tarbuj ki kheti

tarbuj ki kheti: तरबूज खेती की A to Z जानकारी

नमस्कार किसान भाइयों, सभी किसान भाइयों का Bharatagri Krushi Dukan  वेबसाइट पर स्वागत है। आज हम इस लेख में तरबूज की खेती की बारे में पूरी जानकारी देखेंगे। तरबूज की खेती करते समय जमीन कैसी होनी चाहिए, एक एकड़ के लिए बीज की मात्रा, बोने का सही समय, बोने की विधि और खाद की मात्रा इन बातों पर हमें ध्यान देना चाहिए। यदि आप इन बातों पर ध्यान देंगे तो आप अच्छा उत्पादन प्राप्त करेंगे।

तरबूज को अन्य जगहों पर कलिंगड़, तरबूज, टरबूज, वाटर मेलॉन, मतीरा, हदवाना, आदि नामों से जाना जाता है। यह गर्मी के ऋतु की प्रमुख फसल है, इसलिए गर्मी के ऋतु में इसे अधिक खाया जाता है क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इस फल में 97% पानी होता है और यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को भी पूरा करता है। 

जमीन

तरबूज की खेती के लिए मध्यम, वालुकामय, और पानी की अच्छी ड्रेनेज होने वाली जमीन चाहिए और मिट्टी का पी एच लेवल 6.5 से 7.5 के बीच में होना चाहिए।

बीज दर

300 से 350 ग्राम प्रति एकड़

वराइटी

सागर किंग, सुपर क्वीन, मेलोडी, मैक्स, शुगर बेबी, बाहुबली, आदि।

बुवाई का सही समय

खरीफ ऋतु - जून और जुलाई 

गर्मी ऋतु - जनवरी और फरवरी

बुवाई की विधि

पंक्तियों से पक्तियों - 6 फ़ीट  

पोधो से पोधो - 1.25 - 1.5 फ़ीट 

टोटल प्लांट - 5200 - 6200 / एकड़ 

फसल की अवधि

बीज की बुवाई डायरेक्ट मुख्य खेत में करेंगे तो - 100 - 120 दिन लगेंगे।

नर्सरी बनाकर पौधों की रोपाई करेंगे तो - 60 - 80 दिन लगेंगे।


एक एकड़ के लिए खाद मात्रा - 

गोबर खाद की मात्रा 10 से 15 टन प्रति एकड़ होनी चाहिए। बेसल डोज के लिए, नीम खाली - 200 किलो, डीएपी -18:46:00 - 2 बैग, पोटाश - 50 किलो, मैग्नेशियम सल्फेट- 5 किलो, मैक्रोन्यूट्रिएंट्स - 5 किलो और सागरिका - 10 किलो प्रति एकड़ की मात्रा होनी चाहिए। यदि आपके पास ड्रिप की सुविधा है, तो ऊपर दिए गए खाद की मात्रा से 25-50% मात्रा कम कर सकते है। 


फसल संरक्षण -

कीट और रोग 

नियंत्रण 15 लीटर पानी के लिए दवा 

फल मक्खी 

नीम आइल - 30 मि.ली
डेसिस 100 - 10 मिली 

फेम - 6 मिली 

लीफ माइनर 

नीम आइल - 30 मि.ली

डेलिगेट - 15 मिली 

ट्रेसर - 10 मिली 

लाल मकड़ी 

ओमाइट- 30 मिली 

ओबेरोन - 15 मिली 

थ्रिप्स और एफिड्स 

एडमायर - 8 ग्राम 

फैक्स - 30 मिली 

पाउडरी मिल्ड्यू 

डाउनी मिल्ड्यू 

झुलसा 

लेग्स सुपर - 15 मील

कस्टोडिया - 20 मिली 

अवतार - 30 ग्राम 


कटाई - 

फल के कवर पर ऊँगली से मारेंगे तो आपको टक-टक ऐसी आवाज आएगी, या आप कपड़े सिलाने वाले सुई से जोर से फल के कवर को प्रहार करेंगे, तो फल एकदम जोर से फट जाता है, तो उस समय समझ लेना चाहिए कि फल पक गए है।


उत्पादन - 

25 - 30 टन / एकड़ 


Conclusion | सारांश - 

किसान दोस्तों,आपको आजका हमारा यह लेख कैसे लगा? कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताए। अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है तो इसे अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। और खेती के संबधित किसी भी अन्य जानकारी को पढ़ने या फिर समझने के लिए हमारे भारतअग्री कृषि दुकान वेबसाईट के साथ जुड़ें रहे. मिलते है अगले एक नए विषय और जानकारी के साथ, तब तक के लिए - धन्यवाद। 


बार -बार पूछे जाने वाले सवाल | FAQ -

 

1. तरबूज की खेती कौन से महीने में की जाती है?

जवाब  - जून - जुलाई और जनवरी -फरवरी महीने में तरबूज की खेती कर सकते है। 

2. 1 एकड़ में तरबूज का उत्पादन कितना होता है?

जवाब  - 25 - 30 टन  / एकड़ 

3. तरबूज में कौन सा खाद डालना चाहिए?

जवाब  - डीएपी -18:46:00 - 2 बैग, पोटाश - 50 किलो, mgso4 - 5 किलो, मैक्रोन्यूट्रिएंट्स - 5 किलो, और सागरिका - 10 किलो प्रति एकड़। 

4. तरबूज उगने में कितने दिन लगते हैं?

जवाब - 4 - 7 दिन 

5. एक पौधे से कितने तरबूज मिलते हैं?

जवाब - एक पौधे से 2 -3 फल मिलते है 

7. एक एकड़ में तरबूज कितने पौधे  हो सकता है?

जवाब - 5200 - 6200 पौधे / एकड़

 

इसे भी एक बार अवश्य पढ़ें | People also read -


1. solar rooftop yojana: पीएम सोलर रूफटॉप योजना 2024 की A to Z जानकारी

2. basf priaxor: बीएएसएफ प्रियाक्सर की संपूर्ण जानकारी

3. fantac plus: फैंटेक प्लस टॉनिक की संपूर्ण जानकारी

4. curzate fungicide: कंटेन्ट, उपयोग का तरीका और फायदे

5. actara insecticide: सिंजेन्टा कंपनीचे एक्टारा कीटकनाशक संपूर्ण माहिती



Author | लेखक -

BharatAgri Krushi Doctor

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी