महाधन एमएपी 12:61:00 उर्वरक
महाधन एमएपी 12:61:00 उर्वरक
Dosage | Acre |
---|
महाधन एनपीके 12:61:00 उर्वरक की जानकारी -
महाधन 12:61:00 खाद यह 100% पानी में घुलनशील उर्वरक है इसमें मुख्य रूप से दो मैक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, नाइट्रोजन (12%) और फॉस्फोरस (61%)। इस खाद में पाएं जाने वाला मोनोअमोनियम फॉस्फेट का उपयोग सभी प्रकार की मिट्टी में फसल और पौधों के विकास में उपयोग किया जाता है। यह पौधों की जड़ों की वृद्धि और मजबूती को बढ़ाता है तथा पौधों में फूलों की संख्या बढ़ाकर उत्पादन को बढ़ाता है।
प्रोडक्ट का नाम | एनपीके 12:61:00 |
प्रोडक्ट का कंटेंट | नाइट्रोजन 12% और फास्फोरस 61% |
कंपनी का नाम | महाधन |
प्रोडक्ट का वर्ग | पानी में घुलनशील उर्वरक |
कार्यविधि | प्रणालीगत |
फसलों में उपयोग | सभी फसलें |
उपयोग मात्रा | 5 ग्राम/लीटर. 75 ग्राम/पंप (15 लीटर पंप) 750 ग्राम/एकड़ स्प्रे। 2-3 किग्रा/एकड़ ड्रिप। |
महाधन 12:61:00 उर्वरक का कंटेंट/रासायनिक संरचना -
इस उर्वरक में कंटेंट नाइट्रोजन 12% और फास्फोरस 61% मोनो अमोनियम फॉस्फेट रूप में पाया जाता है जो पौधों के विकास के साथ मजबूत जड़ों की बढ़वार करता है और फूलों और फलों की संख्या को बढ़ाकर फसल उत्पादन में वृद्धि करता है।
प्रोडक्ट की कार्य विधि -
महाधन एनपीके 12:61:00 उर्वरक पौधों द्वारा आवश्यक पोषक तत्वों के तीव्र और प्रभावी अवशोषण को बढ़ावा देता है। यह उर्वरक पौधों को नाइट्रोजन और फॉस्फोरस की व्यवस्थित आपूर्ति प्रदान करता है, जिससे समग्र पौधों की वृद्धि होती है। इस खाद में पाया जाने वाला फॉस्फोरस पौधों में ऊर्जा स्थानांतरण और जड़ विकास जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को बढ़ाता है, जिससे पौधों की शक्ति में वृद्धि के साथ फूलों और फलों की संख्या बढ़ती है और प्रति एकड़ उत्पादन बढ़ता है।
प्रोडक्ट की विशेषताएं और लाभ-
➔ यह एक नाइट्रोजन और फॉस्फेट उर्वरक है जो पूरी तरह से पानी में घुलनशील है।
➔ इस खाद के उपयोग के बाद पौधे तुरंत खाद को अवशोषित करता है जिसके परिणामस्वरूप पौधों में तीव्र गति से विकास होता है।
➔ इस खाद का उपयोग आप सभी प्रकार के फसलों में ड्रिप और छिड़काव विधि से आसानी पूर्वक कर सकते है।
➔ इसके उपयोग के बाद यह पौधों द्वारा पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम के अवशोषण को बढ़ाता है।
➔ यह खाद पौधों की जड़ों को बढ़ाता है जिससे प्रति पौधों में ब्रांचिंग यानि कल्लों की संख्या बाद जाती है।
➔ इस खाद के उपयोग से फसल में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है जिससे प्रति एकड़ उत्पादन ज्यादा मिलता है।
फसल अनुसार खाद का उपयोग और मात्रा -
फसल का नाम | उपयोग का समय | मात्रा/एकड़ |
सभी फसलें
|
फसल की वृद्धि और फूलों, फलों की अवस्था में उपयोग करें
|
5 ग्राम/लीटर.
75 ग्राम/पम्प (15 लीटर पंप) 750 ग्राम/एकड़ छिड़काव 2-3 किग्रा/एकड़ ड्रिप। |
प्रोडक्ट का उपयोग कैसे करें ?
➔ लेबल पढ़ें: उपयोग मात्रा, सुरक्षा सावधानियों और प्राथमिक चिकित्सा पर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए प्रोडक्ट लेबल और सुरक्षा डेटा शीट का अध्ययन करें।
➔ सुरक्षात्मक सुरक्षा किट पहनें: लेबल पर अनुशंसित अनुसार दस्ताने और फेस शील्ड सहित उचित पीपीई किट छिड़काव के समय पहनें।
➔ मिश्रण और घोल : प्रोडक्ट मात्रा अनुसार माप कर और इसे पानी की निर्दिष्ट मात्रा के साथ मिक्स करके एक समान घोल तैयार करें।
➔ उपयोग का समय: लेबल पर बताए अनुसार फसल चरण के दौरान उपयोग करें।
➔ उपयोग मात्रा : अति प्रयोग को रोकने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए अनुशंसित उपयोग मात्रा का पालन करें।
➔ पर्यावरण संबंधी बातें: तेज़ हवाओं या आसन्न बारिश से बचते हुए, अनुकूल मौसम की स्थिति में उपयोग करें।
➔ प्रोडक्ट के अच्छे रिजल्ट के लिए इसका उपयोग हमेशा IFC स्टीकर के साथ करें।
अक्सर पूछे वाले वाले प्रश्न-
प्रश्न- महाधन एनपीके 12:61:00 उर्वरक क्या है?
उत्तर- यह 100% पानी में घुलनशील नाइट्रोजन (12%) और फॉस्फोरस (61%) युक्त उर्वरक है।
प्रश्न- इस उर्वरक में मुख्य पोषक तत्व कौन से हैं?
उत्तर- नाइट्रोजन (12%) और फॉस्फोरस (61%)।
प्रश्न- महाधन एनपीके 12:61:00 उर्वरक का उपयोग किस प्रकार की मिट्टी में किया जा सकता है?
उत्तर- सभी प्रकार की मिट्टियों में।
प्रश्न- इस उर्वरक का पौधों पर क्या प्रभाव होता है?
उत्तर- यह पौधों की जड़ों की वृद्धि और मजबूती को बढ़ाता है तथा फूलों की संख्या बढ़ाकर उत्पादन को बढ़ाता है।
प्रश्न- इस उर्वरक का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है?
उत्तर- ड्रिप और छिड़काव विधि से।
प्रश्न- महाधन एनपीके 12:61:00 उर्वरक की अनुशंसित मात्रा क्या है?
उत्तर- 5 ग्राम/लीटर, 75 ग्राम/पंप (15 लीटर पंप), 750 ग्राम/एकड़ स्प्रे, 2-3 किग्रा/एकड़ ड्रिप।
प्रश्न- इस उर्वरक का पौधों द्वारा अवशोषण कैसे होता है?
उत्तर- पौधे तुरंत खाद को अवशोषित करते हैं, जिससे तीव्र गति से विकास होता है।
प्रश्न- इस उर्वरक का पौधों में अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- यह पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम के अवशोषण को बढ़ाता है।
प्रश्न- फसल उत्पादन पर इस उर्वरक का क्या प्रभाव होता है?
उत्तर- पोषक तत्वों की कमी नहीं होती, जिससे प्रति एकड़ उत्पादन ज्यादा मिलता है।
प्रश्न- इस उर्वरक के उपयोग के समय किस अवस्था में फसल पर छिड़काव करना चाहिए?
उत्तर- फसल की वृद्धि और फूलों, फलों की अवस्था में।