NPK 13-40-13 के उपयोग और फायदे - सम्पूर्ण जानकारी

NPK 13-40-13 के उपयोग और फायदे - सम्पूर्ण जानकारी

नमस्कार किसान भाइयों आज के लेख में हम जानेंगे NPK 13-40-13 fertilizer के बारे में तथा हम जानेंगे पौधे के लिए जरुरी पोषक तत्व नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम के बारे में अगर तीनों को एक साथ उपयोग करना चाहते है, तो market में एनपीके के बहुत सारे grade उपलब्ध है, लेकिन हम सभी के बारे में अलग अलग लेखों में चर्चा करेंगे,आज के लेख में सिर्फ NPK 13-40-13 (NPK 13-40-13 Details in Hindi) के बारे में बात करने वाले है। NPK 13-40-13 fertilizer जल में 100 % घुलनशील होता है। इस लेख में हम एनपीके की मात्रा (N-13, P- 40, K- 13) और उपयोग तथा एनपीके 13-40-13 के फायदे (NPK 13-40-13 fertilizer benefits in Hindi) के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Mahadhan 13:40:13 Fertilizer  Utkarsh NPK 13:40:13

पढ़ें एनपीके 19-19-19 खाद का उपयोग करें, N, P & K की उपलब्धता बढ़ाएं!

फसल में NPK 13-40-13 का उपयोग और महत्व | Use and importance of NPK 13-40-13 in crop 

एनपीके 13-40-13 में नाइट्रोजन,फॉस्फोरस और पोटैशियम पाया जाता है,अब हम इनके बारे में जानते है की इनके उपयोग करने से हमारी फसल को किस तरह से लाभ होता है -

आइये किसान भाइयों हम नाइट्रोजन के फायदे के बारे में जानते है -

  • नाइट्रोजन फसल की जड़ों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। 
  • Nitrogen पौधे के बढ़वार के लिए जरुरी पोषक तत्व है, Nitrogen की कमी से पौधे की बढ़वार रूक जाती है। 
  • Nitrogen पौधे में क्लोरोफिल को बढ़ाता है। 
  • Nitrogen के उपयोग से पौधे की वानस्पतिक वृद्धि तेज़ी से होती है। 
  • नाइट्रोजन पौधे की वृद्धि के लिए जरूरी प्रोटीन और विटामिन निर्माण के लिए जरूरी पोषक तत्व माना जाता है।

यहाँ नीम तेल के फायदे और फल मक्खी नियंत्रण के बारे में पढ़ें!

एनपीके खाद में फॉस्फोरस से होने वाले फायदे | Benefits of Phosphorus in NPK Fertilizer in Hindi

आइये किसान भाइयों हम फॉस्फोरस के फायदे के बारे में जानते है -

  • Phosphorus जड़ प्रणाली को विकसित करने में मदद करता है।
  • Phosphorus पौधों में स्वस्थ बीज निर्माण तथा बीजों के वजन बढ़ाने में मदद करता है। 
  • फॉस्फोरस से पौधे के तने और डंठल को मजबूती मिलती है। 
  • फॉस्फोरस पौधों में नए फूल और फल बनने में मदद करता है। 
  • Phosphorus फलों को आकार प्रदान करता है तथा पकने में मदद करता है।
  • दलहनी फसलों में Phosphorus जड़ों की ग्रंथियों के निर्माण के लिए जरुरी होता है।

यहाँ फसल से फूल & फल झड़ने से बचाने के उपाय पढ़ें!

एनपीके खाद में पोटैसियम से होने वाले फायदे | Benefits of Potassium in NPK Fertilizer in Hindi

आइये किसान भाइयो हम पोटैसियम के फायदे के बारे में जानते है -

  • पोटैशियम पौधे में प्रोटीन की मात्रा तथा अनाज में शर्करा की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। 
  • पोटैशियम से पौधे में रोग रोधन क्षमता बढ़ती है। 
  • पोटैशियम दानों में चमक लाता है। 
  • पोटैशियम फलों को पकने में मदद करता है। 
  • पोटैशियम उपज की गुणवत्ता में सुधार करता है। 
  • पोटैशियम पौधों में कार्बोहाइड्रेट के संचरण में मदद करता है। 

जाने UPL साफ कवकनाशी का उपयोग करें, फसल के कवक रोगों से छुटकारा पाएं!

एनपीके 13-40-13 के उपयोग & उपयोग के तरीके | NPK 13-40-13 Uses and Methods of Use in Hindi

सबसे पहले हम बात कर लेते है कि NPK 13-40-13 (NPK 13-40-13 ka Kab Use Karen) का उपयोग किस समय पर करना अधिक फायदेमंद होता है, फसल की बढ़वार, शाखाओं की वृद्धि और फूलते और फलते समय पर करना अधिक फायदेमंद माना जाता है। 

  1. NPK 13-40-13 फ़र्टिलाइज़र को हम अपनी फसलों में छिड़काव के माध्यम से और ड्रिप के माध्यम से उपयोग कर सकते है। 
  2. NPK 13-40-13 फ़र्टिलाइज़र का छिड़काव 750 ग्राम से 1 किलोग्राम तक एक एकड़ में 150-200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव के लिए उपयोग कर सकते है। 
  3. एनपीके 13-40-13 खाद को ड्रिप से 1 से 2 किलोग्राम खाद को आवश्यकतानुसार फसल के विभिन्न स्टेजो पर उपयोग कर सकते है। 

एनपीके 13-40-13 उपयोग के लाभ | Benefits of using एनपीके 13-40-13 Details in Hindi

  1. एनपीके 13-40-13 का उपयोग सभी फसलों में कर सकते है और फसल के सभी स्टेजो जैसे- वानस्पतिक,प्रजनक,परिपक्वता पर कर सकते है।
  2. NPK 13-40-13 fertilizer पौधों के स्वस्थ वानस्पतिक विकास के लिए उपयोगी है।
  3. NPK 13-40-13 fertilizer के उपयोग (NPK 13-40-13 fertilizer Ke Upyog) से पौधों में अधिक फूलने और फलने के लिए उपयोगी होता हैं। 

यहाँ फसल मे जड़ वृद्धि के लिए Humic Acid Fertilizer के बारे में पढ़ें!

किसान भाइयों हम आशा करते है की एनपीके 13-40-13 के बारे में (NPK Khad ki Jankari) बताई गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी यदि आपको बताई गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने आस-पास के किसान भाइयों को शेयर करे। धन्यवाद 

 

 

Back to blog

होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी