control thrips in tomato plants

टमाटर की फसल में थ्रिप्स नियंत्रण के बारे में एक्सपर्ट द्वारा सुझाई जानकारी जानें।

टमाटर की फसल में थ्रिप्स नियंत्रण | Thrips control in tomato crop

आज के लेख में हम टमाटर की खेती (tomato farming) के बारे में जानने वाले हैं। टमाटर की खेती भारत में तीनों ही मौसम में की जाती है। टमाटर की फसल में रोग और कीट की समस्या सबसे ज्यादा देखने को आती हैं। तो आज हम टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले थ्रिप्स चूसक कीट के (Thrips in tomato plants) पहचान और उसके निवारक उपाय तथा रासायनिक नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

टमाटर की खेती करने वाले प्रमुख राज्य | Tomato farming in india 

भारत में टमाटर की खेती (tomato farming) करने वाले प्रमुख राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में टमाटर की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। जिन क्षेत्रो में सिचाई की अच्छी सुविधा होती है, वहाँ पर गर्मियों में टमाटर की खेती को बहुत ही अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस समय टमाटर की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। 

टमाटर के प्रमुख कीट | Tomato crop insects 

टमाटर की फसल की खेती करते हैं तो फसल से थ्रिप्स, माहू, सफेद मक्खी, जैसिड आदि रसचूसक कीटों (sucking pest) का नियंत्रण करना बहुत जरुरी होता है। क्योंकि यदि सही समय पर चूसक कीटो का नियंत्रण नहीं किया गया तो फसल में विषाणु जनित रोगों की समस्या देखने को मिलती हैं। अगर सही समय से फसल में चूसक कीटो का नियंत्रण नहीं किया गया तो उत्पादन अच्छा नहीं हो पाता है। तो हम इस लेख में थ्रिप्स कीट के नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानेंगे !

टमाटर में थ्रिप्स कीट की पहचान | Thrips in tomato plants

अब हम इस लेख में टमाटर थ्रिप्स कीट (Thrips in tomato plants) की पहचान के बारे में कुछ बिन्दुओं के माध्यम से जानेंगे - 

  • यदि थ्रिप्स कीट की बात करें तो ये देखने में पीले, नारंगी, काले या सफेद-पीले रंग के दिखाई देते हैंI 
  • थ्रिप्स कीट का युवा जिसकी औसतन लम्बाई 1-2 मिलीमीटर होती है।  
  • थ्रिप्स कीट आकार में पतले और हल्के लम्बे होते हैं तथा इसका मुखांग चुभोने वाला होता है।  
  • थ्रिप्स कीट का सिर देखने में चौकोर तथा आँखें योगिक आँखें होती हैं।  
  • थ्रिप्स के पंखो को देखा जाये तो ये झिल्लीदार जैसे दिखाई देते हैं।  
  • यह कीट आमतौर पर छोटी उड़ाने लेते हैं, और लम्बी दूरी का प्रवास हवा के माध्यम पूरा करते हैं।  
  • किसान भाइयों आप को बता दे की वयस्क मादा कीट का आकार वयस्क नर कीट से बड़ा होता है।

टमाटर के थ्रिप्स कीट का नियंत्रण | how to control thrips in vegetable garden

यदि आप टमाटर की खेती करते हैं तो थ्रिप्स कीट का नियंत्रण करना बहुत जरुरी होता है। तो हम अब थ्रिप्स के निवारक और रासायनिक नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानेंगे - 

  • टमाटर की फसल में पौधों की रोपाई के 10 से 15 दिनों के बाद सफ़ेद मक्खी के निवारक उपाय के लिए (Thrips in tomato plants) पीले स्टिकी ट्रैप 15 और नीले स्टिकी ट्रैप 15 प्रति एकड़ के हिसाब से खेतों में लगवाना चाहिए। 
  • टमाटर की फसल में (thrips control in tomato) जब एक या दो पौधे पर रस चूसक कीट दिखें तो नीम तेल को 2-3 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। 
  • फसल में जैविक नियंत्रण के लिए डॉ. बैक्टोज़ मेटा (मेटारिज़ियम अनिसोप्लिया) को 2.5 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 
  • जैविक कीटनाशक में डॉ बैक्टो'ज़ वर्टिगो (वर्टिसिलियम लेकानी) को 2.5 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 
  • टमाटर की फसल में बायर कंपनी के एडमायर कीटनाशी (Bayer Admire insecticide) को 60 ग्राम प्रति एकड़ छिड़काव के लिए उपयोग कर सकते हैं। 
  • टमाटर की फसल में बायर कंपनी के जंप कीटनाशी (Bayer jump insecticide) को 40 ग्राम प्रति एकड़ छिड़काव के लिए उपयोग कर सकते हैं। 
  • धानुका जैपैक कीटनाशी को 80 मिली प्रति प्रति एकड़ छिड़काव के लिए उपयोग कर सकते हैं। 
  • बहुत ज्यादा समस्या होने पर ट्रेसर कीटनाशी को 7 मिली प्रति पंप के हिसाब से छिड़काव करें। 

नमस्कार किसान भाइयों आज के लेख में आपको टमाटर की फसल में थ्रिप्स कीट के नियंत्रण के बारे में पढ़कर कैसा लगा यह हमें कमेंट में बताना न भूलें और इस लेख को अपने अन्य किसान मित्रों के साथ भी शेयर करें। धन्यवाद!

 


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी