धानुका सुपर डी कीटनाशक (क्लोरपाइरीफॉस 50% + साइपरमेथ्रिन 5% ईसी), प्रणालीगत और संपर्क कीटनाशक
धानुका सुपर डी कीटनाशक (क्लोरपाइरीफॉस 50% + साइपरमेथ्रिन 5% ईसी), प्रणालीगत और संपर्क कीटनाशक
Dosage | Acre |
---|
धानुका सुपर डी कीटनाशक (क्लोरपायरीफॉस 50% + साइपरमेथ्रिन 5% ईसी) की जानकारी -
सुपर डी कीटनाशक कपास की फसल को प्रभावित करने वाले सभी प्रकार के कीटों जैसे माहु, जैसिड, थ्रिप्स, सफेद मक्खी, अमेरिकन बॉलवर्म, पिंक बॉलवर्म, स्पॉटेड बॉलवर्म, कपास कटवर्म आदि कीटों के साथ फल छेदक, तना छेदक, सफेद लट, और दीमक को नियंत्रित करता है। इस कीटनाशक में क्लोरपायरीफॉस 50% + साइपरमेथ्रिन 5% ईसी कंटेंट युक्त रसायन पाया जाता है। इस कीटनाशक के उपयोग के तुरंत बाद यह संपर्क और प्रणालीगत क्रियाविधि से सभी प्रकार के चूसक कीटों और इल्लियों को तुरंत ख़त्म करता है।
प्रोडक्ट का नाम | सुपर डी कीटनाशक |
प्रोडक्ट कंटेंट |
क्लोरपायरीफॉस 50% + साइपरमेथ्रिन 5% ईसी
|
प्रोडक्ट कार्य विधि | संपर्क और प्रणालीगत |
कंपनी का नाम | धानुका |
प्रोडक्ट का वर्ग | कीटनाशक |
कीटों का नियंत्रण |
माहु, जैसिड, थ्रिप्स, सफेद मक्खी, अमेरिकन बॉलवर्म, स्पॉटेड बॉलवर्म, स्पोडोप्टेरा बॉलवर्म, पिंक बॉलवर्म
|
फसलों में उपयोग | कपास और अन्य सभी फसल |
उपयोग मात्रा | 2 मिली/लीटर. 30 मिली/पंप (15 लीटर पंप) 300 मिली/एकड़ छिड़काव। 1 लीटर ड्रिप या ड्रेंचिंग |
सुपर डी कीटनाशक कंटेंट/रासायनिक संरचना -
धानुका सुपर डी कीटनाशक में कंटेंट “क्लोरपायरीफॉस 50% + साइपरमेथ्रिन 5% ईसी” फ़ॉर्मूलेशन में रसायन पाया जाता है। यह संपर्क और प्रणालीगत क्रियाविधि के माध्यम से सभी प्रकार के चूसक कीटों और इल्लियों को नियंत्रित करता है और फसल को लम्बे समय तक कीटों से सुरक्षित रखता है।
प्रोडक्ट की कार्यविधि -
धानुका सुपर डी कीटनाशक “क्लोरपायरीफॉस 50% + साइपरमेथ्रिन 5% ईसी” के फसलों और पौधों में उपयोग के बाद यह एसिटाइकोलाइन (ACh) के विघटन को बाधित करके कीटों के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है, जिससे न्यूरोटॉक्सिसिटी होती है और अंततः सभी प्रकार के कीटों की मृत्यु हो जाती है
प्रोडक्ट विशेषताएं और लाभ -
➔ यह फसलों को प्रभावित करने वाले सभी प्रकार के चूसक कीटों और इल्लियों को नियंत्रित करता है।
➔ यह अपनी दोहरी क्रियाविधि से जैसे संपर्क और प्रणालीगत विधि से तुरंत कीटों को ख़त्म करता है।
➔ यह फसल को लम्बे समय तक कीटों से सुरक्षित रखता है।
➔ इसमें उच्च नॉक डाउन गुण हैं, लक्षित कीटों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करके कीटों को ख़त्म करता है।
➔ यह कीटनाशक मृदा जनित कीटों जैसे सफेद लट और दीमक को ख़त्म करता है।
➔ इस कीटनाशक का उपयोग आप छिड़काव, ड्रिप और ड्रेंचिंग विधि से आसानी पूवर्क कर सकते है।
➔ इस कीटनाशक को आप फफूंदनाशी, घुलनशील खाद, और फसल टॉनिक के साथ उपयोग कर सकते है।
फसल अनुसार उपयोग मात्रा और कीटों का नियंत्रण -
फसल का नाम | कीटों का नियंत्रण |
मात्रा/एकड़ (200 लीटर पानी)
|
कपास | एफिड्स, जैसिड्स, थ्रिप्स, व्हाइटफ्लाई, अमेरिकन बॉलवर्म, पिंक बॉलवर्म, स्पॉटेड बॉलवर्म, कॉटन कटवर्म | 400 छिड़काव |
सभी फसलें | सभी प्रकार के चूसक कीट और इल्लियाँ | 400 छिड़काव |
गन्ना | सफेद ग्रब और दीमक |
1 लीटर ड्रिप या ड्रेंचिंग
|
टिप्पणी : फलों और सब्जियों वाली फसलों में फूल आने की अवस्था में इस कीटनाशक का छिड़काव न करें।
प्रोडक्ट का उपयोग कैसे करें ?
➔ लेबल पढ़ें: उपयोग मात्रा, सुरक्षा सावधानियों और प्राथमिक चिकित्सा पर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए प्रोडक्ट लेबल और सुरक्षा डेटा शीट का अध्ययन करें।
➔ सुरक्षात्मक सुरक्षा किट पहनें: लेबल पर अनुशंसित अनुसार दस्ताने और फेस शील्ड सहित उचित पीपीई किट छिड़काव के समय पहनें।
➔ मिश्रण और घोल : दवा को सटीक रूप से माप कर और इसे पानी की निर्दिष्ट मात्रा के साथ मिक्स करके एक समान घोल तैयार करें।
➔ उपयोग का समय: लेबल पर बताए अनुसार फसल चरण के दौरान उपयोग करें।
➔ उपयोग मात्रा : अति प्रयोग को रोकने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए अनुशंसित उपयोग मात्रा का पालन करें।
➔ पर्यावरण संबंधी बातें: तेज़ हवाओं या आसन्न बारिश से बचते हुए, अनुकूल मौसम की स्थिति में उपयोग करें।
अक्सर पूछे वाले व