Tomato Fruit Borer Pest Control Measures

टमाटर फल छेदक कीट नियंत्रण उपाय - यहाँ पढ़ें स्मार्ट टिप्स!

टमाटर फल छेदक कीट नियंत्रण उपाय -  यहाँ पढ़ें स्मार्ट टिप्स! 

नमस्कार किसान भाइयों आज के लेख में हम टमाटर की फसल को नुकसान पहुँचाने फल छेदक कीट (fruit borer insect) के बारे में जानेंगे तथा किस प्रकार फल छेदक कीट (fruit borer) का नियंत्रण करते हैं के बारे में विस्तार से जानेंगे, क्योंकि टमाटर की खेती (tomato farming) खरीफ, रबी और जायद तीनों ही मौसमों में की जाती है तथा टमाटर की फसल (tomato farming) को सबसे ज्यादा नुकसान फल छेदक कीट (fruit borer) के द्वारा होता है जो टमाटर की फसल को 50% तक नुकसान पहुँचाता है। 

टमाटर फल छेदक कीट नियंत्रण उपाय | Tomato fruit borer management

नीचे हम टमाटर के फल को नुकसान पहुंचाने वाले फल छेदक कीट की पहचान के बारे में तथा फल छेदक कीट (fruit borer) को नियंत्रित करने के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से समझेंगे  

फल छेदक कीट की पहचान | Fruit borer in tomato control 

इस कीट का पतंगा मध्यम आकार का पीले रंग का होता है इस कीट के अगले पंखो पर भूरे रंग की कई धारियाँ बनी हुई दिखती हैं। इस कीट की लटें (caterpillar) हल्के पीले रंग की होती हैं। इस कीट के दोनों किनारों पर हल्की पीली रंग की धारियाँ होती हैं। फल छेदक कीट की लटें ही टमाटर के फल को नुकसान पहुँचाती हैं। इसके लार्वा फलों के अंदर छेद करके फल के गूदे को खाती हैं तथा फल के अंदर ही मल का त्याग करती हैं जिसके कारण फल सड़ने लगता है। 

फल छेदक कीट निवारक उपाय | Tomato fruit borer management

फल छेदक कीट के निवारक नियंत्रण के लिए (Fruit borer in tomato control) निम्न निवारक उपायों का उपयोग कर सकते हैं - 

  • फल छेदक कीट के नियंत्रण के लिए फेरोमोन ट्रैप 5-10 प्रति एकड़ इनस्टॉल करना चाहिए। 
  • टमाटर के क्षतिग्रस्त फलों को खेतों से बाहर गड्ढा करके दबा देना चाहिए। 
  • टमाटर के खेतों में बर्डपर्च (टी आकार के) बॉस के खम्भों को कम से कम 10-15 प्रति एकड़ लगाना चाहिए ताकि उस पर कीटभक्षी पक्षियां बैठें और इल्लियों का नियंत्रण बिना खर्च के हो। 
  • टमाटर की फसल में फल छेदक कीट के लार्वा दिखे तो उस समय नीम तेल का 2-5 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 
  • फल छेदक कीट के जैविक नियंत्रण के लिए ब्यूवेरिया बैसियाना (Dr. Bacto's Brave - Beauveria Bassiana) 2.5 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए।  

फल छेदक कीट नियंत्रण | Fruit borer in tomato control 

चलिए अब कुछ बिन्दुओं के माध्यम से फल छेदक कीट के रासायनिक नियंत्रण के बारे में जानते हैं -

  • टमाटर की फसल में लगने वाले फल छेदक कीट के नियंत्रण (Fruit borer in tomato control) के लिए धानुका ईएम-1 कीटनाशक (EM-1 Insecticide) को 8-10 ग्राम प्रति पंप के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए। 
  • फल छेदक कीट के नियंत्रण के लिए हमला 550 (Hamla 550 Insecticide) कीटनाशक को 2 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए।
  •  लार्गो कीटनाशक को प्रति एकड़ 180 मिली प्रति 150 से 200 लीटर पानी में मिलाकर फसल पर छिड़काव करना चाहिए। 

किसान भाइयों आज के लेख में हम टमाटर के फल छेदक कीट के पहचान और नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानेंगे तथा आपको यह लेख पढ़कर कैसा लगा हमें कमेंट में बताना न भूलें और इस लेख को अपने अन्य किसान मित्रों के साथ भी शेयर करें। धन्यवाद!

 

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी