uses and benefits of Boron in crops

Insta Bor 20% बोरॉन के उपयोग और फायदे - सम्पूर्ण विवरण यहाँ पढ़ें!

फसल में बोरॉन का उपयोग और फायदे | Use and benefits of Boron in crops details in hindi 

नमस्कार किसान भाइयों आज के लेख में फसल के लिए आवश्यक बोरॉन पोषक तत्व के बारे में बात करने वाले है। जिसमें फसल मे बोरॉन का उपयोग और फायदे के बारे में विस्तार से बात करने वाले है, जिसमें हम जानेंगे की बोरॉन के उपयोग से फसल में क्या-क्या लाभ होता है और क्यों फसल में बोरॉन पोषक तत्व देना चाहिए और पौधों एवं विभिन्न फसलों में बोरान से होने वाले लाभ, कमी के लक्षण एवं आपूर्ति की तरीके तथा बाजार में मिलने वाले Insta Bor 20% बोरॉन पोषक तत्व के बारे में बात करने वाले है। 

पढ़ें एनपीके 19-19-19 खाद का उपयोग करें, N, P & K की उपलब्धता बढ़ाएं!

फसल में बोरॉन का उपयोग और फायदे | Use and benefits of Boron in crops details in hindi 

अब हम फसल में बोरॉन पोषक तत्व के बारे में जानेगे जिसमें बोरॉन से होने वाले लाभ और बोरॉन के कमी के लक्षण के बारे में जानेंगे - 

Boron से होने वाले फायदे या लाभ | Benefits of Boron Details in Hindi 

आइये किसान भाइयों अब हम फसल मे Boron के फायदे के बारे में जानेंगे विस्तार से -

  • Boron फलों को फटने से बचाता है।
  • बोरॉन पौधों में जल शोषण की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है।
  • बोरॉन फसल में पराग की क्रियाशीलता एवं परागण को बढ़ाता है।
  • बोरान फसल में कैल्शियम एवं पोटैशियम के अनुपात को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान करता है।
  • बोरॉन के उपयोग करने से दलहनी फसलों की जड़ ग्रंथियों का विकास अच्छे से होता है।
  • Boron फलों में विटामिन-सी की सांद्रता को बढ़ाता है। 
  • Boron फसलों में सूखा के प्रति पौधों को सहनशील बनाता है। 
  • Boron के उपयोग से फसलों में फूल, फल व दानों के निर्माण में मुख्य योगदान देता है।
  • Boron पौधों द्वारा मिट्टी से Calcium के अवशोषण व उपयोगिता को बढ़ाता है। 
  • फलों के आकार व गुणवत्ता बढ़ाने में मुख्य भूमिका boron का होता है। 
  • बोरॉन फूल व फलों को झड़ने से रोकता है। 

पढ़ें फसल मे जड़ वृद्धि के लिए Humic Acid Fertilizer का महत्व के बारे में | 

फसल में बोरान तत्व की कमी के लक्षण | Symptoms of Boron deficiency in crops

आइये किसान भाइयों अब हम फसल में Boron की कमी के लक्षण के बारे में जानेंगे विस्तार से -

  • फसल में Boron की कमी के कारण जड़ों का विकास विकृत हो जाता है ,और पौधा झाड़ीनुमा हो जाता है।
  • पौधों में Boron की कमी के कारण कलियां, फूल, एवं फल कम बनते हैं।
  • बोरान तत्व की कमी से फूलों में निषेचन की क्रिया बाधित हो जाती है। 
  • बोरान तत्व की कमी से फूल और फल गिरने लगते है। 
  • बोरॉन की कमी से फल फटने लगता है। 
  • बोरॉन की कमी से तना व पत्तियां मोटी होकर टूटने लगती हैं।
  • बोरॉन की कमी से पौधों के तने और पत्तियों के डंठल पर दरारें दिखने लगती हैं।
  • नई कलियां बनना बंद हो जाती हैं,और ऊपर का टिप वाला भाग मुरझाने लगता है तथा फसल में डायबैक की समस्या शुरू हो जाती है।

यहाँ फसल से फूल & फल झड़ने से बचाने के उपाय पढ़ें!

अब हम जानते है की फसल मे बोरॉन का उपयोग और फायदे के बारे में जिसमें Insta Bor 20% बोरॉन पोषक तत्व के बारे में बात करने वाले है, चार्ट के माध्यम से -

उत्पाद का नाम

इंस्टा बोर 20% (Insta Bor 20%)

technical नाम 

Insta Bor 20% डिसोडियम ऑक्टा बोरेट टेट्राहाइड्रेट

लक्षित फसल 

सभी फसलें 

Insta Bor 20%  dose

0.5 से 1 ग्राम प्रति लीटर पानी

कंपनी का नाम 

आनंद एग्रो केयर 

फ़ायदे 

फसल को बोरॉन तत्व की पूर्ति करता है। 


Insta Bor 20% बोरॉन के उपयोग & उपयोग के तरीके | Insta Bor 20% dose in Hindi

यहाँ पर हम कुछ बिंदुओं के माध्यम से उपयोग के तरीकों के बारे में जानेंगे - 

  • सबसे पहले हम बात कर लेते है कि Insta Bor 20%  बोरॉन का उपयोग किस समय पर करना अधिक फायदेमंद होता है, जब फसल में फूल आने की अवस्था में छिड़काव करना फायदेमंद माना जाता है। 
  • Insta Bor 20% बोरॉन फ़र्टिलाइज़र को हम अपनी फसलों में छिड़काव के माध्यम से और ड्रिप के माध्यम से उपयोग कर सकते है,यदि छिड़काव के लिए उपयोग करते है तो 0.5 ग्राम से 1 ग्राम तक प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव के लिए उपयोग कर सकते है। 
  • Insta Bor 20% बोरॉन फ़र्टिलाइज़र को ड्रिप से 500 ग्राम से 1 किलोग्राम खाद को आवश्यकतानुसार फसल के विभिन्न स्टेजो पर उपयोग कर सकते है। 

पढ़ें लवणीय एवं क्षारीय भूमि में सुधार करें - हिंदी में 

किसान भाइयों हम आशा करते है की फसल मे बोरॉन का उपयोग और फायदे के बारे में बताई गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी तो आप अपने आस-पास के किसान भाइयों को शेयर करे। धन्यवाद 


 

कमेंट करें