Maize weed control

जाने मक्के में कोनसे खरपतवार (Maize weed control) इस्तेमाल करें?

किसान भाइयों नमस्कार, स्वागत है BharatAgri Krushi Dukan वेबसाइट पर। आज के कृषि लेख में हम जानेंगे की आप मक्के में खरपतवार नियंत्रण (Maize Herbicide) के बारें में सम्पूर्ण जानकारी और मक्का खरपतवार (Maize Weed management) के नियंत्रण करने सम्पूर्ण उपाय और स्मार्ट टिप्स के बारे में जानेंगे।

देश में अधिकांश किसान मक्के की खेती करते हैं। मक्का एक ऐसी फसल हैं जिसका प्रति एकड़ उत्पादन ज्यादा होता हैं, जिससे किसान खूब पैसा कमाते हैं। खरीफ सीजन में मक्का की बुवाई का कार्य पूरा हो चुका है इसके साथ ही किसान मक्के की फसल से खरपतवार की निंदाई-गुड़ाई करना शुरू कर दिए हैं। 

मक्का की फसल में विभिन्न प्रकार के खरपतवार दिखाई देते हैं जैसे की - सांठी, चौलाई, भाखडी, बिस्कोपरा, जंगली जूट, दूधी, हुलहुल, नुपिया. सांवक, मकरा आदि मक्के में उगने वाले खरपतवार हैं।  आप को बता दे की आप ने मक्के की फसल में इन खरपतवार का नियंत्रण समय रहते कर दिया तो आप को प्रति एकड़ 5 से 6 क्विंटल तक उत्पादन में मुनाफा मिल सकता हैं।   


मक्के में खरपतवार नियंत्रण के बेस्ट खरपतवारनाशी | Top Herbicide for Maize Crop  

1. बायर लॉडिस खरपतवारनाशी (Laudis Herbicide)- लॉडिस खरपतवारनाशी टेम्बोट्रियोन 42% एससी (Tembotrione 42% SC) 150 मिली प्रति एकड़ अनुसार छिड़काव करें।  Laudis Herbicide मक्के की फसल में सभी प्रकार के  खरपतवार को नियंत्रित करता हैं।  

2. BASF टाइनज़र खरपतवारनाशी (Tynzer Herbicide)- टाइनज़र खरपतवारनाशी टोप्रामेज़ोन 33.6% एससी (Topramezone 33.6% SC) 30 मिली प्रति एकड़ अनुसार छिड़काव करें। Tynzer Herbicide मक्के की फसल में सभी प्रकार के  खरपतवार को नियंत्रित करता हैं।  

3. एफएमसी गिलार्डो खरपतवारनाशी (Gilardo Herbicide)- गिलार्डो खरपतवारनाशी टोप्रामेज़ोन 33.6% SC (Topramezone 33.6% SC) 30 मिली प्रति एकड़ अनुसार छिड़काव करें। Gilardo Herbicide मक्के की फसल में सभी प्रकार के  खरपतवार को नियंत्रित करता हैं।

4. धानुका सेम्परा खरपतवारनाशी (Sempra Herbicide)- सेम्परा खरपतवारनाशी हेलोसल्फ्यूरॉन मिथाइल 75% डब्ल्यूजी ( Halosulfuron Methyl 75% WG) 36 ग्राम प्रति एकड़ अनुसार छिड़काव करें। Sempra Herbicide मक्के की फसल में मोथा खरपतवार को नियंत्रित करता हैं।  

5. धानुका कॉर्नेक्स खरपतवारनाशी (Cornex Herbicide)- कॉर्नेक्स खरपतवारनाशी हैलोसल्फ्यूरॉन मिथाइल 5% + एट्राज़िन 48% WG (Halosulfuron methyl 5% + Atrazine 48% WG) 450  ग्राम प्रति एकड़ अनुसार छिड़काव करें। CornexHerbicide मक्के की फसल में सभी खरपतवार को नियंत्रित करता हैं।  

6. सिंजेन्टा कैलारिस एक्स्ट्रा खरपतवारनाशी (Calaris Xtra Herbicide)- कैलारिस एक्स्ट्रा खरपतवारनाशी मेसोट्रिओन 2.27% w/w + एट्राज़ीन 22.7% w/w SC (Mesotrione 2.27% + Atrazine 22.7% SC) 1400 मिली प्रति एकड़ अनुसार छिड़काव करें। Calaris Xtra Herbicide मक्के की फसल में सभी खरपतवार को नियंत्रित करता हैं।  

Laudis HerbicideTynzer HerbicideGilardo Herbicide

Syngenta CalarisSempra Herbicide

मक्के में खरपतवार नियंत्रण के उपाय | Maize weed management information 

1. खेत की गहरी जुताई करें - मक्के में खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए, मक्के की बुवाई के पहले, गर्मी के मौसम में खेत की गहरी जुताई करना चाहियें। खेत की गहरी जुताई करने से मक्के की फसल में उगने वाली वार्षिक खरपतवार ख़त्म हो जाते है और मक्के की फसल में खरपतवार की समस्या नहीं आती हैं।  

2. खेत को साफ रखें - मक्के की खेती करते समय हमेसा ध्यान रखना चाहिए की खेत में मेढ़ों की सफाई अच्छे से करें, जिससे मक्के की फसल में खरपतवार के बीज नहीं जाते हैं। ऐसा करने से मक्के की फसल में 30% तक खरपतवार की समस्या को कम किया जा सकता हैं। 

3. फसल में निराई-गुड़ाई - मक्के की फसल में समय-समय पर निराई-गुड़ाई करना चाहियें जिससे आप आसानी से मक्के में खरपतवार को नियंत्रित कर सकते हो। मक्के में निराई-गुड़ाई करने से पौधों का वृद्धि विकास और बढ़वार अच्छा होता हैं और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता हैं।  

4. मक्के की बुवाई से पहले खरपतवारनाशी का उपयोग करें - मक्के की फसल में खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए Pre-emergence herbicide का आप उपयोग कर सकते हैं जो निम्न हैं।

5. BASF स्टॉम्प एक्स्ट्रा खरपतवारनाशी (Pendimethalin 38.7% CS) 600 मिली/एकड़ के अनुसार 200 लीटर पानी में घोल कर से छिड़काव करें।

BASF Stomp

 

FAQ | बार - बार पूछे जाने वाले सवाल -

1. मक्के में खरपतवारनाशी कितने दिन तक काम करता है?

उत्तर- मक्के की फसल में खरपतवारनाशी के छिड़काव करने के बाद इसका प्रभाव 25 से 30 दिनों तक रहता हैं।  

2. मक्के में घास मारने की दवा कौन सी है?

उत्तर- मक्के में खरपतवार को नियंत्रित करने की बेस्ट दवा, लॉडिस खरपतवारनाशी, BASF टाइनज़र खरपतवारनाशी और धानुका कॉर्नेक्स खरपतवारनाशी हैं।  

3. मक्के की अच्छी पैदावार के लिए क्या करें?

उत्तर- मक्के की फसल से अच्छी पैदावार लेने के लिए कपास में खरपतवार को नियंत्रित करना करना चाहियें।  

4. मक्के में खरपतवारनाशी का उपयोग कब करना चाहियें ? 

उत्तर - मक्के की फसल में खरपतवार को नियंत्रित करने का सही समय, मक्के बुवाई करने के बाद के 30 दिन के अंदर करना चाहिए जब खरपतवार 2 से 3 पत्ती की अवस्था में हों।  

5. मक्के में खरपतवार का प्रबंधन कैसे किया जाता है?

उत्तर - मक्के की फसल में खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए आप को समय-समय पर निदाई-गुड़ाई करना बहुत ही जरुरी हैं। मक्के में खरपतवार की समस्या ज्यादा होने पर आप टॉप बेस्ट खरपतवारनाशी का उपयोग कर सकते है। 


Conclusion | सारांश -  

किसान भाइयों BharatAgri Krushi Dukan वेबसाईट - “मक्के में खरपतवार नियंत्रण (Maize Herbicide)” यह ब्लॉग ( लेख ) आपको कैसा लगा? आशा करते है की आपको सारी जानकारी पसंद आई है और आपको आने वाला मौसम मे इसका फायदा भी होगा। मक्के में खरपतवार नियंत्रण (Maize Herbicide) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे BharatAgri App को विज़िट करें। धन्यवाद !



लेखक 


भारतअ‍ॅग्री कृषि एक्सपर्ट

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी