Fipronil 5% SC: फिप्रोनिल 5% एससी मार्केट के बेस्ट ब्रांड, उपयोग विधि, प्राइज और फायदे

Fipronil 5% SC: फिप्रोनिल 5% एससी मार्केट के बेस्ट ब्रांड, उपयोग विधि, प्राइज और फायदे

फिप्रोनिल 5% एससी (Fipronil 5% SC) एक प्रभावी और बहु-उपयोगी कीटनाशक है, जिसका उपयोग विभिन्न फसलों को हानिकारक कीटों से बचाने के लिए किया जाता है। यह कीटनाशक खासकर चूसने, पत्ती खाने वाले और बोरर कीटों पर बेहद प्रभावी साबित होता है। इसकी खासियत यह है कि यह फसल के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित होता है, जब इसे सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाए। फिप्रोनिल 5% एससी में फिप्रोनिल एक सक्रिय तत्व होता है, जो कीटों के नर्वस सिस्टम पर असर डालता है और उन्हें नष्ट कर देता है। इस कीटनाशक का उपयोग विभिन्न फसलों जैसे धान, कपास, मक्का, गन्ना, आलू, और सब्जियों पर किया जाता है। यह कीटनाशक मिट्टी में उपयोग और छिड़काव दोनों रूपों में उपयोगी होता है, जिससे फसल पर कीटों का आक्रमण कम होता है और उत्पादन में वृद्धि होती है।


फिप्रोनिल 5% एससी कीटनाशक की सम्पूर्ण जानकारी

फिप्रोनिल 5% एससी एक नॉन-रिपेलेन्ट (Non-Repellent) कीटनाशक है, जो कीटों के सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर असर डालता है। जब कीड़े इस कीटनाशक के संपर्क में आते हैं, तो यह उनके नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर उन्हें नष्ट कर देता है। इसका प्रभाव बहुत लंबा रहता है, और इसका उपयोग पत्तियों के साथ-साथ जड़ों पर भी किया जा सकता है। इसका सक्रिय तत्व फिप्रोनिल (Fipronil) होता है, जो फसलों के लिए सुरक्षित है और विशेष रूप से हानिकारक कीटों पर प्रभावी है।

फिप्रोनिल 5% एससी कीटनाशक की खास बात यह है कि यह अन्य कीटनाशकों के मुकाबले कम मात्रा में ही प्रभावी होता है, जिससे इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। इसे मुख्य रूप से फसलों में पत्ती खाने वाले कीट, तना छेदक, दीमक, एफिड्स, जैसिड्स, थ्रिप्स, और हॉपर जैसे कीटों को नियंत्रित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही यह फसलों के उत्पादन को भी बढ़ाने में सहायक होता है।


मार्केट के बेस्ट ब्रांड और प्रोडक्ट के नाम -

प्रोडक्ट का नाम 

कंपनी का नाम 

फैक्स कीटनाशक 

धानुका कंपनी 

रीजेंट एससी कीटनाशक  

बायर कंपनी 

फेनल कीटनाशक 

बीएसीएफ कंपनी 

अगादी एससी. कीटनाशक 

अदामा कंपनी 

सोनिक फ़्लो कीटनाशक

टाटा कंपनी 

शिंजेन प्लस कीटनाशक

इफको कंपनी 

यूनिप्रो कीटनाशक

यूपीएल कंपनी 


फिप्रोनिल 5% एससी कीटनाशक की उपयोग विधि -

1. फिप्रोनिल 5% एससी कीटनाशक का उपयोग मुख्य रूप से छिड़काव और ड्रेंचिंग के रूप में किया जाता है।

2. इसके छिड़काव के लिए पानी में 1.5-2 मिलीलीटर प्रति लीटर की दर से घोल तैयार किया जाता है। 

3. इसे फसल की पत्तियों पर छिड़काव करने से कीटों का प्रभावी नियंत्रण होता है। 

4. छोडकाव का सही समय सुबह या शाम का होता है, जब हवा की गति कम होती है और तापमान ज्यादा नहीं होता एवं फसल में कीटों के प्रारंभिक आक्रमण के समय होना चाहिए।


फिप्रोनिल 5% एससी कीटनाशक से कीटों का नियंत्रण -

1. तना छेदक (Stem Borer)

2. माहू (Aphids)

3. जैसिड (Jassids)

4. थ्रिप्स (Thrips)

5. डिमांड बैक मोथ (Diamond Back Moth)

6. लीफ माइनर (Leaf Miner)

7. रेड स्पाइडर माइट्स (Red Spider Mites)

8. कटवर्म (Cutworm)

9. दीमक (Termites)

10. तना छेदक (Stem Borer)

11. ग्रीन लीफ हॉपर (Green Leaf Hopper) 

12. अर्ली शूट बोरर ओर रूट बोरर 

13. बॉलवर्म (Cotton Bollworm) 

14. फल छेदक (Fruit Borer) 

15. सफेद मक्खी (WhiteFly) 


फिप्रोनिल 5% एससी कीटनाशक के फायदे -

1. यह कीटनाशक विभिन्न प्रकार के चूसने वाले और कुतरने वाले कीटों के लिए प्रभावी है।

2. एक बार छिड़काव करने पर इसका असर लंबा चलता है, जिससे बार-बार छिड़काव की आवश्यकता नहीं होती।

3. फसल को कीटों से सुरक्षित रखने के कारण उत्पादन में वृद्धि होती है।

4. अनुशंसित मात्रा में इसका उपयोग फसलों और पर्यावरण के लिए सुरक्षित है।

5. इसकी कम मात्रा में उपयोगिता होने के कारण यह किसानों के लिए किफायती कीटनाशक है।

6. कीटों के नियंत्रण के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है।

7. यह कीटनाशक पौधों के लिए सुरक्षित है और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।


सारांश: 

फिप्रोनिल 5% एससी एक व्यापक स्पेक्ट्रम कीटनाशक है जो विभिन्न प्रकार के कीटों को नियंत्रित करने के लिए कृषि में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। 

यह कीटनाशक तना छेदक, दीमक, एफिड्स, सफेद मक्खी, जैसिड्स और थ्रिप्स जैसे कीटों के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी है। 

इसकी छिड़काव विधि और उपयोग की उचित मात्रा से किसानों को फसल में कीट नियंत्रण में बेहतर परिणाम मिलते हैं। 

फिप्रोनिल 5% एससी की लंबी अवधि का प्रभाव और फसल की सुरक्षा इसे एक आदर्श कीटनाशक बनाता है।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

1. फिप्रोनिल 5% एससी क्या है?
उत्तर - यह एक प्रभावी कीटनाशक है जो विभिन्न कीटों को नियंत्रित करता है।

2. फिप्रोनिल 5% एससी का मुख्य उपयोग क्या है?
उत्तर - इसका उपयोग पत्तियों और जड़ों के कीट नियंत्रण के लिए होता है।

3. फिप्रोनिल 5% एससी किस प्रकार के कीटों पर प्रभावी है?
उत्तर - यह चूसने वाले और कुतरने वाले कीटों जैसे एफिड्स, जैसिड्स, और तना छेदक पर असरदार है।

4. फिप्रोनिल 5% एससी की मात्रा क्या होनी चाहिए?
उत्तर - प्रति लीटर पानी में 0.5-2 मिलीलीटर की दर से इसका छिड़काव करें।

5. फिप्रोनिल 5% एससी का छिड़काव कब करना चाहिए?
उत्तर - इसका छिड़काव सुबह या शाम के समय करना चाहिए।

6. फिप्रोनिल 5% एससी का प्रभाव कितनी देर तक रहता है?
उत्तर - इसका असर लंबे समय तक रहता है, जिससे बार-बार छिड़काव की जरूरत नहीं होती।

7. फिप्रोनिल 5% एससी किस प्रकार से फसल को लाभ पहुंचाता है?
उत्तर - यह कीटों को नियंत्रित कर फसल के उत्पादन और गुणवत्ता में वृद्धि करता है।

8. फिप्रोनिल 5% एससी किन फसलों पर प्रयोग किया जा सकता है?
उत्तर - इसे धान, कपास, मक्का, गन्ना, आलू और सब्जियों पर उपयोग किया जा सकता है।

9. फिप्रोनिल 5% एससी किन ब्रांडों के नाम से उपलब्ध है?
उत्तर - यह फैक्स, रीजेंट, फेनल, अगादी आदि ब्रांडों में उपलब्ध है।



लेखक 

कृषि डॉक्टर

Back to blog

होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी