पोषक तत्वों में सुधार: यह पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है, जिससे पौधे अधिक कुशलता से ऊर्जा और पोषक तत्वों का संश्लेषण कर पाते हैं।

  • उपज और गुणवत्ता में वृद्धि: इसके प्रयोग से न केवल उपज में वृद्धि होती है बल्कि उत्पादित फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

  • कृषि दवाइयों के साथ संगत: यह विभिन्न पौध संरक्षण दवाइयों के साथ सुविधाजनक रूप से मिल जाता है, जो इसे एकीकृत फसल प्रबंधन के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है।

प्रोडक्ट की कार्य विधि -

  1. इस प्रोडक्ट का उपयोग फसल में छिड़काव के रूप में किया जाता है।  

  2. इसके छिड़काव के तुरंत बाद पौधें स्थानांतरण/परिवहन प्रणाली के माध्यम से अवशोषण करना शुरू कर देते है।  

  3. हाइड्रोलाइज्ड प्रोटीन कॉम्प्लेक्स और सक्रिय एंजाइमों से समृद्ध यह प्रोडक्ट पौधों की कोशिकाओं के भीतर जैव रासायनिक प्रतिक्रियाओं को बढ़ाता है, जिससे पौधे में प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में वृद्धि होती है।

आईएफसी बायोन प्रोडक्ट की उपयोग मात्रा -

फसलों में उपयोग 

उपयोग का फायदा 

उपयोग मात्रा 

सभी फसलों में 

फूलों और फलों की संख्या बढ़ाता है 

  • 2.4 मिली/लीटर.

  • 40 मिली/पंप (15 लीटर पंप)

  • 400 मिली/एकड़ छिड़काव 

  • 1 लीटर/एकड़ ड्रेंचिंग 


प्रोडक्ट का उपयोग कैसे करें? 

  1. प्रोडक्ट का उपयोग हमेशा साफ और स्वच्छ पानी में मिलाकर उपयोग करना चाहिए।  

  2. सुरक्षित और कुशल उपयोग के लिए हमेशा अनुशंसित उपयोग मात्रा का पालन करें।

  3. उपयोग करने से पहले, प्रोडक्ट लेबल पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समझें।

  4. बेहतर परिणाम और प्रोडक्ट से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए, इसे हमेशा आईएफसी सुपर स्टिकर के मिलाकर उपयोग करें।  

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न -

प्रश्न - आईएफसी बायोन क्या है?
उत्तर - यह एक जैविक प्लांट ग्रोथ प्रमोटर है जो पूरी तरह से वनस्पति आधारित स्रोतों से निर्मित है।

प्रश्न - आईएफसी बायोन के मुख्य घटक क्या हैं?
उत्तर - इसमें हाइड्रोलाइज्ड प्रोटीन और अमीनो एसिड (56-65%) शामिल हैं।

प्रश्न - आईएफसी बायोन का उपयोग किन फसलों के लिए किया जा सकता है?
प्रश्न - यह सभी प्रकार की फसलों में उपयोगी है।

प्रश्न - आईएफसी बायोन का उपयोग किस समय किया जाना चाहिए?
उत्तर - फूल आने और फल बनने की अवस्था में इसका उपयोग करना चाहिए।

प्रश्न - आईएफसी बायोन का प्रमुख लाभ क्या है?
उत्तर - यह फूलों और फलों की संख्या और गुणवत्ता में वृद्धि करता है।

प्रश्न - आईएफसी बायोन कैसे कार्य करता है?
उत्तर - यह पौधों में प्रोटीन संश्लेषण और पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है।

प्रश्न - आईएफसी बायोन की उपयोग मात्रा क्या है?
उत्तर - प्रति लीटर पानी में 2 मिली और प्रति एकड़ के लिए 300 मिली।

प्रश्न - क्या आईएफसी बायोन अन्य कृषि दवाइयों के साथ संगत है?
उत्तर - हां, यह विभिन्न पौध संरक्षण दवाइयों के साथ मिल जाता है।

Customer Reviews

Be the first to write a review
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)
0%
(0)

Review & Ratings