best maize variety in india

Best Maize Variety: मक्का की टॉप 10 सबसे अच्छी वैरायटी

नमस्कार किसान भाइयों, स्वागत है BharatAgri Krushi Dukan वेबसाइट पर। मक्का (जिसे कॉर्न भी कहते हैं) भारत में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों में से एक है। यह फसल न केवल मानव उपभोग के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पशुधन के चारे और विभिन्न उद्योगों के लिए भी उपयोगी है। मक्का की खेती की सफलता का एक बड़ा हिस्सा सही वेराइटी (Best maize variety) के चयन पर निर्भर करता है। इस ब्लॉग में हम मक्का की खेती के विभिन्न पहलुओं और टॉप वेराइटीज़ के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।


मक्का की टॉप वैरायटी | Best Maize Variety -

मक्के की बेस्ट किस्म

किस्म की सम्पूर्ण जानकरी 

सिजेंटा NK-6240 मक्के का बीज 

इस किस्म की बुवाई सभी मौसम में कर सकते है I
यह एक समान भुट्टे वाली किस्म है I

इस किस्म की बुवाई आप खरीफ, रबी और जायद में कर सकते है I

इस किस्म की फसल अवधि 108 से 110 दिन की होती है I

प्रति एकड़ बीज दर 7 से 8 किलो की आवश्यकता होती है I

सिजेंटा NK-30 प्लस मक्के का बीज 

इस किस्म की बुवाई आप खरीफ मौसम में कर सकते है।  

इस किस्म के दाने भरी और चमकदार होते है।  

इस किस्म की बुवाई का समय मुख्य रूप से मई और जुलाई महीने में कर सकते है।  

इस किस्म की फसल अवधि 105 से 110 दिन के बिच होती है। 

इस किस्म का प्रति एकड़ उत्पादन ज्यादा प्राप्त होता है। 

पायनियर P3501 मक्के का बीज 

इस किस्म की फसल अवधि 115 से 118 दिन की होती है ।

यह खरीफ मौसम की सबसे बेस्ट किस्म है ।

यह किस्म संचित और असिंचित के लिए बेस्ट है । 

इस किस्म की खेती मध्यम से भारी मिट्टी में आसानी से कर सकते है। 

प्रति एकड़ बीज की मात्रा 7 किलो अनुसार उपयोग करें ।

इस किस्म की बुवाई आप महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश राज्यों के कर सकते है ।

पायनियर P3502 मक्के का बीज 

इस किस्म की फसल अवधि 110 से 112 दिन की होती है 

इस किस्म की बुवाई आप खरीफ मौसम के कर सकते है 

प्रति एकड़ बीज की मात्रा 7 किलो अनुसार उपयोग करें ।

इस किस्म की बुवाई आप महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेशराज्यों के कर सकते है ।

धान्या डीएमएच 8255 मक्के का बीज 

इस किस्म की बुवाई आप खरीफ मौसम के कर सकते है।  

इस किस्म की फसल अवधि 115-120 दिन की होती है।  

इस किस्म के दाने आकर्षक नारंगी पीले रंग के साथ उच्च उपज वाले होते है।  

यह किस्म नमी के तनाव को सहन करने वाली है।  

इस किस्म को चारे के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जा सकता है।  

धान्या एमएम 1107 मक्के का बीज 



इस किस्म की बुवाई आप खरीफ और रबी मौसम के कर सकते है।  

इस किस्म की फसल अवधि 100-105 दिन की होती है।  

यह किस्म सिंचित और असिंचित दोनों खेती के लिए बेस्ट है।  

यह किस्म वातावरण के तनाव के प्रति सहनशील है।  

इस किस्म के भुट्टे बड़े आकर के होते है।  

वातावरण के परिवर्तन के होने के बाद भी पोधों के गिरने की समस्या नहीं आती है।  

बायर डेकाल्ब 9133 मक्के का बीज 

यह किस्म सिंचित और असिंचित खेती के लिए बेस्ट है।  

यह कम नमी के तनाव के प्रति सहनशील वाली किस्म है।  

इस किस्म के दाने बोल्ड आकर्षक, अच्छा रंग, अच्छी कर्नेल गुणवत्ता वाले होते है।  

खरीफ - महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तमिलनाडु

रबी - तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक

बायर डेकाल्ब 9126 मक्के का बीज 



यह किस्म कम लागत में ज्यादा उत्पादन देने वाली है।  

यह स्टेंडल रॉट और रस्ट के प्रति अपेक्षाकृत बेहतर सहनशीलता वाली किस्म है।  

इस किस्म के भुट्टे टिप तक दानों से भरें होते है।  

खरीफ - तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़

रबी - कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़

शाइन ब्रांड सीड्स राइज 303 मक्के का बीज 

यह किस्म सिंचित और असिंचित खेती के लिए बेस्ट है।  

इस किस्म के दाने ऑरेंज रंग के होते है । 

इस किस्म के भुट्टे टिप तक दानों से भरें होते है।  

वातावरण के परिवर्तन के होने के बाद भी पोधों के गिरने की समस्या नहीं आती है।  

इस किस्म की फसल अवधि 105 से 115 दिन की होती है । 

प्रति एकड़ उत्पादन 35 से 40 किवंटल तक प्राप्त होता है । 

सीपी 999 हाइब्रिड मक्के का बीज 

इस किस्म के प्रति भुट्टो में दानों की लाइन ज्यादा होती है 

यह किस्म रोगों के प्रति ज्यादा सहनशील है 

इस किस्म के पौधों की जड़ें गहरी जाती है जिससे पौधें गिरते नहीं है 

इस किस्म के दाने नारंगी रंग के साथ आकर्षक होते है 

प्रति एकड़ अनुसार बीज की मात्रा 8 किलो की आवश्यकता होती है 



मक्का की खेती के लिए आवश्यक बातें -

1. मिट्टी का चयन 

मक्का की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इस मिट्टी में जल धारण क्षमता अच्छी होती है और यह पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है।
पीएच स्तर: मक्का की खेती के लिए मिट्टी का पीएच स्तर 5.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए।
जल निकासी: मक्का की फसल के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी आवश्यक है, जिससे जलभराव से बचा जा सके।

    2. जलवायु और तापमान

    मक्का एक गर्म मौसम की फसल है और इसे उगाने के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है।
    अंकुरण के लिए तापमान: 20-25 डिग्री सेल्सियस
    विकास के लिए तापमान: 25-30 डिग्री सेल्सियस
    पकने के समय तापमान: 15-20 डिग्री सेल्सियस

      3. बुवाई का समय

      मक्का की बुवाई के लिए सही समय का चयन महत्वपूर्ण है।
      खरीफ मौसम: जून से जुलाई के बीच
      रबी मौसम: अक्टूबर से नवंबर के बीच
      बसंत मौसम: फरवरी से मार्च के बीच

        4. बीज दर और बुवाई की विधि

        बीज दर: प्रति एकड़ 7 से 8 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।
        बुवाई की विधि: बीज को सीधा खेत में बोया जा सकता है या पौधशाला में उगाकर रोपाई की जा सकती है।

          5. सिंचाई

          मक्का की फसल को नियमित रूप से सिंचाई की आवश्यकता होती है। फसल की वृद्धि के विभिन्न चरणों पर पानी की जरूरत बदलती रहती है।
          प्रारंभिक अवस्था: बुवाई के तुरंत बाद
          पुष्पण अवस्था: फूल निकलने के समय
          अनाज भरने की अवस्था: दाने बनने के समय

            6. खाद और उर्वरक

            नाइट्रोजन: मक्का की फसल के लिए नाइट्रोजन की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। नाइट्रोजन की कुल मात्रा का आधा भाग बुवाई के समय और बाकी भाग विभाजित मात्रा में दें।
            फॉस्फोरस और पोटाश: फॉस्फोरस और पोटाश का प्रयोग भी आवश्यक होता है। इनका प्रयोग बुवाई के समय करें।

              7. रोग और कीट नियंत्रण

              मक्का की फसल को विभिन्न रोग और कीट प्रभावित कर सकते हैं।
              रोग: रस्ट, ब्लाइट, डाउनी मिल्ड्यू आदि रोग आमतौर पर मक्का की फसल को प्रभावित करते हैं। रोग प्रतिरोधक वैराइटी का चयन और जैविक/रासायनिक नियंत्रण का उपयोग करें।
              कीट: स्टेम बोरर, कटवर्म, एफ़िड आदि कीट मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके नियंत्रण के लिए उचित कीटनाशकों का उपयोग करें।

                सारांश - 

                किसान भाइयों आशा करते हे की आप को Best maize variety: मक्का की टॉप 10 सबसे अच्छी वैरायटी की सम्पूर्ण जानकारी पसंद आई है, तो हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुरत दे और साथ ही इस लेख को अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद 


                किसानो द्वारा अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न -

                1. मक्का की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौन सी होती है?

                दोमट मिट्टी मक्का की खेती के लिए सबसे उपयुक्त होती है।

                2. मक्का की खेती के लिए मिट्टी का पीएच स्तर कितना होना चाहिए?

                मिट्टी का पीएच स्तर 5.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए।

                3. मक्का की बुवाई का सही समय क्या है?

                खरीफ मौसम: जून से जुलाई, रबी मौसम: अक्टूबर से नवंबर, बसंत मौसम: फरवरी से मार्च।

                4. मक्का की सबसे अच्छी किस्म कौन सी है?

                सिजेंटा NK-6240, पायनियर P3501, और बायर डेकाल्ब 9133 जैसी किस्में बेहतरीन हैं।

                5. मक्का की फसल की अवधि कितनी होती है?

                फसल अवधि 100 से 120 दिनों के बीच होती है, किस्म के आधार पर।

                6. मक्का की फसल के लिए कितनी बीज दर की आवश्यकता होती है?

                प्रति एकड़ 7 से 8 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।

                7. मक्का की फसल के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्व कौन सा है?

                नाइट्रोजन मक्का की फसल के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्व है।

                8. मक्का की फसल के लिए तापमान कितना होना चाहिए?

                अंकुरण के लिए 20-25°C, विकास के लिए 25-30°C, और पकने के समय 15-20°C।

                9. मक्का की फसल को किस प्रकार की सिंचाई की आवश्यकता होती है?

                मक्का की फसल को नियमित और विभिन्न चरणों पर पानी की आवश्यकता होती है, जैसे बुवाई के तुरंत बाद, पुष्पण और दाने बनने के समय।

                10. मक्का की फसल को प्रभावित करने वाले प्रमुख रोग और कीट कौन से हैं?

                प्रमुख रोग: रस्ट, ब्लाइट, डाउनी मिल्ड्यू; प्रमुख कीट: स्टेम बोरर, कटवर्म, एफ़िड।


                मक्के के सम्बंधित और जानकारी -

                1. जाने मक्के में कोनसे खरपतवार (Maize weed control) इस्तेमाल करें?

                2. armyworm in maize: मक्के में सैनिक सुंडी नियंत्रण A to Z जानकारी

                3. सेम्प्रा खरपतवारनाशी से करें मोथा घास का सफाया!


                मक्के की फसल समस्या अनुसार खरीदी -

                1. मक्का सुरक्षा किट - फ़ॉल आर्मीवर्म (20-60 दिन)

                2. मक्का बढ़त किट - विकास (10 - 30 दिन)

                3. मक्का सुरक्षा किट - झुलसा और डाउनी मिल्ड्यू (30-60 दिन)

                4. एफएमसी गिलार्डो खरपतवारनाशी (टोप्रामेज़ोन 33.6% SC) 

                5. बीएएसएफ टाइनजर टोप्रामेज़ोन 33.6% एससी खरपतवार नाशक

                6. धानुका सेम्परा हेलोसल्फ्यूरॉन मिथाइल 75% WG खरपतवार नाशक

                7. लौडिस (115 मिली) + फ़ूस्ट (500 ग्राम) मक्का सुरक्षा कॉम्बो | मक्के में सभी खरपतवार का नियंत्रण


                लेखक - 

                BharatAgri Krushi Doctor


                होम

                वीडियो कॉल

                VIP

                फसल जानकारी

                केटेगरी