बायोस्टैड रोको कवकनाशी
बायोस्टैड रोको कवकनाशी
Dosage | Acre |
---|
बायोस्टैड रोको फफूंदनाशी (थियोफैनेट मिथाइल 70% डब्ल्यूपी) की जानकारी -
बायोस्टैड कंपनी का रोको यह एक प्रणालीगत और ब्रॉड स्पेक्ट्रम फफूंदनाशी है। यह फसलों को प्रभावित करने वाले सभी प्रकार के रोगों को नियंत्रित करता है। इसका उपयोग निवारक (प्रिवेंटिव), उपचारात्मक (क्यूरेटिव) और डबल मोड ऑफ़ एक्शन से यह फफूंदजनित रोगों को खत्म करता है। इसमें कंटेंट थियोफैनेट मिथाइल 70% डब्ल्यूपी फार्मूलेशन युक्त रसायन पाया जाता है और यह फसल को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक फफूंद रोगो को लम्बे समय तक नियंत्रित रखता है।
प्रोडक्ट का नाम | रोको फफूंदनाशी |
उत्पाद सामग्री | थियोफैनेट मिथाइल 70% डब्ल्यूपी |
कंपनी का नाम | बायोस्टैड |
प्रोडक्ट का वर्ग | फफूंदनाशी |
प्रोडक्ट कार्य विधि | प्रणालीगत और ब्रॉड स्पेक्ट्रम |
फसलों में उपयोग |
धान, पपीता, सेब, गेहू, लौकी, टमाटर, खीरा, ककड़ी, कद्दू, जुकीनी, अरहर, अंगूर और अन्य फसल
|
रोगों का नियंत्रण |
ब्लास्ट, शीथ रॉट, पाउडरी मिल्ड्यू, स्कैब, रस्ट, लीफ ब्लाइट, एन्थ्रेक्नोज, रिंग रॉट, विल्ट/उखटा रोग,
|
उपयोग मात्रा | 2 ग्राम/लीटर. 30 ग्राम/पंप (15 लीटर पंप) 300 ग्राम/एकड़ छिड़काव 500 ग्राम/एकड़ ड्रेंचिंग |
रोको फफूंदनाशी का कंटेंट/रासायनिक संरचना -
बायोस्टैड रोको फफूंदनाशी में कंटेंट थियोफैनेट मिथाइल 70% डब्ल्यूपी फार्मूलेशन युक्त रसायन पाया जाता है, यह फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले लगभग सभी प्रकार के रोगों को नियंत्रित करता है।
प्रोडक्ट की कार्य विधि -
थियोफैनेट मिथाइल पौधों के द्वारा तेजी से अवशोषित होता है और पूरे पौधे में ट्रांसलोकेट होता है। यह फफूंद की कोशिका विभाजन को बाधित करता है, जिससे फफूंद का विकास रुक जाता है। यह विशेष रूप से पौधों की जड़, तना और पत्तियों पर फफूंद रोगों के खिलाफ प्रभावी नियंत्रण प्रदान करता है।
प्रोडक्ट की विशेषताएं एवं लाभ -
➔ यह फफूंदनाशी विभिन्न प्रकार की फफूंद जनित रोगों के खिलाफ प्रभावी है, जिससे फसल की सुरक्षा होती है।
➔ बायोस्टैड रोको में प्रणालीगत क्रिया होती है, जिससे यह पौधों के अंदर गहराई तक पहुँचकर रोगों को नियंत्रित करता है।
➔ इसकी क्रियावली लंबी अवधि तक बनी रहती है, जिससे बार-बार छिड़काव की आवश्यकता कम होती है।
➔ यह फफूंदनाशी फसल की प्रारंभिक और देर से होने वाली बीमारियों/रोगों दोनों पर प्रभावी है।
➔ इसे अन्य कीटनाशकों और उर्वरकों के साथ मिलाकर उपयोग किया जा सकता है, जिससे फसल की सुरक्षा और वृद्धि सुनिश्चित होती है।
➔ रोगों के नियंत्रण के साथ-साथ यह फसल की वृद्धि में भी मदद करता है।
इसके उपयोग से फसल की गुणवत्ता और उपज में सुधार होता है, जिससे किसान को बेहतर उत्पादन प्राप्त होता है।
फसल अनुसार उपयोग मात्रा और रोगों का नियंत्रण -
फसलों के नाम | रोगों का नियंत्रण |
प्रति एकड़ उपयोग मात्रा
|
धान | ब्लास्ट, शीथ रॉट | 400 ग्राम |
पपीता | पाउडरी मिल्ड्यू | 286 ग्राम |
सेब | स्कैब | 286 ग्राम |
गेहूं | ब्राउन रस्ट और पत्ती धब्बा रोग | 286 ग्राम |
लौकी | एन्थ्रेक्नोज | 480 से 572 ग्राम |
टमाटर | रिंग रोट | 286 ग्राम |
कुकुरबिट्स | पाउडरी मिल्ड्यू | 572 ग्राम |
अरहर | फ्यूजेरियम विल्ट | 572 ग्राम |
अंगूर | पाउडरी मिल्ड्यू, एन्थ्रेक्नोज, रस्ट | 286 ग्राम |
प्रोडक्ट का उपयोग कैसे करें ?
➔ लेबल पढ़ें: उपयोग मात्रा, सुरक्षा सावधानियों और प्राथमिक चिकित्सा पर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए प्रोडक्ट लेबल और सुरक्षा डेटा शीट का अध्ययन करें।
➔ सुरक्षात्मक सुरक्षा किट पहनें: लेबल पर अनुशंसित अनुसार दस्ताने और फेस शील्ड सहित उचित पीपीई किट छिड़काव के समय पहनें।
➔ मिश्रण और घोल : दवा को सटीक रूप से माप कर और इसे पानी की निर्दिष्ट मात्रा के साथ मिक्स करके एक समान घोल तैयार करें।
➔ उपयोग का समय: लेबल पर बताए अनुसार फसल चरण के दौरान उपयोग करें।
➔ उपयोग मात्रा : अति प्रयोग को रोकने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए अनुशंसित उपयोग मात्रा का पालन करें।
➔ पर्यावरण संबंधी बातें: तेज़ हवाओं या आसन्न बारिश से बचते हुए, अनुकूल मौसम की स्थिति में उपयोग करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न -
प्रश्न- बायोस्टैड रोको क्या है?
उत्तर - यह एक प्रणालीगत और ब्रॉड स्पेक्ट्रम फफूंदनाशी है।
प्रश्न- बायोस्टैड रोको का मुख्य कंटेंट क्या है?
उत्तर -इसमें थियोफैनेट मिथाइल 70% डब्ल्यूपी फार्मूलेशन है।
प्रश्न- बायोस्टैड रोको किस प्रकार के रोगों को नियंत्रित करता है?
उत्तर -यह ब्लास्ट, पाउडरी मिल्ड्यू, स्कैब, रस्ट, और अन्य रोगों को नियंत्रित करता है।
प्रश्न- इसका उपयोग किस फसल में किया जा सकता है?
उत्तर -इसे धान, पपीता, सेब, गेहूं, लौकी, टमाटर, और अन्य फसलों में उपयोग किया जा सकता है।
प्रश्न- बायोस्टैड रोको का उपयोग करने की मात्रा क्या है?
उत्तर -प्रति एकड़ उपयोग मात्रा सामान्यतः 300-572 ग्राम होती है।
प्रश्न- क्या इसे अन्य कीटनाशकों के साथ मिलाकर उपयोग किया जा सकता है?
उत्तर -हां, इसे अन्य कीटनाशकों और उर्वरकों के साथ मिलाकर उपयोग किया जा सकता है।