Pheromone trap से फसल मे इल्ली नियंत्रण

फसल में Pheromone Trap का उपयोग कर कीटो का करें नियंत्रण और बचे कीटनाशक दवाइयों के खर्चो से। 

फेरोमोन ट्रैप से करें इल्ली नियंत्रण | Insect control with pheromone trap

किसान भाइयों जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए फसल में लगने वाले कीटों पर नियंत्रण करना सबसे बड़ी समस्या है। इसी के साथ जैविक और रासायनिक खेती करने वाले किसानों को फसल कीट नियंत्रण करने के लिए महँगी से महँगी कृषि दवाइयों का उपयोग करना पड़ता है लेकिन इसके बाद भी कीट नियंत्रित नहीं होते है।  आज हम विस्तार से जानेंगे की किस तरीके से आप फेरोमोन ट्रैप (insect pheromone trap) से कैसे कर सकते है, सम्पूर्ण इल्लियों का नियंत्रण कृपया लेख को पूरा पड़े।  


क्या होते है फेरोमोन ट्रैप ? |  What are pheromone traps ?

फेरोमोन ट्रैप एक फेरोमोन द्रव्य के साथ प्लास्टिक की थैली पर कीप आकर की संरचना में ल्यूर लगाने के लिये एक सांचा बना हुआ होता है, जिससे हम कीटों के नियंत्रण के लिए उपयोग करते है। फेरोमोन ट्रैप को गंध पाशा भी कहते है, जिसके ल्यूर में फेरोमोन द्रव्य की गंध होती है, यह द्रव आसपास के कीटों को अपनी और आकर्षित करती है। फेरोमोन ट्रैप को इस आकृति में बनाया जाता है, कि इसमें कीट एक बार अंदर जाने के बाद बहार न आ पाए।  


फेरोमोन ट्रैप के प्रकार  | Types of Pheromone Trapsin Hindi

फेरोमोन ट्रैप निम्न प्रकार के होते है

  1. डेल्टा ट्रैप
  2. फ़नल ट्रैप
  3. बॉटल ट्रैप
  4. वाटर पैन ट्रैप
  5. बकेट ट्रैप 

क्या होते है फेरोमोन ल्यूर ? |  What are pheromone lures ?

फेरोमोने ल्यूर एक द्रव और कैप्सूल होता है, जो मादा कीटों से मिलता जुलता होता है, ल्यूर नर कीटों को अपनी और आकर्षित करता है।  जिससे नर कीट सुगंध के कारण फेरोमोन ट्रैप की और आते है और इसे गंध के माध्यम से ट्रैप में फसाया जाता है। फसल के अनुसार प्रत्येक कीट के नियंत्रण के लिए अलग-अलग ल्यूर का उपयोग किया जाता है।  


फेरोमोन ल्यूर के प्रकार  | Types of pheromone lures 

फेरोमोन ल्यूर निम्न प्रकार के होते है

  1. टुटा एब्सोल्यूटा फेरोमोन ल्यूर
  2. ल्यूकिनोड्स ऑर्बोनालिस ल्यूर
  3. बैक्ट्रोसेरा डोरसालिस ल्यूर  
  4. बैक्ट्रोसेरा कुकुर्बिटे (मेलन फ्रूट फ्लाई) ल्यूर 
  5. राइनोसेरोस बीटल ल्यूर 
  6. पेक्टिनोफोरा गॉसिपिएला ल्यूर 
  7. प्लूटेला जाइलोस्टेला ल्यूर 
  8. राइन्कोफोरस फेरुजिनियस ल्यूर 

फेरोमोन ट्रैप का कैसे उपयोग करें ? | How to use a pheromone trap ?

आईये जानते है कैसे उपयोग कर सकते है फेरोमोन ट्रैप का - 

  1. फसल में फेरोमोन ट्रैप का उपयोग करने के लिए एक डंडा गाड़ना होता है, जो ट्रैप को सहारा दे सके।  
  2. छल्ले को डंडे के सहारे बांध कर लटका दिया जाता है।  
  3. फेरोमोन ल्यूर को ट्रैप के ऊपर ढक्कन में बने जगह पर फंसा दिया जाता है।  
  4. फेरोमोन ट्रैप से कीटों को एकत्रित करने के लिए एक थैली दी जाती है जिसे छल्ले में अच्छे से लगाकर इसके निचले सिरे को डंडे के सहारे एक छोर पर बांध दिया जाता है।
  5. फेरोमोन ट्रैप को फसल की ऊंचाई के अनुसार 1 - 2 फीट ऊपर रहे इस हिसाब से लगाना चाहिए।  

फेरोमोन ट्रैप से कौन से कीट नियंत्रित होते है ? | Which pests are controlled by pheromone traps?

फेरोमोन ट्रैप से आप निम्न इल्लियों का नियंत्रण कर सकते हो - 

लीफ माइनर, फ्रूट फ्लाई, पिंक बॉल वर्म, पत्ति खाने वाली इल्ली, फल छेदक इल्ली, तम्बाकू इल्ली, फॉल आर्मी वार्म, तना छेदक इल्ली, डायमंड ब्लैक मोथ, भूरे धब्बे वाली इल्ली आदि कीटों को आप नियंत्रित कर सकते हो।  


1 एकड़ में कितने फेरोमोन ट्रैप लगाए ? | How many pheromone traps to put in an acre ?

आईये जानते है कैसे फेरोमोन ट्रैप को लगाए  - 

  1. फसल में कीटों को नियंत्रित करने के लिए हमें प्रति एकड़ 5 से 8 ट्रैप का उपयोग करना पर्याप्त होता है।  
  2. एक ट्रैप से दूसरे ट्रैप की दूरी फसल अनुसार उचित दूरी पर 30 - 40 मीटर क्रमहीनतः रूप में लगाना चाहिए।  
  3. फसल में लगाए गए ट्रैप को समय-समय पर निगरानी करते रहना चाहिए।  
  4. फेरोमोन ट्रैप में फसे कीटों की जांच करते रहना चाहिए।  
  5. कीटों की थैली भरने पर समय रहते उसे खाली कर देना चाहिए।  
  6. फेरोमोन ट्रैप में एकत्रित कीटों को नष्ट या मार देना चाहिए।  
  7. कीटों की पहचान अनुसार कीटनाशक दवाई का उपयोग करना चाहिए जिससे प्रति एकड़ खर्चा कम होगा।  

आज ही खरीदी करें फेरोमोन ट्रैप की भारतॲग्री कृषि दुकान से और पाएं - 

  • फ्री होम डिलीवरी 
  • आकर्षक डिस्काउंट 
  • 100 % कैश ऑन डिलीवरी 
  • फ्री कृषि मार्गदर्शन  
Back to blog

होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी