solar rooftop yojana

solar rooftop yojana: पीएम सोलर रूफटॉप योजना 2024 की A to Z जानकारी

नमस्कार किसान भाइयों, सभी किसान भाइयों का Bharatagri Krushi Dukan  वेबसाइट पर स्वागत है। आज हम इस लेख में सोलर रूफटॉप योजन (Solar Rooftop Scheme) के बारे में संपूर्ण जानकारी देखेंगे। केंद्र सरकार ने 2022 में 40000 मेगा वाट सैर ऊर्जा यानि घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली को निर्माण करने का लक्ष्य तय किया था, इसलिए भारत के माननीय प्रधान मंत्री, श्री नरेंद्र मोदी ने 30/07/2022 को रूफटॉप सोलर के लिए राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च किया था। इस योजना को सरकार ने 2026 तक किसका दिया है। अभ 22 जनवरी 2024 के दिन नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्योदय योजना को घोषित किया इस योजना में देश के एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल को लगाने का लक्ष्य तय किया है। तो चलिए जानते है यह योजना क्या है? योजना के लिए पात्रता, कैसे करे आवेदन?  किलोवाट अनुसार सब्सिडी और इस योजना के क्या फायदे हो सकते है यह जानकरी हम सखोल में जान लेते है। 


rooftop solar yojana आखिर क्या है? 

प्रधानमंत्री सोलर रूफटॉप योजना एक सरकारी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ाना है। भारत सरकार ने एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादित करने का लक्ष्य रखा है। इस योजना से नागरिकों को मुफ्त में बिजली उपलब्ध होगी, और बची हुई बिजली को बिजली वितरण कंपनियों को बेचा जा सकता है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत अधिक से अधिक घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही है, और लोग अपने पसंदीदा वेंडर को चुनकर योजना में पंजीकृत करा सकते हैं।


पात्रता -

1. उपभोक्ता को जिस जगह पर सोलर पैनल लगाना है, उस जगह के उसके पास स्थाई निवास दस्तावेज होने चाहिए। 

2. उसके पास सोलर पैनल बनाने के लिए सभी दस्तावेज मूल होने चाहिए।

3. उपभोक्ता के घर की छत के ऊपर लगभग 10 वर्ग मीटर जगह होनी चाहिए।

4. आपको किसी कंपनी के उपयोग के लिए सोलर रूफटॉप लगाना हो तो उस कंपनी के लाइसेंस और दस्तावेज चाहिए।

5. यदि इस योजना के पहले कोई अन्य सौर योजना चल रही है, तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।


सोलर पैनल योजना के लिए आवेदन कैसे करें? 

1. पहले अधिकृत https://pmsuryagarh.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।

2. होम पेज पर "रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करें" विकल्प पर क्लिक करें।

3. अगले पृष्ठ पर अपने राज्य के वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।

4. आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा।

5. फ़ॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।

6. फिर, सबमिट पर क्लिक करें।

7. सोलर रूफटॉप योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।


आवश्यक दस्तावेज - 

1. स्थायी निवास प्रमाणपत्र 

2. आधार कार्ड

3. बैंक पासबुक 

4. पासपोर्ट फोटो 

5. मोबाइल नंबर 

6. प्रमाणित किसान होने का प्रमाण पत्र (किसानों के लिए)

7. पिछले विद्युत बिल

8. राशन कार्ड

9. ईमेल आईडी

 

पीएम सोलर रूफटॉप योजना में, नीचे दिए गए चार्ट के अनुसार हम कितनी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं, जो किलोवाट (kW) के हिसाब से आधारित होता है -

उपयुक्त छत सोलर प्लांट क्षमता

सब्सिडी सहायता

1- 2 किलोवाट

30,000 रुपये से 60,000/- रुपये

2 - 3 किलोवाट

60,000 रुपये से 78,000/- रुपये

3kW के ऊपर 

78,000/- रुपये.


pm solar rooftop yojana के फायदे -

1. मुफ्त में बिजली मिलेगी।

2. बची हुई बिजली बेचकर पैसा कमा सकते हैं।

3. 25 साल तक मुफ्त बिजली मिलेगी।

4. पांच  सालों तक सोलर पैनल की गारंटी कंपनी देगी।

5. पैनल को घर की छत पर लगा सकते हैं, जमीन की जरूरत नहीं है।

6. यह प्रोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड की निर्मिति को कम करता है और इस प्रकार ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में सहायक होता है। 

7. डीजल-बिजली से चलने वाले यंत्रों को अब सौर ऊर्जा के माध्यम से चला सकते है।

 

Conclusion | सारांश - 

किसान दोस्तों,आपको पीएम सोलर रूफटॉप योजना यह लेख कैसे लगा? कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताए। अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है तो इसे अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। और खेती के संबधित किसी भी अन्य जानकारी को पढ़ने या फिर समझने के लिए हमारे भारतअग्री कृषि दुकान वेबसाईट के साथ जुड़ें रहे. मिलते है अगले एक नए विषय और जानकारी के साथ, तब तक के लिए - धन्यवाद

 

किसान भाइयों के तरफ से बार -बार पूछे जाने वाले सवाल | FAQ


1. पीएम सोलर पैनल स्कीम का उद्देश्य क्या है?

जवाब - इस स्कीम का उद्देश्य एक करोड़ घरों की छतों पर 300 यूनिट तक मुफ्त में बिजली प्रदान करना है।

2. सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना में आवेदन कैसे करें?

जवाब - अधिकृत वेबसाइट( https://pmsuryagarh.gov.in/) पर जाकर आपके दस्तावेज़ अपलोड करें।

3. 5 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाने में कितना खर्च आता है?

जवाब - 3 लाख से 5 लाख तक का खर्च आता है।

4. 1 किलोवॉट सोलर पैनल की कीमत क्या है?

जवाब - 95,000 से 1,00,000 तक का खर्च आता है।

5. सोलर रूफटॉप योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

जवाब - स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट फोटो, मोबाइल नंबर, प्रमाणित (किसान होने का प्रमाण पत्र किसानों के लिए), पिछले विद्युत बिल, राशन कार्ड, और ईमेल आईडी - ये सभी दस्तावेज़ आवश्यक हैं।

इसे भी एक बार अवश्य पढ़ें | People also read -

1. fmc legend: एफएमसी लेजेंड की संपूर्ण जानकारी

2. fantac plus: फैंटेक प्लस टॉनिक की संपूर्ण जानकारी

3. पपीता की खेती की A टू Z जानकारी पाएं

4. टमाटर की फसल मे मोजेक वायरस रोग का नियंत्रण

5. डॉ बॅक्टोज कॉम्बो - नंबर 1 जिवाणू खत


लेखक - 

BharatAgri Krushi Doctor

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी