Solomon Insecticide के उपयोग से करें इल्लियों और चूसक कीटों का नियंत्रण

Solomon Insecticide के उपयोग से करें इल्लियों और चूसक कीटों का नियंत्रण

सोलोमन कीटनाशक, किसान भाइयों का एक मनपसंद और लोकप्रिय कीटनाशक है। जिसका उपयोग सभी प्रकार के कीट जैसे चूसक और इल्लियों के नियत्रण के लिए किया जाता है। इसका उपयोग आप विभिन्न प्रकार की फसल जैसे - सोयाबीन, कपास, धान, मक्का और सभी प्रकार के फल तथा सब्जीवर्गीय फसल में कर सकते हैं।   

आप को बता दें कि सोलोमन कीटनाशक गुलाबी सुंडी के नियंत्रण में दूसरे कीटनाशकों को चुनौती देता है और बॉलवर्म को पूर्णतः नियंत्रित करता है।  

         

आज हम इस लेख में विस्तार से जानेंगे कि किस तरीके से सोलोमन कीटनाशक (Solomon Insecticide) सभी प्रकार के कीटों को नियंत्रित करता है, इसकी उपयोग मात्रा क्या है तथा आप किन-किन फसल में सोलोमन Insecticide उपयोग कर सकते है। 

  • उत्पाद का नाम - सोलोमन (Solomon Insecticide)
  • कंपनी का नाम - बायर 
  • रासायनिक संरचना - बीटा-साइफ्लुथ्रिन + इमिडाक्लोप्रिड 300 ओडी (8.49 + 19.81% ww)

सोलोमन कीटनाशक क्या है? | What is Solomon Insecticide 

सोलोमन कीटनाशक दो रासायनिक गुणों ( Beta-Cyfluthrin + Imidacloprid 300 OD 8.49 + 19.81% ww) से मिलकर बनता है इसमें प्रणालीगत और संपर्क गुणों का संयोजन है, जो त्वरित नॉकडाउन और एंटी-फीडिंग प्रभाव देता है। इस प्रकार यह चूसने और काटने वाले कीटों के लिए सबसे बेस्ट कीटनाशक साबित हुआ है।  

आप को बता दें कि सोलोमन एक व्यापक स्पेक्ट्रम कीटनाशक है, यह कीटनाशक ऑर्गनोफॉस्फेट वर्ग से संबंधित है। इसमें देखा जाये तो प्रोफेनोफोस नामक एक सक्रिय संघटक होता है। किसान भाइयों आप में मन में एक सवाल आ रहा होगा की प्रोफेनोफोस क्या है?  तो आइये प्रोफेनोफोस कीटनाशक के बारे में जानते हैं।

प्रोफेनोफोस क्या है ?  | What is Profenophos

प्रोफेनोफोस एक संपर्क और प्रणालीगत कीटनाशक है, इसका उपयोग फसल में आने वाले कीटों के नियंत्रण के लिए किया जाता है। जो उपचारित सतह के संपर्क में आने पर कीटों को मारता है।

किसान भाइयों अब आप के मन में और एक सवाल आया होगा की यह कीटनाशक कीटों को कैसे मारता है? आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।  

प्रोफेनोफोस कीटनाशक का जब फसल के ऊपर छिड़काव किया जाता है, तब यह पौधों द्वारा ग्रहण किया जाता है और पौधे के सभी भागों में पहुँचाया जाता है। फसल में इस कीटनाशक का प्रभाव 12 से 15 दिन तक रहता है। संपर्क और प्रणालीगत होने के कारण जब कीट इस दवाई के संपर्क में आते हैं या फिर जब कीट अपने भोजन के लिए पौधों को खाते हैं तब यह कीटों को मार देता है।  

धानुका लार्गो से करें सभी कीटों का नियंत्रण और फॉल आर्मी वर्म का करें सफ़ाया।

सोलोमन कीटनाशक कीटों को कैसे मारता है ? |  How does Solomon insecticide kill insects 

सोलोमन कीटनाशक कीटों के तंत्रिका तंत्र को लक्षित करके यह कीटों को मारता है। जब कीट अपने भोजन के लिए पौधों को खाता है तब इस कीटनाशक का रसायन कीटों के तंत्रिका तंत्र तक भोजन के माध्यम से पहुँचता है और न्यूरोटॉक्सिन के रूप में कार्य करता है जो कीट के तंत्रिका तंत्र के सामान्य कामकाज को बाधित करता है, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो जाती है।

सोलोमन कीटनाशक किन-किन कीटों को नियंत्रित करता है ? |  Which insect does Solomon Insecticide control?

  1. किसान भाइयों आप को बता दें कि सोलोमन कीटनाशक बॉलवर्म पर उत्कृष्ट नियंत्रण प्रदान करता है, जो कपास की फसलों का एक प्रमुख कीट है।  
  2. बॉलवर्म कुछ पतंग प्रजातियों के लार्वा है, जो फसल को अधिक मात्रा में नुकसान पहुंचाते है और फसल की गुणवत्ता और उत्पादन को प्रभावित करते हैं।  
  3. सोलोमन कीटनाशक इल्लियों के साथ-साथ फसल में आने वाले चूसक कीटों जैसे - एफिड्स, जैसिड्स और थ्रिप्स सहित अन्य कीटों को भी नियंत्रित करता है।  

सोलोमन कीटनाशक के उपयोग करने के फायदे | Benefits of using Solomon insecticide

सोलोमन कीटनाशक के फसल और पौधों पर उपयोग करने के फायदे निम्न हैं - 

  1. सभी प्रकार की इल्लियों का नियंत्रण - सोलोमन कीटनाशक के छिड़काव करने के बाद सभी प्रकार की इल्लियों को तुरंत नियंत्रित करता है या मारता है, क्योकि यह एक संपर्क कीटनाशक है। 
  2. चूसक कीटों का नियंत्रण - Solomon insecticide सभी प्रकार के चूसक कीटों को नियंत्रित करता है, क्योकि यह एक ब्रॉड-स्पेक्ट्रम रूप में काम करता है।  
  3. दूसरे कीटनाशक से सस्ता - आप को बता दें कि बाजार में आने वाले दूसरे कीटनाशक की अपेक्षा सोलोमन कीटनाशक सस्ता मिलता है और इस कारण प्रति एकड़ कीटनाशक का खर्चा कम लगता है।  
  4. बारिश के पानी से कम नुकसान - आप को बता दें कि जब भी आप किसी भी प्रकार के कीटनाशक का बारिश के मौसम में फसल पर छिड़काव करते हैं, तो बारिश के पानी के कारण दवाई का प्रभाव कम हो जाता है और उसका रिजल्ट नहीं मिल पाता है, लेकिन सोलोमन कीटनाशक पर बारिश के पानी का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है और रिजल्ट भी बहुत अच्छा मिलता है।  
  5. कम आवेदन दर - बाकी दवाइयों के मुकाबले सोलोमन कीटनाशक की मात्रा कम लगती है, जिससे यह लागत प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल है।
  6. फसल पर उपयोग करना आसान - पारंपरिक छिड़काव उपकरण को लगाकर, सोलोमन कीटनाशक का उपयोग किया जा सकता है, जिससे इसे उपयोग करना आसान हो जाता है।

सोलोमन कीटनाशक की उपयोग मात्रा | Solomon Insecticide Dose 

सोलोमन कीटनाशक के फसल और पौधों पर उपयोग करने की मात्रा निम्न है - 

  • 1 मिली/लीटर पानी 
  • 15 मिली/पंप (15 लीटर पंप )
  • 150 मिली/एकड़ छिड़काव करें 

Dhanuka EM-1 है इल्लियों के नियंत्रण के सबसे बेस्ट कीटनाशक

किसान भाइयों अगर आप को दी गई जानकारी अच्छी लगी तो कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें और आप को खेती सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए है, तो हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दर्ज करें।  

Back to blog

होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी