NPK 19:19:19 Fertilizer

NPK 19:19:19 Fertilizer: एनपीके 19:19:19 खाद की सम्पूर्ण जानकारी और फायदें।

नमस्कार किसान भाइयो जैसा की आप जानते है, कि पौधे के लिए जरुरी पोषक तत्व नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैसियम होता है। अगर तीनो को एक साथ उपयोग करना चाहते है, तो बाजार में एनपीके 19-19-19 खाद (NPK 19:19:19 Fertilizer) के रूप में मिलता है। यह खाद पानी  में 100 % घुलनशील होता है। इसमें एक जरुरी बात ये है की इसमें एनपीके एक सामान मात्रा में पाया जाता है। इस ब्लॉग मे आप को इस खाद की उपयोग मात्रा, फायदें, उपयोग करने का समय और सम्पूर्ण जानकारी । 

 

एनपीके 19-19-19 खाद के प्रमुख तत्व | Major Elements of NPK 19-19-19 Fertilizers

एनपीके 19-19-19 में नाइट्रोजन 19%,फॉस्फोरस 19%, और पोटैसियम 19% पाया जाता है, इसका उपयोग आप सभी प्रकार के फसलो मे पौधों ओर फसलों के वृद्धि, विकास ओर बढ़वार के लिए उपयोग कर सकते है । 

 

फायदें | Benefits

1. यह खाद फसल के सम्पूर्ण विकास मे मदद करता है ओर यह पौधे के जड़ो को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। 

2. यह पौधे के बढ़वार के लिए जरुरी पोषक तत्व है, इसके कमी से पौधे की बढ़वार रूक जाती है

3. यह पौधे में हरा रंग (क्लोरोफिल) को बढ़ाता है ओर यह पौधे के वानस्पतिक विकास के लिए जरुरी तत्व है।

4. पौधे की वृद्धि के लिए जरूरी प्रोटीन और विटामिन निर्माण के लिए Nitrogen जरूरी है। 

5. फास्फोरस पौधों में स्वस्थ बीज निर्माण तथा बीजों के वजन बढ़ने में मदद करता है ओर यह पौधे के तने और डंठल को मजबूती प्रदान करता है। 

6. यह पौधों में नए फूल और फल बनने में मदद करता है और यह फलों को आकार प्रदान करता है तथा परिपक्वता में मदद करता है।

7. यह दलहनी फसलों में जड़ों की ग्रंथियों के निर्माण के लिए जरुरी है और पौधे में प्रोटीन की मात्रा तथा अनाज में शर्करा की मात्रा को बढ़ाता है। 

8. यह पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे फसल मे कीटों और रोगों की समस्या बहुत कम आती है । 

9. यह अनाज के दानो में चमक लाता है ओर फलो को पकने में मदद करता है। 

10. यह उपज की गुणवत्ता में सुधार करता है ओर पौधों में कार्बोहाइड्रेट के संचरण में मदद करता है। 

11. जड़ों को मजबूती प्रदान करता है तथा पौधे में सूखा सहन करने की क्षमता विकसित करता है। 

अपनी फसलों को दें संपूर्ण पोषण  Mix Micronutrient Fertilizer के साथ, अभी खरीदें भारी डिस्काउंट के साथ | 

उपयोग विधि | Method of Application

👉 फसल मे छिड़काव विधि : फसल मे इस खाद का उपयोग आप फसल मे छिड़काव विधि के माध्यम से आसानी से कर सकते है इसके लिए आप को प्रति 15 लीटर वाले पम्प मे 75 ग्राम खाद का उपयोग करना है या फिर आप को प्रति एकड़ अनुसार 750 ग्राम से 1 किलों, 150 से 200 लीटर पानी मे घोल बनाकर फसल के ऊपर छिड़काव करना है। 

👉 ड्रिप या ड्रेंचिंग विधि : फसल मे ड्रेंचिंग या ड्रिप विधि के माध्यम से उपयोग करने के लिए प्रति एकड़ अनुसार 3 से 4 किलो का उपयोग आप आसानी से कर सकते है

👉 एनपीके खाद उपयोग का समय : फसल मे अधिक पीलापन दिखाई दे तो इस खाद का उपयोग आप को फसल मे करना चाहियें । इसकी के साथ आप फसल के सम्पूर्ण अवस्था मे उपयोग कर सकते है खास कर फसल विकास के दौरान इस खाद का उपयोग करें ।  


एनपीके 19:19:19 खाद के उपयोग करते समय रखें यह सावधानी 

1. सबसे पहले हम जानते है कि NPK 19:19:19 के साथ सल्फेट व नाइट्रेट युक्त खादों का उपयोग नहीं करना चाहिए। 

2. इस खाद का उपयोग आप जब फसल में फूल और फल की अवस्था हो तो तो उपयोग न करें । 

3. एनपीके 19-19-19 का उपयोग सभी फसलों में कर सकते है और फसल के सभी स्टेजो जैसे - अंकुरण , वानस्पतिक ,प्रजनक ,परिपक्वता पर कर सकते है। 

4. इसके उपयोग से फसल की गुणवत्ता एवं विकास क्षमता, रोग प्रतिरोधक एवं भंडार क्षमता और पैदावार में वृद्धि होती हैं। 

अपनी फसलों को कैल्शियम की कमी से होने वाली दिक्कतों से बचाएं, आज ही इस्तेमाल करें Mahadhan Calcium Nitrate Fertilizer

किसानों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

1. NPK 19:19:19 खाद क्या है?

उत्तर - यह एक 100% पानी में घुलनशील खाद है जिसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, और पोटैसियम 19-19-19 की समान मात्रा में होते हैं।

2. इस खाद का मुख्य उपयोग क्या है?

उत्तर - इसका उपयोग पौधों और फसलों की वृद्धि, विकास और बढ़वार के लिए किया जाता है।

3. NPK 19:19:19 खाद के फायदे क्या हैं?

उत्तर - यह पौधे के जड़ों को मजबूत बनाता है, हरे रंग को बढ़ाता है, और पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

4. 19:19:19 खाद को कैसे उपयोग करें?

उत्तर - इसे छिड़काव विधि या ड्रिप/ड्रेंचिंग विधि से प्रति एकड़ 3-4 किलो का उपयोग कर सकते हैं।

5. इस खाद का उपयोग किस समय करना चाहिए?

उत्तर - फसल में पीलापन दिखाई देने पर और फसल विकास के दौरान इसका उपयोग करना चाहिए।

6. क्या 19:19:19 खाद सभी फसलों में उपयोगी है?

उत्तर - हां, इसे सभी फसलों में और सभी विकास अवस्थाओं में उपयोग किया जा सकता है।

7. क्या NPK खाद के साथ अन्य खाद का उपयोग किया जा सकता है?

उत्तर - सल्फेट और नाइट्रेट युक्त खादों के साथ इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

8. 19 19 19 खाद पौधे में कौन-कौन सी समस्याएं दूर करता है?

उत्तर - यह कीटों और रोगों की समस्या को कम करता है और फसल की गुणवत्ता को सुधारता है।

9. NPK उर्वरक का छिड़काव विधि से उपयोग कैसे करें?

उत्तर - प्रति 15 लीटर वाले पंप में 75 ग्राम खाद मिलाकर फसल पर छिड़काव करें।

10. एनपीके 19:19:19 खाद का ड्रिप/ड्रेंचिंग विधि से उपयोग कैसे करें?

उत्तर - प्रति एकड़ 3-4 किलो खाद का घोल बनाकर ड्रिप या ड्रेंचिंग विधि से उपयोग करें।

 धानुका ब्रांड के टॉप कृषि उत्पाद

सारांश

किसान भाइयो हम आशा करते है की NPK 19:19:19 Fertilizer एनपीके 19:19:19 खाद की सम्पूर्ण और फायदें  NPK Khad Ki Jankari बताई गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी यदि आपको बताई गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने आस-पास के किसान भाइयो को शेयर करे। धन्यवाद 

 

एनपीके के अन्य ग्रेड के की सम्पूर्ण जानकारी के लिए यह भी पड़ें - 

1.  फसल मे NPK 00-52-34 का उपयोग और महत्व के बारे में जानें!

2.  NPK 00-00-50 के उपयोग और फायदे - A-Z जानकारी पाये !

3.  फसल में NPK 12-61-00 का उपयोग और महत्व के बारे में जानेंगे

4.  NPK 13-00-45 के उपयोग और फायदे - सम्पूर्ण जानकारी यहाँ पढ़ें!

5.  NPK 13-40-13 के उपयोग और फायदे - सम्पूर्ण जानकारी पढ़ें! 

 

लेखक

BharatAgri Krushi Doctor


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी