soybean kharpatwar nashak

soybean kharpatwar nashak: सोयाबीन खरपतवार नाशक दवा की जानकारी

किसान भाइयों नमस्कार, स्वागत है BharatAgri Krushi Dukan वेबसाइट पर। सोयाबीन की खेती में खरपतवार का नियंत्रण करना किसानों के लिए किसी एक चुनौती जैसा कार्य है। किसान बाजार से विभिन्न प्रकार के खरपतवारनाशी के खरीदी करके सोयाबीन की फसल में खरपतवार को ख़त्म करने के लिए दवाइयों का छिड़काव करता है, लेकिन फिर भी सभी प्रकार के खरपतवार पूर्ण रूप से नियंत्रित नहीं होते है। 

सोयाबीन की फसल में उगने वाले खरपतवार फसल के पोषक तत्वों और पानी का उपयोग करके उसकी वृद्धि को प्रभावित करते हैं, जिसके कारण प्रति एकड़ उत्पादन कम निकालता है। सोयाबीन में खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए आप को प्रभावी दवाओं का उपयोग और उनकी उचित मात्रा का ज्ञान महत्वपूर्ण है। यहां हम सोयाबीन की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए प्रमुख दवाओं और उनके उपयोग की मात्रा की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। 


सोयाबीन की फसल को प्रभावित करने वाले खरपतवार : Soybean crop weed management.  

सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले खरपतवार के नाम निम्न है जो निचे दिए गए टेबल में हिंदी और इंग्लिश दोनों नाम से जानकारी दी हुई है - 

हिंदी में खरपतवार के नाम 

खरपतवार के इंग्लिश नाम 

मोथा घास खरपतवार 

Cyperus rotundus

सत्यानाशी खरपतवार 

Argemone mexicana

बथुआ खरपतवार 

Chenopodium album

प्याज घास खरपतवार 

Asphodelus tenuifolius

गाजर घास खरपतवार 

Parthenium hysterophorus

कसनी खरपतवार 

Cichorium intybus

कांगनी खरपतवार 

Setaria spp

जंगली ज्वार खरपतवार 

Sorghum halepense

कनेरी खरपतवार 

Alternanthera sessilis

लाल घास खरपतवार 

Echinochloa colona

कांटी वाला घास खरपतवार 

Amaranthus spinosus

भूरी घास खरपतवार 

Dactyloctenium aegyptium

आँकड़ा खरपतवार 

Calotropis procera

सेल घास खरपतवार 

Bidens pilosa

भृंगराज खरपतवार 

Eclipta alba

जंगली मेथी खरपतवार 

Trigonella foenum-graecum

गोल्डनरोड खरपतवार 

Solidago canadensis

मदार खरपतवार 

Calotropis gigantea

पलवार खरपतवार 

Euphorbia hirta


खरपतवार का नियंत्रण करना क्यों जरुरी है : Why crop weed control ? 

सोयाबीन खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली एक प्रमुख फसल है और इस फसल में वर्षा ऋतु में उच्च तापमान और अधिक नमी की वजह से खरपतवार तेजी से बढ़ते हैं। यह फसल के विकास को प्रभावित करते है जिससे यदि खरपतवारों को नियंत्रित नहीं किया गया तो सोयाबीन के उत्पादन में 25 से 70 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। खरपतवार भूमि में उपलब्ध खाद और उर्वरकों से लगभग 15-30 किग्रा. नाइट्रोजन, 4-5 किग्रा. फास्फोरस और 20-50 किग्रा. पोटाश प्रति एकड़ की दर से शोषित कर लेते हैं। इससे सोयाबीन के पौधों की वृद्धि धीमी हो जाती है और उत्पादन में गिरावट आती है। इसके अतिरिक्त, खरपतवार फसल को नुकसान पहुँचाने वाले कीटों, रोगों और वायरस के संक्रमण को बढ़ावा देते है।  


खरपतवार नियंत्रण का सही समय : Weed management time 

देखा जाएँ तो किसान कीट और रोग लगने पर तुरंत उपाय करते हैं, लेकिन खरपतवारों को तब तक बढ़ने दिया जाता है जब तक वे हाथ से उखाड़ने योग्य न हो जाएं। इस समय तक खरपतवार फसल को काफी नुकसान पहुंचा चुके होते हैं। सोयाबीन के पौधे प्रारंभिक अवस्था में खरपतवारों से मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए इस समय खेत को खरपतवार रहित रखना आवश्यक होता है। हालांकि, फसल को हमेशा खरपतवार मुक्त रखना न तो संभव है और न ही आर्थिक दृष्टि से लाभकारी। इसलिए, नाजुक अवस्था में निदाई करके खरपतवार नियंत्रण करना चाहिए जिससे उत्पादन पर अधिक प्रभाव न पड़े। सोयाबीन में यह नाजुक अवस्था प्रारंभिक बढ़वार के 20-45 दिनों तक रहती है।


सोयाबीन फसल में खरपतवार नियंत्रण वाले बेस्ट खरपतवारनाशी : Top Herbicide for soybean

खरपतवारनाशी का नाम 

प्रोडक्ट कंटेंट 

उपयोग मात्रा 

अदामा शाकेद

प्रोपेक्विज़ाफ़ॉप 2.5% + इमाज़ेथापायर 3.75%  w/w ME

800 मिली/एकड़ 

बीएएसएफ ओडिसी

इमाज़ेथापायर 35% + इमाज़मॉक्स 35% डब्ल्यूजी

40 ग्राम/एकड़ 

यूपीएल आइरिस

सोडियम एसिफ्लोरफेन 16.5% + क्लोडिनाफॉप-प्रोपार्गिल 8% ईसी

400 मिली/एकड़

सिंजेंटा फ्यूसिफ्लेक्स

फ्लूजिफ़ॉप-पी-ब्यूटाइल 13.4 % + फोमेसेफ़ेन 11.1 % ईसी

400 मिली/एकड़

धानुका मैक्स-सोय

क्विज़ालोफ़ॉप एथिल 10% ईसी + क्लोरिमुरोन एथिल 25% डब्ल्यूपी,

150 मिली/एकड़


नोट - बताएं गए खरपतवारनाशी का उपयोग सोयाबीन की फसल अवस्था 20 से 30 में अंदर या फिर खरपतवार की 2 से 3 पत्तियों वाली अवस्था में करें। खरपतवारनाशी में से किसी एक प्रकार के प्रोडक्ट का उपयोग बताई गई प्रति एकड़ मात्रा अनुसार 200 लीटर पानी में मिलाकर करें और ध्यान रहे अच्छे रिजल्ट के लिए खरपतवारनाशी के साथ IFC स्टीकर का उपयोग जरूर करें।  


Conclusion | सारांश - 

किसान भाइयों आशा करते हे की आप को सोयाबीन फसल में खरपतवार नाशक दवा के नाम और उपयोग मात्रा के साथ सम्पूर्ण जानकारी आप को पसंद आई है, तो हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुरत दे और साथ ही इस लेख को अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद 


People also ask | अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न


1. सोयाबीन की फसल को प्रभावित करने वाले प्रमुख खरपतवार कौन-कौन से हैं?

मोथा घास, सत्यानाशी, बथुआ, प्याज घास, गाजर घास आदि प्रमुख हैं।

2. खरपतवार नियंत्रण क्यों आवश्यक है?

खरपतवार सोयाबीन की फसल के पोषक तत्वों और पानी का उपयोग करके उसकी वृद्धि को प्रभावित करते हैं।

3. खरपतवार फसल को कितना नुकसान पहुँचा सकते हैं?

यदि नियंत्रित नहीं किया गया तो उत्पादन में 25 से 70 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।

4. सोयाबीन की फसल में खरपतवार नियंत्रण का सही समय कब है?

प्रारंभिक बढ़वार के 20-45 दिनों तक का समय नाजुक होता है।

5. अदामा शाकेद खरपतवारनाशी का उपयोग कैसे करें?

800 मिली/एकड़ की मात्रा में उपयोग करें।

6. बीएएसएफ ओडिसी खरपतवारनाशी की उपयोग मात्रा क्या है?

40 ग्राम/एकड़।

7. यूपीएल आइरिस खरपतवारनाशी का उपयोग कैसे करें?

400 मिली/एकड़ की मात्रा में उपयोग करें।

8. खरपतवारनाशी के साथ IFC स्टीकर का उपयोग क्यों करें?

अच्छे रिजल्ट के लिए IFC स्टीकर का उपयोग आवश्यक है।

9. खरपतवारनाशी का उपयोग किस अवस्था में करना चाहिए?

सोयाबीन की फसल अवस्था 20 से 30 दिनों में या खरपतवार की 2 से 3 पत्तियों वाली अवस्था में।

10. सिंजेंटा फ्यूसिफ्लेक्स का उपयोग कैसे करें?

400 मिली/एकड़ की मात्रा में उपयोग करें।


फसल सम्बंधित और जानकारी | Crop information 

1. soybean illi ki dawai: सोयाबीन में इल्ली नियंत्रण की दवा

2. soybean spray schedule: सोयाबीन के प्रमुख छिड़काव की सम्पूर्ण जानकारी।

3. सोयाबीन की खेती ( Soyabean Ki Kheti ) करणे का स्मार्ट तरिका, १ एकड़ से निकाले 12 से 15 क्विंटल उपज

4. soyabean pod borer: सोयाबीन फली छेदक कीट - पहचान, नियंत्रण और प्रबंधन

5. soybean fertilizer dose की A to Z जानकारी: जो देगी आपको 12 से 15 क्विंटल की उपज 


सोयाबीन फसल समस्या अनुसार खरीदी करें | Soybean crop problem solving best product -

सोयाबीन सुरक्षा - चूसक कीट (15 - 30 दिन)

सोयाबीन बढ़त किट - विकास (15-40 दिन)

सोयाबीन सुरक्षा - झुलसा (20 - 40 दिन) 

सोयाबीन बढ़त किट - फूल बढ़त (40-60 दिन) 

सोयाबीन सुरक्षा - फली छेदक (30-90 दिन)

सोयाबीन बढ़त किट - फली भरना (60 - 80 दिन) 

सोयाबीन बढ़त किट - वजन बढ़ना (80-120 दिन)


Author | लेखक -

BharatAgri कृषि डॉक्टर

Back to blog

होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी