blue copper fungicide

blue copper fungicide: ब्लू कॉपर कवकनाशी का उपयोग और फायदे

नमस्ते किसान भाइयों, सभी किसान भाइयों का Bharatagri Krushi Dukan वेबसाइट पर स्वागत है। इस लेख में आज हम खासकर क्रिस्टल कंपनी के ब्लू कॉपर कवकनाशी (blue copper fungicide) के बारे में जानकारी देखने वाले हैं। तो चलिए, आज हम इस लेख में इसकी जानकारी, फसलों के लिए इसका सही उपयोग कैसे किया जाए, और इसके फायदे क्या-क्या हो सकते हैं, आइए संक्षेप में जानकारी देखें।


ब्लू कॉपर कवकनाशी के बारे में जानकारी | About blue copper fungicide -

ब्लू कॉपर में (Copper Oxychloride 50% WP) घटक होता है, यह स्पर्शजन्य कवकनाशी है। यह कॉपर आधारित होने के कारण बहुत गरम फफूंदीनाशक है। इसके बारे में जानकारी आप निम्नलिखित टेबल में आसानी से देख सकते है।


प्रोडक्ट नाम 

ब्लू कॉपर 

उत्पादन तकनीक 

कॉपर ऑक्सीक्लोराइड

अनुशंसित फसल 

आलू, टमाटर, फल, तम्बाकू, सब्जियां, कॉफी, चाय

अनुशंसित रोग 

डाउनी फफूंदी, अगेती और पछेती झुलसा,पत्ती धब्बा और फल सड़न,  कैंकर, रतुआ ,मुरझाना

डोज़ 

500 ग्राम / एकड़ 

कीमत (अंदाजित  )

500  Rs  / 500 Gm  

ब्लू कॉपर कवकनाशी का उपयोग | blue copper fungicide uses in hindi - 

1. इसका उपयोग पौधों की शुरुआती अवस्था में ड्रेंचिंग के लिए किया जा सकता है।

2. इसकी कार्य करने की विधि संपर्क होने के कारण यह खराब मौसम में भी अच्छा काम करता है।

3. सभी प्रकार के पौधों पर इसका निवारक और उपचारात्मक उपयोग कर सकते है। 

4. सभी प्रकार के कीटनाशक या कवकनाशी के साथ इसका उपयोग न करें।  

5. बीज प्रक्रिया के लिए (blue copper) का 2 से 2.5 ग्राम प्रति किलो बीज उपयोग कर सकते है।  

ब्लू कॉपर कवकनाशी के फायदे | blue copper benefits for plants -

1. ब्लू कॉपर एक कॉपर आधारित कवकनाशी है जो फसल में कई रोगों के साथ-साथ जीवाणु रोगों को भी नियंत्रित करता है।

 2. यह कवकनाशक अन्य कवकनाशकों के प्रति प्रतिरोधी कवक को भी प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है।

3. ब्लू कॉपर अपने सूक्ष्म कणों के कारण पत्तियों पर जल्दी चिपक जाता है और उसके साथ-साथ कवक के विकास को भी रोकने में मदद करता है।

4. ब्लू कॉपर कम घुलनशीलता के कारण धीरे-धीरे कॉपर आयन छोड़ता है, जिससे यह पौधों के ऊपर हुई बीमारी को लंबे समय तक नियंत्रित करता है।


सारांश | conclusion -

 किसान दोस्तों,आपको आजका हमारा यह लेख कैसे लगा? कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताए। अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है तो इसे अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। और खेती के संबधित किसी भी अन्य जानकारी को पढ़ने या फिर समझने के लिए हमारे भारतअग्री कृषि दुकान वेबसाईट के साथ जुड़ें रहे. मिलते है अगले एक नए विषय और जानकारी के साथ, तब तक के लिए - धन्यवाद🙏


किसान भाइयों के तरफ से बार -बार पूछे जाने वाले सवाल | FAQ -

1. ब्लू कॉपर कवकनाशी के क्या फायदे है?

जवाब - यह कवकनाशी कवक के साथ-साथ बॅक्टेरियल कवकनाशी का भी काम करता है।

2. आप ब्लू कॉपर का उपयोग कैसे करते है?

जवाब - हम ब्लू कॉपर पाउडर को पानी के साथ घोलकर फसल के ऊपर छिड़काव करते हैं।

3. कॉपर ऑक्सीक्लोराइड किसके लिए प्रयोग किया जाता है?

जवाब - डाउनी फफूंदी, अगेती और पछेती झुलसा,पत्ती धब्बा और फल सड़न,  कैंकर,जंग कवक,मुरैना, सब्जियां इसका प्रयोग किया जाता है। 

4. ब्लू कॉपर फफूंदनाशक प्रति लीटर डोज क्या है?

जवाब - 2 से 2.5 ग्राम / लीटर 

5. ब्लू कॉपर की पौधों को ड्रेंचिंग कर सकते है?

जवाब - हां,कर सकते है।  

6. ब्लू कॉपर में कौन सी सामग्री पाई जाती है?

जवाब - कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% wp


इसे भी एक बार अवश्य पढ़ें | People also read -

bayer admire: बायर अ‍ॅडमायर कीटकनाशक (किंमत, उपयोग आणि फायदे)

fantac plus: फैंटेक प्लस टॉनिक की संपूर्ण जानकारी

mahogany ki kheti: जाने महोगनी की खेती कैसे करें?



लेखक - 

भारतअग्रि कृषि एक्सपर्ट।

Back to blog

होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी