cotton fertilizer

Cotton fertilizer: जाने कपास उर्वरक की सम्पूर्ण जानकारी

किसान भाइयों नमस्कार, स्वागत है BharatAgri Krushi Dukan वेबसाइट पर। आज हम जानेंगे, के cotton fertilizer के बारे संपूर्ण जानकारी। कपास की फसल द्वारा पोषक तत्वों की खपत मुख्य रूप से कपास की उपज, किस्मों, उर्वरकों की मात्रा, मिट्टी की स्थिति और मौसम पर निर्भर करती है। 

कपास के खेत को तैयार करने के लिए सबसे पहले उसकी गहरी जुताई कर दी जाती है | जिसके बाद खेत को कुछ समय के लिए ऐसे ही खुला छोड़ दिया जाता है | इसके बाद खेत में प्राकृतिक खाद के रूप प्रति एकड़ के हिसाब से 2 - 3 टन पुरानी गोबर की खाद डाली जाती है | खाद डालने के बाद खेत की फिर से अच्छे से जुताई कर दी जाती है, इससे खेत की मिट्टी में गोबर की खाद अच्छे से मिल जाती है | यदि आप चाहे तो वर्मी कम्पोस्ट खाद को भी इस्तेमाल में ला सकते है | 

कपास उर्वरक प्रबंधन (बेसल डोज़) | Cotton Fertilizer Management (Basal Dose)

  1. यूरिया (नाइट्रोजन) - 25 किलो प्रति एकड़ 
  2. DAP - फास्फोरस) - 40 किलो प्रति एकड़ 
  3. MOP (पोटाश) - 40 किलो प्रति एकड़ 
  4. सल्फर -  4 किलो प्रति एकड़ 
  5. सूक्ष्म पोषक तत्व -  4 किलो प्रति एकड़ 
  6. नीमकेक - 50 से 60 किलो प्रति एकड़ 

 

कपास की बढ़वार कैसे करें? How to cotton growth?

कपास का उत्पादन कपास के पौधों की बढ़वार पर ही निर्भर करता हैं इस लिए आप निचे दिए गए उत्पादों का उपयोग करके कपास के पौधों की बढ़वार कर सकते हो - 


कपास के पौधों में फुटाव | Cotton Crop Branching 


कपास में फूलो की संख्या कैसे बढ़ाएं | Cotton Flowring 


कपास में फूलों को झड़ने से बचाएं | Cotton flower droping issue 


कपास में टिन्डो की संख्या को कैसे बढ़ाएं | Cotton Crop Boll growth 


कपास में टिन्डो को झड़ने से बचाएं | Cotton crop boll drop 

 

किसान भाइयों जब आप की फसल 45 दिन की हो जाती हैं तब आप को फसल में दूसरा खाद का डोज देना जरुरी हैं जो आप निम्न प्रकार से दे सकते हैं।  

  1. यूरिया (नाइट्रोजन) - 40  किलो प्रति एकड़ 
  2. DAP - फास्फोरस) - 60 किलो प्रति एकड़ 
  3. MOP (पोटाश) - 30 किलो प्रति एकड़ 
  4. सल्फर -  4 किलो प्रति एकड़ 
  5. सूक्ष्म पोषक तत्व -  4 किलो प्रति एकड़ 
  6. फिप्रोनिल 0.6%-  4 किलो प्रति एकड़ 

 

सारांश -  

किसान भाइयों BharatAgri Krushi Dukan वेबसाईट - “Cotton Fertilizer” यह ब्लॉग ( लेख ) आपको कैसा लगा? आशा करते है की आपको सारी जानकारी पसंद आई है और आपको आने वाला मौसम मे इसका फायदा भी होगा। कपास की खेती के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे BharatAgri App को विज़िट करें। धन्यवाद !


बार - बार पूछे जाने वाले सवाल - 

1. कपास में कौन कौन सी खाद डालना चाहिए?

उत्तर- कपास की फसल में फूल आने की अवस्था में पोटैशियम नाइट्रेट (NPK 13:0:45) को 200 लीटर पानी में घोलकर 2 किग्रा प्रति एकड़ की दर से हर 15 दिन में छिड़काव करें।


2. कपास के लिए कौन सा उर्वरक अच्छा है?

उत्तर-  पौधे की उच्च मांग और मिट्टी में कम उपलब्धता के कारण नाइट्रोजन (यूरिया) कपास की खेती में सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला उर्वरक है।


3. कपास के लिए कौन सी मिट्टी बेहतर है?

उत्तर-  कपास की खेती के लिए काली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है क्योंकि काली मिट्टी अधिक समय तक नमी रखती है और इसमें ह्यूमस की प्रचुर मात्रा होती है।


4. कपास में पहला छिड़काव कौन सा करें?

उत्तर-   कपास की फसल पर सफेद मक्खी के प्रकोप पर काबू पाने के लिए पहला छिड़काव नीम आधारित कीटनाशक जैसे आनंद नीम ऑइल  300 मिली 150-200 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।


5. यूरिया खाद कितने दिन तक काम करता है?

उत्तर-   दानेदार यूरिया का नाइट्रोजन सिर्फ एक हफ्ते तक काम में आता है।

 

इन्हे भी जरूर पढ़ें - 

1. रासी 659 कपास की A to Z जानकारी

2.कपास की टॉप 10 वैरायटी 

3.कपास की फसल में लाल पत्ती रोग की संपूर्ण जानकारी

4.जाने कपास में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें सम्पूर्ण जानकारी

5.कपास में कौन सा खाद डालें? जाने संपूर्ण शेडुल

 

लेखक 

भारतअ‍ॅग्री कृषि एक्सपर्ट


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी