Bayer Planofix

Bayer Planofix: फसल में जाने बायर प्लानोफिक्स के उपयोग और फायदे

नमस्कार किसान भाइयों आज के लेख़ में हम प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर (PGR) बायर प्लानोफिक्स के फायदे और उपयोग की विधि के बारे में विस्तार से बात करने वाले है। जिसमें Bayer Planofix के छिड़काव उपयोग और फायदों के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले है।  

 

बायर प्लानोफिक्स | Bayer Planofix Uses  

बायर कंपनी का प्लानोफिक्स एक जलीय घोल है जिसमें अल्फा नेपथाइल एसिटिक एसिड सक्रिय संघटक का 4.5% (w/w) होता है। यह ऑक्सिन ग्रुप plant growth regulator है जिसका उपयोग फूलों को प्रेरित करने, फूलों की कलियों और कच्चे फलों को गिरने से रोकने के लिए उपयोग किया जाता है। और यह फलों के आकार को बढ़ाने, गुणवत्ता और उपज को बढ़ाने और सुधारने में मदद करता है।

 

अब हम जानेंगे अल्फा नेफ़थाइल एसिटिक एसिड के कामों के बारे में 

1. यह फूलों की संख्या को प्रेरित करता है। 
2. फूलों और फलों को गिरने से रोकता है। 
3. यह फलों के आकार को बढ़ाता है। 
4. यह उपज की गुणवत्ता को बढ़ाता है। 
5. फलों में चमक और रंग आकार में सुधार करता है। 
6. यह अधिक जड़ की वृद्धि को नियंत्रित करते हैं।
7. यह पत्तियों के झड़ने तथा फलों के गिरने से रोकता है। 
8. यह फलों के आकार और वजन बढ़ाने के लिए उपयोगी है।

 

बायर प्लानोफिक्स के बारे में संक्षिप्त जानकारी   

नीचे टेबल के माध्यम से Planofix Bayer के बारे में जानते हैं  

उत्पाद का नाम

बायर प्लानोफिक्स 

तकनीकी नाम 

Alpha Napthyl Acetic Acid 4.5 SL (4.5 % w/w)

उत्पाद वर्क 

Plant Growth Regulator

पर्णीय छिड़काव मात्रा/एकड़

4.5 मिली/पंप या 45 मिली/एकड़

प्रमुख फसलें

सभी फसलें 

क्रिया विधि 

छिड़काव 

कंपनी नाम 

बायर क्रॉप साइंस 

 

 

बायर प्लानोफिक्स डोज | Planofix  Dosage 

1. किसान भाइयों प्लानोफिक्स को प्रति एकड़ 45 मिली को 150 से 200 लीटर पानी के साथ घोलकर छिड़काव करना चाहिए। 
2. यदि आप प्रति पंप के हिसाब से छिड़काव करना चाहते है, तो खड़ी फसल में 4.5 मिली प्रति पंप छिड़काव करना चाहिए। 
3. प्लानोफिक्स का पहली बार छिड़काव फूल बनते समय करना चाहिए तथा दूसरा छिड़काव फसल की आवश्यकतानुसार पहले छिड़काव के 20 से 25 दिनों बाद कर सकते है।

 

    बायर प्लानोफिक्स उपयोग करते समय सावधानियाँ | Planofix uses precaution & safety  

    👉 प्लानोफिक्स का उपयोग साफ़ पानी के साथ करना चाहिए। 
    👉 Planofix का उपयोग शाम को करना चाहिए। 
    👉 बायर प्लानोफिक्स का उपयोग करते समय मिट्टी में भरपूर नमी होनी चाहिए। 
    👉 प्लानोफिक्स का ज्यादा डोज़ नहीं होना चाहिए। 
    👉 जब हवा न चल रही हो तो उस समय छिड़काव करना चाहिए। 
    👉 छिड़काव के समय बारिश का माहौल हो तो छिड़काव से बचें। 

     

     


    सारांश 

    किसान भाइयों हम आशा करते है की बायर प्लानोफिक्स के फायदे और उपयोग की विधि के बारे में बताई गयी जानकारी अच्छी लगी होगी तो आप अपने आस-पास के किसान भाइयों को शेयर करे। धन्यवाद

     

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न |  people also ask

    1. Planofix क्या काम करता है?

    उत्तर - planofix फूल झडने से रोकता है। 

    2. प्लानोफिक्स का रेट क्या है?

    उत्तर - बायर प्लानोफिक्स 500 मिली का रेट लगभग 670 से 680 तक है।

    3. प्लानोफिक्स खुराक प्रति लीटर

    उत्तर - प्लानोफिक्स के खुराक 0.3 मिली/ लीटर

    4. प्लानोफिक्स कौन सी दवा है?

    उत्तर - प्लानोफिक्स प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर (PGR) है।

    5.बायर प्लानोफिक्स किस फसलों में छिड़काव कर सकते हैं?
    उत्तर - प्लानोफिक्स लगभग सभी फसलों में छिड़कव कर सकते हैं।  

     

    इन्हे भी पढ़ें | People Also Read  

    1. पढ़ें एनपीके 19-19-19 खाद का उपयोग करें, N, P & K की उपलब्धता बढ़ाएं!

    2. पढ़ें फसल मे जड़ वृद्धि के लिए Humic Acid Fertilizer का महत्व के बारे में| 

    3. यहाँ फसल से फूल & फल झड़ने से बचाने के उपाय पढ़ें!

    4सोयाबीन खरपतवार नाशक दवा की जानकारी 

    5जिब्रेलिक एसिड 90% बद्दल संपूर्ण माहिती 

     

    लेखक

    भारतअग्रि कृषि एक्सपर्ट

    Back to blog

    होम

    वीडियो कॉल

    VIP

    फसल जानकारी

    केटेगरी