नीम तेल के फायदे और फल मक्खी नियंत्रण Fruit fly control and benefits of Neem Tel

नीम तेल के फायदे और फल मक्खी नियंत्रण

नीम तेल (Neem Tel) के फायदे और फल मक्खी नियंत्रण | Fruit fly control and benefits of Neem Tel

नमस्कार किसान भाइयो आज के लेख में हम नीम तेल (Neem Tel) के फायदे और फल मक्खी नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानेगे और साथ ही यह  जानेगे की फल मक्खी किस तरह से हमारी फसल को नुकसान पहुँचाती है और फल मक्खी का नियंत्रण किस तरीके से किया जाये आदि के बारे में चर्चा करेंगे।

नीम तेल के फायदे और फल मक्खी नियंत्रण | Fruit fly control and benefits of Neem Tel

आइये किसान भाइयों सबसे पहले हम फल मक्खी के बारे में जानते है कि किस तरह से ये फसल को नुकसान पहुँचाती है। 

फल मक्खी की पहचान | Fruit Fly Identification - 

वयस्क फल मक्खी की लम्बाई 7mm होती है,अगर फल मक्खी को ध्यान से देखा जाएं तो इनके सिर एवं उदर पीले-भूरे रंग का तथा वक्ष काला या पीला होता है। इसके अलावा वक्ष एवं उदर वाले भाग पर गहरी धारियां बनी होती है तथा इनके पंखो पर भी गहरी धारियां बनी होती है।

फल मक्खियाँ अंडे देने से फलों के इर्दगिर्द टहलती रहती है और जैसे ही इनको मौका मिलता है फलों के अंदर अपने जननांग को प्रवेश कराकर, एक छोटा सा गड्डा बनाकर उसमें 5 से 12 अण्डे दे देती है,और ये अंडे 24 घंटे बाद फूटते है जिनमें से मैगट निकलते है और फल के गूदे को खा कर नष्ट कर देते है। फल मक्खी का डंक मारा हुआ फल सड़कर जमीन पर गिर जाता है अगर इन्हे सही समय पर खेतों से बाहर न किया गया तो कवक पनपने लगते हैं। 

फल मक्खी नियंत्रण | Fruit fly control  - 

आइये अब हम फल मक्खी के नियंत्रण के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओ के माध्यम से चर्चा करते है - 

  • फल मक्खी (fruit fly in bitter gourd) के नियंत्रण के लिए फ्रूट फ्लाई ट्रैप को खड़ी फसल में 5-6 प्रति एकड़ के हिसाब से इनस्टॉल करना चाहिए। इसके ल्यूर को 25 दिन के अंतराल से बदलते रहना चाहिए। 
  • फल मक्खी के नियंत्रण के लिए 100 ग्राम टाटा ताकुमी (फ्लूबेनडायामाइड (Flubendiamide) 20% WG) को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करना चाहिए। 
  • रासायनिक नियंत्रण के लिए डेल्टामेंथ्रिन घटकयुक्त डेसिस 100 को @ 1 मिली प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। (जब फसल में फूल न हो ) 

नीम तेल के फायदे (Neem Tel) - 

अब किसान भाइयो नीम तेल के फायदे (Neem Tel) के फायदे के बारे में कुछ बिन्दुओ के माध्यम से चर्चा करते है, नीम तेल का उपयोग परागण वाले पौधे पर अधिक फायदेमंद माना जाता है। 

  • फल मक्खी (fruit fly in bitter gourd) के जैविक नियंत्रण के लिए 1 लीटर नीम के तेल को 200 लीटर पानी में मिलाकर 10 दिन के अंतराल पर छिड़काव करते रहना चाहिए। 
  • नीम तेल से फसल में प्राकृतिक परागण के लिए मधुमक्खी, तितली, ड्रैगनफ्लाई जैसे मित्र कीटों को कोई भी नुकसान नहीं होता है। 
  • नीम तेल (Neem Tel) फसल पर लगने वाले कीटों के अंडे और लार्वा के जीवन चक्र के सभी चरणों पर अपना असर डालता है और उनके जीवनचक्र को तोड़ देता है। 
  • नीम तेल के फायदे अनेक है इससे कवकजनित और जीवाणुजनित रोगो से सुरक्षा मिलती है और पर्यावरण तथा पशुओ के लिए सुरक्षित है। 

नीम तेल (Neem Tel) के फायदे और फल मक्खी नियंत्रण | Fruit fly control and benefits of Neem Tel

नमस्कार किसान भाइयो आज के लेख में हमने जाना कि नीम तेल (Neem Tel) के फायदे और फल मक्खी नियंत्रण के बारे में क्योकि फल मक्खी से हमारी उपज का बहुत नुकसान होता है। तो आप सब को यह लेख कैसा लगा हमें जरूर बताये और अपने अन्य किसान भाइयो को भेजे।

धन्यवाद!

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी