watermelon fruit fly

watermelon fruit fly: तरबूज की फसल में फल मक्खी की दवा

किसान भाइयों, भारतअग्री कृषि दुकान वेबसाइट में आपका स्वागत है। आज हम जानेंगे तरबूज की फसल में फल मक्खी की नियंत्रण बारे में। इस लेख में हम फल मक्खी क्या है, फल मक्खी फल को कैसे डैमेज करती है और फल मक्खी नियंत्रण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जान लेते हैं।

तरबूज फल मक्खी के अलावा जो भी वेल वर्गीय फसलें हैं, उन पर भी फल मक्खी का प्रकोप होता है, जिससे किसान भाइयों को काफी नुकसान होता है। यदि आप फल मक्खी के नियंत्रण के लिए उपयुक्त तरीके जानना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें और यदि आपको यह लेख पसंद आता है, तो कृपया इसे अपने किसान मित्रों के साथ शेयर करें।


तरबूज फल मक्खी के बारे में जानकारी | Information About Watermelon Fruit Fly -

तरबूज फल मक्खी एक प्रकार की छोटी सी कीट है, जो अफ़्रीका के मूल निवासी हैं, जिसका वैज्ञानिक नाम "Bactrocera cucurbitae" है। वॉटरमेलन फ्रूट फ्लाई का जीवन चक्र आमतौर पर चार चरणों से मिलता है: अंडा, लार्वा, प्यूपा, और फल मक्खी। फल मक्खी 20 - 25 दिनों में अंडे डालती है, और बाद में अंडों से 5 दिनों के अंदर लार्वा बाहर निकलती है। यह लार्वा 3 दिनों से 2 हफ्ते तक प्यूपा अवस्था में चली जाती है, और बाद में 5 दिनों के बीच 2 हफ्ते में प्यूपा से फल मक्खी बाहर निकलती है।


फल मक्खी फलों को कैसे डैमेज करती है | Damage by watermelon fruit fly -

नीचे बताए गए पॉइंट में watermelon fruit fly कैसे फलों को नुकसान पहुंचाती है, यह जानकारी दी गई है।

1. अंडे डालना: फल मक्खी फलों के त्वचा पर डंक मारकर उस जगह पर अंडे देती है। 

2. लार्वा का विकास: जब अंडे से लार्वा निकलता है, तो यह फल के अंदर घुस जाता है और फल के अंदरी हिस्से को खाती है। इससे फल का रंग और स्वाद प्रभावित होता है और फल की गुणवत्ता कम हो जाती है।

3. नुकसान: जब लार्वा फल के अंदर खाता है, तो फल की संरचना में नुकसान होता है, जिससे फल की ख़राब होता है और उसकी उपयोगिता कम हो जाती है।

 

तरबूज फल मक्खी नियंत्रण | Watermelon fruit fly control -

नीचे पॉइंट में तरबूज फल मक्खी नियंत्रण कैसे करे और नियंत्रण करते समय कौन सी सावधानियां लेनी चाहिए। 

1. फ्रूट फ्लाई ट्रैप लगाना - 

👉तरबूज फल मक्खी नियंत्रण के लिए आप प्लाट में watermelon fruit fly trap लगा सकते हैं। 

👉एक एकड़ में लगभग 10 से 15 ट्रैप्स लगाए जाएं और ट्रैप्स लगाने के वक्त 100 फीट की दूरी पर लगाए।
👉ट्रैप में आप "Bactrocera cucurbitae" यह वैज्ञानिक नाम की लूर है कि नहीं, यह चेक करें। 
ट्रैप पौधों से 1- 2 फीट से ऊपर ज्यादा मत लगाना।  

2. जैविक और रासायिनक दवा का छिड़काव - 

नीचे टेबल में watermelon fruit fly control के लिए जैविक और रासायनिक दवा के नाम और डोज दिया है। 

दवा का नाम 

सामग्री 

डोज / 15 लीटर पंप 

नीम आइल 

नीम तेल 1% ईसी

30 मिली 

डॉ. बैक्टोज़ ब्रेव

ब्यूवेरिया बेसियाना

75 मिली 

बायो आर 303 

प्लांट एक्सट्रेक्ट 

30 मिली 

डेसिस 100 

डेल्टामेथ्रिन 100 ईसी

15 मिली 

डेलिगेट

स्पिनेटोरम 11.7% एससी

15 मिली 

ट्रेसर 

स्पिनोसैड 45% एससी

8 मिली 


तरबूज फल मक्खी से सम्बंधित अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न | FAQ -

1. तरबूज फल मक्खी का वैद्यानिक नाम क्या है?

जवाब - तरबूज फल मक्खी का वैद्यानिक नाम “Bactrocera cucurbitae” है। 

2. फ्रूट फ्लाई ट्रैप खेत में कितनी दूरी पर लगाए?

जवाब - फ्रूट फ्लाई ट्रैप खेत में 100 फीट के दूरी पर लगाए। 

3. फ्रूट फ्लाई ट्रैप को खेत में कितनी ऊंचाई पर लगाया जाना चाहिए?

जवाब - फसल से 1 - 2 फीट ऊंचा होना चाहिए।  

4. फल मक्खी का जीवन चक्र कितने दिन का है?

जवाब - फल मक्खी जीवनचक्र लगभग  50 से 60 दिनों का होता है। 

5. एक एकड़ में कितने फल मक्खी ट्रैप लगाया जाने चाहिए?

जवाब - 10 - 15 ट्रैप / एकड़ 

 

इन्हे भी पढ़ें -


1. पपीता की खेती की A टू Z जानकारी पाएं

2. टमाटर के झुलसा रोग नियंत्रण का👌सुपर फार्मूला

3. मार्केट का नं 1 सूक्ष्म पोषक तत्व | रिजल्ट की 100% गारंटी

4. ऐसे टमाटर के चूसक किट का संपूर्ण नियंत्रण

5. फूल और फल झड़ने की समस्या पर यह है रामबाण इलाज



लेखक - 

भारतअग्रि कृषि एक्सपर्ट

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी