tomato leaf miner

tomato leaf miner: टमाटर में लीफ माइनर (पत्ती सुरंगक) का नियंत्रण

नमस्कार किसान भाइयों, सभी किसान भाइयों का Bharatagri Krushi Dukan  वेबसाइट पर स्वागत है।आज हम इस लेख में लीफ माइनर के बारे में चर्चा करेंगे, जो एक टमाटर में बहुत खतरा बनाने वाला कीड़ा है। हम इस कीटक के जीवनकाल, टमाटर के पौधों पर लक्षण, और एकीकृत कीट नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।

टमाटर में लीफ माइनर को (tuta absoluta) नाम से जाना जाता है, जो फसल में बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। यह कीड़ा लगभग 80 - 90 % पौधों में  नुकसान कर देता है। जब  प्लॉट में इस कीट का प्रकोप होता है, तो कोई भी कीटनाशक इसके ऊपर बेहतरीन काम नहीं कर सकता। लीफ माइनर को नियंत्रित करना चाहते हैं तो प्रतिबंधक उपचार में अच्छा ध्यान देना चाहिए। लीफ माइनर जब पर्यावरण में 20-25 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान होता है, तो उस समय टमाटर की फसल में अधिक नुकसान पहुंचाता है। एक बात जरूर ध्यान में रखें, दीपावली यानी अक्टूबर से अप्रैल महीने तक टुटा अब्सोलूटा का बहुत अधिक प्रकोप होता है।


लीफ माइनर का जीवनकाल | life cycle of leaf miner -

लीफ माइनर का जीवनकाल देखा जाए तो अंडा, लार्वा, प्यूपा, और वयस्क(प्रौढ़) इस चार चरणों में होता है। इस कीट के एक साल में 10-12 पीढ़ियां होती हैं, और एक जीवन चक्र पूरा होने के लिए लगभग 30-35 दिन लगते हैं। इसमें प्रौढ़ पतंग भूरे रंग की होती हैं जो की पत्तियों पर पीले कलर के अंडे डालती हैं। उन अंडों से 4-5 दिनों में इल्ली बाहर आती है, और यह इल्ली 13-15 दिनों के बाद प्यूपा अवस्था में जाती है। इस प्यूपा अवस्था से 9-11 दिनों में पतंग बाहर आती हैं, और फिर पत्तियों के ऊपर अंडे डालती हैं। इस तरह से जीवनकाल होता है।


लीफ माइनर (पत्ती सुरंगक) लक्षण | leaf miner symptoms -

पत्तों के ऊपर इल्ली नाग जैसी घूमकर सफेद धागे जैसे सुरंग बनाती है। यह इल्ली की साइज चावल के दाने से भी कम होती है और वह पीले कलर की दिखती है। पत्तों पर आपको काले कलर की विष्ठा भी दिखाई देगी, बाद में पत्ता पूरी तरह से सूख जाता है।


लीफ माइनर का एकीकृत नियंत्रण | leaf miner control measures -

1. जमीन की गहरा जुताई करें ताकि जमीन में रहने वाले प्यूपा मर जाएं।

2. मिट्टी को २ से ३ महीने तक अच्छी धूप में सुखा दें।

3. लीफ माइनर को नियंत्रित करने के लिए उत्तम वैरायटी सिलेक्ट करें।

4. टमाटर के प्लाट में टूटा अब्सोलूटा के खिलाफ स्टिकी ट्रैप्स लगाएं।

5. पौधों के प्रभावित हिस्सों को समाप्त करें। इससे कीटों का प्रसार रोका जा सकता है।

6. उन फलों को जो इल्ली ने डैमेज किया है, उन फलों को  प्लाट में न रखें। इन फलों को प्लाट से दूर बाहर ले जाएं और जमीन के नीचे गड्ढे में गाड़ दें। 

7. प्लाट में बेसल डोज के साथ नीम खली का जरूर उपयोग करें। 

 

लीफ माइनर के लिए कुछ अनुशंसित दवा | tomato leaf miner chemical control -

प्रोडक्ट और कंपनी 

15 लीटर पानी के लिए 

नीम आइल (आईएफसी)

30 मिली / 15 लीटर पानी 

बेनेविया (एफएमसी)

30 मिली / 15 लीटर 

कोराजन (एफएमसी)

6 मिली /15 लीटर

ग्रासिया (गोदरेज)

15 मिली /15 लीटर


सुचना - ध्यान दे,दवाई का छिड़काव कीटों के प्रकोप पर निर्भर होता है।  


Conclusion | सारांश - 

किसान दोस्तों,आपको आजका हमारा यह लेख कैसे लगा? कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताए। अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है तो इसे अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। और खेती के संबधित किसी भी अन्य जानकारी को पढ़ने या फिर समझने के लिए हमारे भारतअग्री कृषि दुकान वेबसाईट के साथ जुड़ें रहे. मिलते है अगले एक नए विषय और जानकारी के साथ, तब तक के लिए - धन्यवाद। 


बार -बार पूछे जाने वाले सवाल | FAQ -

1. लीफ माइनर के लिए सबसे अच्छा कीटनाशक कौन सा है?

जवाब - बेनेविया एफएमसी कंपनी का कीटनाशक अच्छा काम करता है।  

2. टमाटर पर लीफ माइनर डैमेज कैसा दिखता है?

जवाब - पत्तियों पर सफ़ेद सुरंग बनती है और काले कलर में विष्टा छेड़ती है इस वजह से बाद में पत्ता सुख जाता है।  

3. टमाटर लीफ माइनर का वैज्ञानिक नाम क्या है?

जवाब - फ़्थोरिमाए एब्सोल्यूटा यह वैज्ञानिक नाम है।

4. लीफ माइनर का ज्यादा प्रकोप कौनसे महीने में दिखाई देता है?

जवाब -  अक्टूबर से अप्रैल महीने तक ज्यादा प्रकोप होता है।  


इसे भी एक बार अवश्य पढ़ें | People also read -

1. chia seed ki kheti: चिया की खेती की संपूर्ण जानकारी

2. amistar top: एमिस्टार टॉप फंगीसाइड की संपूर्ण जानकारी

3. Hamla 550 uses in hindi: हमला 550 कीटनाशी A to Z जानकारी

4. Onion fertilizer dose: प्याज की फसल में उर्वरक प्रबंधन की संपूर्ण जानकारी

5. castor varieties: अरंडी की उन्नत किस्मों के नाम और जानकारी

 


Author | लेखक -

BharatAgri Krushi Doctor

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी